कलेक्टर के निर्देश पर आरटीओ की बड़ी कार्रवाई: नियमों का उल्लंघन करने वाले इतने स्कूली वाहन जब्त; आकस्मिक जांच अभियान रहेगा जारी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देशानुसार आरटीओ द्वारा स्कूली बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से छोटा बांगड़दा क्षेत्र स्थित स्कूलों के वाहनों की सघन एवं आकस्मिक जांच की गई। जांच के दौरान नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर 3 स्कूल बसें, 3 ट्रेवलर एवं 4 मैजिक वाहन सहित कुल 10 वाहनों को जब्त किया गया।
जांच अभियान के दौरान वाहनों के परमिट, फिटनेस, बीमा सहित अन्य आवश्यक दस्तावेजों का परीक्षण किया गया। साथ ही वाहनों का भौतिक निरीक्षण कर यह भी देखा गया कि वे फिटनेस एवं परमिट की शर्तों का पालन कर रहे हैं या नहीं।
निरीक्षण के दौरान फायर सेफ्टी उपकरण, स्पीड गवर्नर तथा अन्य सुरक्षा व्यवस्थाओं की भी जांच की गई। आरटीओ अधिकारियों ने स्कूली बच्चों एवं उनके अभिभावकों से भी फीडबैक प्राप्त किया। इस दौरान वाहन चालकों द्वारा तेज गति से वाहन चलाने, मोबाइल फोन का उपयोग करने तथा अन्य सुरक्षा संबंधी पहलुओं की जानकारी ली गई।
जांच में पाया गया कि कई वाहन स्कूली बच्चों की सुरक्षा से संबंधित सर्वोच्च न्यायालय के दिशा-निर्देशों का उल्लंघन कर रहे थे। इसके अलावा तीन वाहनों के परमिट एवं फिटनेस प्रमाणपत्र की वैधता समाप्त हो चुकी थी।
मौके पर ही कार्रवाई करते हुए संबंधित 3 बसें, 3 ट्रेवलर और 4 मैजिक वाहनों को जब्त कर लिया गया। इस कार्रवाई में आरटीओ प्रदीप शर्मा, एआरटीओ अर्चना मिश्रा, आरटीओ कार्यालय का अमला एवं उड़नदस्ता दल शामिल रहा।
इंदौर जिले के सभी स्कूलों एवं कॉलेजों के वाहनों की आकस्मिक जांच का अभियान निरंतर जारी रहेगा। सभी शैक्षणिक संस्थानों एवं स्कूल संचालकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने वाहनों का संचालन केवल तब ही करें, जब वे पूर्णतः फिट हों, सभी आवश्यक दस्तावेज वैध हों तथा सर्वोच्च न्यायालय द्वारा निर्धारित सभी सुरक्षा मानकों एवं दिशा-निर्देशों का पूर्ण पालन सुनिश्चित किया गया हो।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!