रुद्राक्ष ग्रुप के नितिन रोचलानी ने किसानों से ठगे करोड़ों: पर्दे के पीछे मास्टरमाइंड
KHULASA FIRST
संवाददाता

सामने किसान… रजिस्ट्री के बाद पीड़ित के उड़े होश
राजनीतिक प्रभाव का डर निष्पक्ष जांच की मांग
कॉलोनाइजर ने अस्तित्वहीन प्लॉट की रजिस्ट्री किसानों से करवाकर की करोड़ों की ठगी!
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
पीड़ित का दावा है कि यह सब पूर्व नियोजित आपराधिक षड्यंत्र के तहत किया गया, जिससे रुद्राक्ष ग्रुप के नितिन और उसके साथियों की प्रारंभिक आपराधिक मंशा साफ झलकती है। शिकायत में यह गंभीर आरोप भी लगाया गया है कि मुख्य नितिन रोचलानी के राजनीतिक संपर्क प्रभावशाली हैं, जिसके चलते साक्ष्यों से छेड़छाड़ और जांच प्रभावित होने की आशंका है। इसी कारण पीड़ित ने स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच की मांग की है।
कनाड़िया थाना क्षेत्र में विवादित प्लॉट को धोखाधड़ी कर बेचने का खुलासा हुआ है। इसमें शहर के एक बड़े कॉलोनाइजर ने अपने जीजा के माध्यम से अस्तित्वहीन भूमि की रजिस्ट्री एक प्रॉपर्टी व्यापारी को करवाकर खरीददार से भारी रकम किसान के खाते में डलवाकर हड़प ली।
मामले में पीड़ित ने सीधे पुलिस कमिश्नर और क्राइम ब्रांच को शिकायत करते हुए करोड़ों की धोखाधड़ी करने वाले रुद्राक्ष ग्रुप के कॉलोनाइजर और किसानों पर धोखाधड़ी की विभिन्न धाराओं में केस दर्ज करने की मांग की है।
पीड़ित महेंद्र जैसवाल ने पुलिस कमिश्नर को की शिकायत में बताया कि 21 फरवरी 2025 को ग्राम बिचौली हप्सी स्थित सर्वे नंबर 102/1 की भूमि (10 हजार स्क्वेयर फीट) का विधिवत पंजीकृत विक्रय-पत्र कराया गया। इसका सौदा उसने अपने पार्टनर रवि तकतानी के साले रुद्राक्ष ग्रुप के नितिन रोचलानी से किया था।
नितिन ने भरोसा दिलवाया कि उक्त प्लॉट फायदे का सौदा है, जिस पर सभी कागजी औपचारिकताएं पूरी की गईं। जब रजिस्ट्री करवाने पहुंचा तो वहां नितिन ने 9 किसानों को खड़ा करवा दिया। जब उसे कहा कि प्लॉट तो तुम्हारा है। इस पर उसका कहना था मैंने इनसे सौदा कर लिया था।
चूंकि नितिन रोचलानी मेरे पार्टनर रवि का साला था, इसलिए उस पर भरोसा कर किसानों से रजिस्ट्री करवा ली। उस दौरान मैंने किसानों को करोड़ों की राशि का भुगतान चेक और आरटीजीएस के माध्यम से किया था, लेकिन रजिस्ट्री के कुछ दिन बाद मौके पर कब्जा लेने पहुंचे, तो वहां पता चला कि उक्त जमीन विवादित है, जिसका केस कोर्ट में चल रहा है।
नितिन रोचलानी द्वारा जो प्लॉट दिलवाया गया था, उसका न कोई नाप, न सीमाएं, न ही कोई भौतिक प्लॉट है। जिस भूमि के कागज हाथ में थे, उसका नामोनिशान तक नहीं मिला। इसे लेकर विरोध कर राशि लौटाने की बात कही तो आरोपियों द्वारा धमकाया गया।
मास्टरमाइंड निकला कॉलोनाइजर नितिन रोचलानी
पीड़ित ने अपनी शिकायत में रुद्राक्ष ग्रुप के नितिन रोचलानी को इस पूरे फर्जीवाड़े का मुख्य सूत्रधार बताया है। आरोप है कि उसने कागजों में खुद सामने आए बिना किसानों/विक्रेताओं के नाम पर रजिस्ट्री कराई और पूरे सौदे को पर्दे के पीछे से नियंत्रित किया। पीड़ित का आरोप है कि नितिन ने अपने जीजा रवि तकतानी के जरिये संपर्क किया, जिन पर व्यावसायिक संबंधों के चलते भरोसा किया था।
संबंधित समाचार

लव जिहाद:फर्जी बजरंग दल का कार्यकर्ता बन मुस्लिम ने हिंदू लड़की को फंसाया; विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल ने पकड़कर पुलिस को सौंपा

चर्चित केस में नया मोड़:एसपी ऑफिस पहुंची युवती बोली; सारे आरोप झूठे, राजनीतिक साजिश के तहत फंसाया जा रहा

आठवीं पास युवक खेती-किसानी छोड़कर उतर गया नशे के धंधे में:लत पूरी करने और जल्दी अमीर बनने के लालच ने पहुंचाया सलाखों के पीछे

इस देश में बड़ा हादसा:टूरिस्ट स्पीडबोट पलटी; इतने भारतीय पर्यटकों की मौत, कई लोगों को बचाया

पर्यटन स्थल का पार्किंग ठेका अटका:आधी हुई पार्किंग फीस से नहीं लगी बोली; अब इस दिन होगी नीलामी

विधवा से गैंगरेप:डकैती के इरादे से घुसे इतने हथियारबंद बदमाश; विरोध करने पर महिला से दरिंदगी

लव जिहादी की धमकी... अब मैं तुझे जान से खत्म कर दूंगा:जमानत पर जेल से बाहर आते ही डराने लगा सोहेल

डाक सहायक की हत्या से मची सनसनी:पति ने चाकू से किए ताबड़तोड़ वार

जमानत पर छूटे रेप आरोपी का खूनी तांडव:पत्नी-बच्चों समेत इतने की हत्या; फिर पीड़िता और उसके परिवार को बनाया निशाना

एमडी ड्रग्स केस के दो इनामी आरोपी चढ़े हत्थे:मंदसौर से दबोचे गए; 10-10 हजार रुपए का था इनाम

दो फ्लैट... कई चेहरे और... नाना की रंगीन रातें:ड्रग्स की डर्टी पार्टी को लेकर महिला मित्र ने किया सनसनीखेज खुलासा

एसआईटी की फाइनल रिपोर्ट आने तक नहीं छोड़ूंगा अयोध्या:सहयोगियों से बोले चंपत राय

फायरिंग कांड का मास्टरमाइंड गिरफ्तार:इस दल के पूर्व नेता समेत दो आरोपी दबोचे

शिव भक्ति का सैलाब:अमरनाथ यात्रा-2026

परीक्षा में हिजाब:पगड़ी और कलावा की होगी जांच; उतरवाया नहीं जाएगा,जूते-मोजे पहनकर नहीं मिलेगा प्रवेश

उपचुनाव पर सियासत तेज:कौन बोला-भाजपा की अंदरूनी आग से प्रदेश नहीं जलना चाहिए

ड्रग्स केस में पीसीसी चीफ के भाई तलब:युवती के बयान से बढ़ीं मुश्किलें; शोषण और ड्रग्स सप्लाई के आरोपों की जांच तेज

हिना कॉलोनी में ड्रेनेज लाइन फूटी:सड़कों पर बह रहा है गंदा पानी; मुख्य मार्ग पर जमा मल-मूत्र बना बड़ी मुसीबत, क्षेत्र में बीमारियों का बढ़ा खतरा

उपचुनाव पर इस मंत्री का बड़ा बयान:टिकट नहीं बदलेंगे; पार्टी का फैसला सर्वोपरि

सड़कों पर कब्जा तंत्र:व्यवस्था के आगे ट्रैफिक सिस्टम सरेंडर
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!