खबर
Top News

ऑनलाइन सट्टा चलाने वाला रोहित गिरफ्तार: लॉरेंस-हैरी बॉक्सर गैंग की रंगदारी के नेटवर्क का खुलासा

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

14 मई 2026, 3:28 pm
शेयर करें:
ऑनलाइन सट्टा चलाने वाला रोहित गिरफ्तार

कसरावद के कारोबारी दिलीप राठौड़ पर फायरिंग मामले में भी जुड़े तार, देवास के राहुल उर्फ बाबा की तलाश तेज

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
लॉरेंस बिश्नोई और हैरी बॉक्सर के नाम पर बिल्डरों और व्यापारियों से करोड़ों की रंगदारी वसूलने वाले गैंग के नेटवर्क का सतत खुलासा हो रहा है। इसी कड़ी में क्राइम ब्रांच और एसआईटी ने ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क से जुड़े एक और महत्वपूर्ण आरोपी रोहित को गिरफ्तार किया है।

जांच में सामने आया है कि आरोपी वर्चुअल सिम कार्ड एप्लीकेशन और इंटरनेट कॉलिंग तकनीक का इस्तेमाल कर फर्जी विदेशी नंबर तैयार करता था और फिर गैंगस्टरों के नाम से व्यापारियों को धमकी भरे वॉइस नोट भेजकर रंगदारी मांगता था।

पहले गिरफ्तार किए गए आरोपी सचिन उर्फ वेदप्रकाश शर्मा से पूछताछ में रोहित का नाम सामने आया था। इसके बाद एसआईटी और क्राइम ब्रांच ने उसकी तलाश शुरू की व उसे महिदपुर से गिरफ्तार कर लिया।

प्रारंभिक पूछताछ में रोहित ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की। उसने दावा किया कि वह केवल ऑनलाइन सट्टे का कारोबार करता है उसका रंगदारी से संबंध नहीं है। जब पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की और उसका मोबाइल फोन खंगाला, तब कई अहम खुलासे हुए।

जांच के दौरान पुलिस को रोहित के मोबाइल में वर्चुअल सिम कार्ड एप्लीकेशन, इंटरनेट कॉलिंग से जुड़े सॉफ्टवेयर और विदेशी नंबरों के जरिए की गई बातचीत के रिकॉर्ड मिले, साथ ही गिरफ्तार आरोपी सचिन शर्मा के साथ रंगदारी को लेकर चैटिंग भी मिली है।

यही चैटिंग पूरे नेटवर्क की अहम कड़ी साबित हो सकती है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपी तकनीकी रूप से काफी शातिर थे और विदेश से कॉल आने का भ्रम पैदा कर व्यापारियों और बिल्डरों में डर का माहौल बनाते थे।

करणी सेना के राहुल उर्फ बाबा की तलाश- एसआईटी की जांच में सामने आया है कि कसरावद के बायो कॉटन कारोबारी दिलीप राठौड़ को धमकाने और उन पर फायरिंग करवाने के मामले में इस गैंग की सक्रिय भूमिका रही है।

इसी मामले में पुलिस पहले सोनू उर्फ रितेश खंगार को गिरफ्तार कर चुकी है। उसके बाद सचिन शर्मा को पकड़ा गया था और अब रोहित गिरफ्त में आया है।

पुलिस का मानना है कि यह पूरा गिरोह सुनियोजित तरीके से काम कर रहा था और ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क के जरिए अपराधियों को आर्थिक और तकनीकी मदद पहुंचाई जा रही थी।

जांच एजेंसियों के अनुसार, इस गैंग का नेटवर्क केवल इंदौर और आसपास तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके तार दूसरे राज्यों से भी जुड़े हुए हैं।

व्यापारी दिलीप राठौड़ पर फायरिंग करने वाले देवास के राहुल उर्फ बाबा की तलाश कर रही है, वह करणी सेना से जुड़ा बताया जा रहा है।

बैंक खाते और नेटवर्क पर पुलिस की नजर
क्राइम ब्रांच अब आरोपियों के बैंक खातों, मोबाइल डेटा, इंटरनेट कॉलिंग रिकॉर्ड और ऑनलाइन ट्रांजेक्शन की जांच कर रही है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि गैंग ने अब तक कितने व्यापारियों और बिल्डरों को धमकाया तथा कितनी रकम वसूली गई।

अधिकारियों का कहना है कि आने वाले दिनों में इस मामले में और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं तथा कई अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी संभव है। इधर, व्यापारिक संगठनों में इस पूरे मामले को लेकर चिंता का माहौल है।

लगातार मिल रही धमकियों और फायरिंग की घटनाओं के बाद व्यापारी सुरक्षा बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। पुलिस अधिकारियों का दावा है कि गैंग के पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए अलग-अलग टीमों को लगाया गया है और फरार आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है।

संबंधित समाचार

आदिवासियों के घर तोड़ने पर सरकार सख्त
Top News

आदिवासियों के घर तोड़ने पर सरकार सख्त:केंद्रीय मंत्री के धरने के बाद मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश

11 minutes ago
महंगाई का एक और झटका
Top News

महंगाई का एक और झटका:इस कंपनी ने बढ़ाए पेट्रोल-डीजल के दाम; इतने रुपए हुआ महंगा

27 minutes ago
धार्मिक आयोजनों में महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस अलर्ट
Top News

धार्मिक आयोजनों में महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस अलर्ट:कमिश्नर ने 15 शक्ति मोबाइल टीमों को किया रवाना; हेल्पलाइन नंबर किए जारी

about 1 hour ago
मारपीट के दो मामले
Top News

मारपीट के दो मामले:पति की प्रेमिका पर पत्थर से हमला करने का आरोप; जमीन विवाद में किसान को पीटा

about 1 hour ago
विशेष जूपिटर अस्पताल की क्रूरता ‘पेशेंट’ नहीं ‘मनी फर्स्ट’
Top News

विशेष जूपिटर अस्पताल की क्रूरता ‘पेशेंट’ नहीं ‘मनी फर्स्ट’:मरीज की जान से खिलवाड़; बिना जांच पैर काटने का फरमान और संदिग्ध मौत

about 1 hour ago
माता की भक्ति के साथ महाप्रसादी का वितरण शुरू
Top News

माता की भक्ति के साथ महाप्रसादी का वितरण शुरू

about 1 hour ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:स्कॉर्पियो की टक्कर से मैनेजर और कर्मचारी की मौत

about 2 hours ago
भीड़ में दिखा बदमाश तो एप से तुरंत खुलेगी कुंडली
Top News

भीड़ में दिखा बदमाश तो एप से तुरंत खुलेगी कुंडली:हवाबाजी करने वाले अपराधियों पर रहेगी तकनीकी नजर

about 2 hours ago
अभिनेता,नेताओं से यारी टोपीबाज पटवा का खेल भारी
Top News

अभिनेता,नेताओं से यारी टोपीबाज पटवा का खेल भारी:सट्टेबाजी के बाद अब मनी लांड्रिंग; हवाला और ब्लैक मनी को व्हाइट करने का गौरखधंधा

about 2 hours ago
सड़क चौड़ीकरण के विरोध में बाजार बंद
Top News

सड़क चौड़ीकरण के विरोध में बाजार बंद:व्यापारियों ने किया प्रदर्शन; कहा- रोजाना करोड़ों का कारोबार हो रहा प्रभावित

about 2 hours ago
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने काजीरंगा से आए आठ भैंसों को बाड़े में छोड़ा
Top News

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने काजीरंगा से आए आठ भैंसों को बाड़े में छोड़ा:कान्हा टाइगर रिजर्व में सौ साल बाद लौटे जंगली भैंसे

about 2 hours ago
नशे में धुत कार चालक ने 3-4 लोगों को मारी टक्कर
Top News

नशे में धुत कार चालक ने 3-4 लोगों को मारी टक्कर:लोगों ने पीछा कर आरोपी को पकड़ा; कार में मिली शराब की बोतल

about 3 hours ago
एरोड्रम कांड में अब फुटेज और बयानों की परीक्षा
Top News

एरोड्रम कांड में अब फुटेज और बयानों की परीक्षा:पुलिसकर्मियों के सस्पेंशन से चार पर कार्रवाई तक कैसे बदली कहानी

about 3 hours ago
आज फिर खुलेगी गैंगस्टर सतीश भाऊ और गुर्गों की जालसाजी की कुंडली
Top News

आज फिर खुलेगी गैंगस्टर सतीश भाऊ और गुर्गों की जालसाजी की कुंडली:दस्तावेजी साक्ष्यों के साथ दोपहर को होंगे जालसाजी के शिकार राहुल यादव के बयान

about 3 hours ago
बाहर टिकट ब्लैक तो स्टेडियम में हुई मारपीट वीडियो वायरल
Top News

बाहर टिकट ब्लैक तो स्टेडियम में हुई मारपीट वीडियो वायरल:लसूड़िया पुलिस ने दो नाबालिगों को पकड़ा, चार टिकट जब्त

about 3 hours ago
देखिये वीडियो, ऑनलाइन सट्टेबाजी-कैसीनो नेटवर्क का खुलासा
Top News

देखिये वीडियो, ऑनलाइन सट्टेबाजी-कैसीनो नेटवर्क का खुलासा:एक आरोपी गिरफ्तार; दो की तलाश जारी, लाखों रुपए के प्रीमियम मोबाइल जब्त

about 3 hours ago
भक्ति के रंग गरबे की उमंग
Top News

भक्ति के रंग गरबे की उमंग:आकर्षक विद्युत सज्जा और हाईटेक सेल्फी पॉइंट बने आकर्षण

about 3 hours ago
कॉलेज के बाहर भूख हड़ताल पर बैठे छात्र
Top News

कॉलेज के बाहर भूख हड़ताल पर बैठे छात्र:इन मांगों को लेकर डटे; बोले- न्याय नहीं मिला तो प्राण त्याग देंगे

about 3 hours ago
जंतर-मंतर पर अब नहीं दे पाएंगे धरना
Top News

जंतर-मंतर पर अब नहीं दे पाएंगे धरना:राजधानी में प्रदर्शन के ठिकाने बदले; तय की गईं ये 3 जगह

about 4 hours ago
खाता वन विभाग का मुनाफा ससुर-दामाद का
Top News

खाता वन विभाग का मुनाफा ससुर-दामाद का:अवैध लकड़ी की जांच के नाम पर खुली ‘लेनदेन’ की दुकान

about 4 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!