नेता से अभद्रता के विरोध में हुआ चक्काजाम: महू नाका पर ट्रैफिक पुलिस और भाजपाई आमने-सामने
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
महू नाका चौराहा पर कल दोपहर ट्रैफिक पुलिस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच ऐसा टकराव हुआ कि चौराहा जंग का मैदान बन गया। भाजपा नेता वीरेंद्र शेंडगे से कथित मारपीट और अभद्रता के आरोप के बाद सैकड़ों कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए और तीन घंटे तक चक्काजाम कर दिया।
हालात इतने बिगड़े कि वाहनों की लंबी कतारें लग गईं व ट्रैफिक डायवर्ट करना पड़ा। मामले में टीआई, सूबेदार व आरक्षक को लाइन अटैच किया गया है।
विवाद दोपहर करीब 12.15 बजे शुरू हुआ, जब महू नाका पर हेलमेट और ट्रैफिक नियमों की चेकिंग चल रही थी। भाजपा के विधानसभा-4 प्रभारी वीरेंद्र शेंडगे दोपहिया से वहां से गुजर रहे थे।
आरोप है कि ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने उनकी गाड़ी रोकने की कोशिश की और इसी दौरान थप्पड़ मार दिया। शेंडगे का आरोप है कि उन्होंने सिर्फ इतना कहा था कि अगर गलती है तो चालान बनाइए, लेकिन मारपीट और अभद्रता क्यों?
इसके बाद सूबेदार लक्ष्मी धारवे और आरक्षक शेखर से तीखी बहस हो गई। कुछ देर में मामला इतना बढ़ गया कि भाजपा कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी।
इसके बाद चौराहे पर बैठकर चक्काजाम कर दिया, जिसके चलते दशहरा मैदान से लेकर छत्रीबाग तक ट्रैफिक रेंगने लगा। तपती गर्मी में हजारों लोग जाम में फंस गए।
स्थिति संभालने के लिए ट्रैफिक एसीपी सुप्रिया चौधरी, एसीपी शिवेंदु जोशी, एसीपी विजय तिवारी समेत कई थानों का बल मौके पर बुलाना पड़ा।
सीसीटीवी और बॉडी वॉर्न कैमरों ने खोला सच
ट्रैफिक पुलिस ने दावा किया कि वीरेंद्र मोबाइल पर बात करते हुए बिना हेलमेट वाहन चला रहे थे। हालांकि बाद में सीसीटीवी और बॉडी वॉर्न कैमरों की जांच में मोबाइल पर बात करने की पुष्टि नहीं होने की बात सामने आई।
भाजपा नेताओं का कहना था कि शेंडगे विधानसभा की ऑनलाइन मीटिंग से जुड़े हुए थे, उसी दौरान विवाद हुआ और मीटिंग में मौजूद अन्य कार्यकर्ताओं को पूरी घटना सुनाई दे गई।
मामला बढ़ता देख पुलिस अधिकारियों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए ट्रैफिक टीआई राधा यादव, सूबेदार लक्ष्मी धारवे और आरक्षक शेखर को फील्ड ड्यूटी से हटाकर कार्यालय अटैच कर दिया।
इसके बाद कार्यकर्ताओं का गुस्सा शांत हुआ और प्रदर्शन बंद किया।
टीआई ने दी सफाई
टीआई राधा यादव ने पूरे मामले में सफाई देते हुए कहा विवाद शुरू होने के समय वह पलासिया डीसीपी कार्यालय में बैठक में थीं और सीसीटीवी फुटेज से यह साफ हो जाएगा।
उनका कहना है कि सूचना मिलने पर वह मौके पर पहुंचीं जरूर थीं, लेकिन किसी से अभद्रता नहीं की। डीसीपी ट्रैफिक राजेश कुमार त्रिपाठी ने कहा पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने मारपीट का आरोप लगाया है, जबकि पुलिसकर्मियों का कहना है कि चालानी कारवाई के दौरान विवाद हुआ। इसी वजह से तीनों पुलिसकर्मियों को फील्ड से हटाकर जांच शुरू कर दी गई है।
संबंधित समाचार

शोरूम विवाद मामले में बड़ा फैसला:इन पुलिस अधिकारियों को मिली राहत

फैमिली कोर्ट में वकीलों का प्रदर्शन:प्रिंसिपल जज की कार्यशैली पर उठाए सवाल; की ये मांग

आदिवासियों के घर तोड़ने पर सरकार सख्त:केंद्रीय मंत्री के धरने के बाद मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश

महंगाई का एक और झटका:इस कंपनी ने बढ़ाए पेट्रोल-डीजल के दाम; इतने रुपए हुआ महंगा

धार्मिक आयोजनों में महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस अलर्ट:कमिश्नर ने 15 शक्ति मोबाइल टीमों को किया रवाना; हेल्पलाइन नंबर किए जारी

मारपीट के दो मामले:पति की प्रेमिका पर पत्थर से हमला करने का आरोप; जमीन विवाद में किसान को पीटा

विशेष जूपिटर अस्पताल की क्रूरता ‘पेशेंट’ नहीं ‘मनी फर्स्ट’:मरीज की जान से खिलवाड़; बिना जांच पैर काटने का फरमान और संदिग्ध मौत

माता की भक्ति के साथ महाप्रसादी का वितरण शुरू

भीषण सड़क हादसा:स्कॉर्पियो की टक्कर से मैनेजर और कर्मचारी की मौत

भीड़ में दिखा बदमाश तो एप से तुरंत खुलेगी कुंडली:हवाबाजी करने वाले अपराधियों पर रहेगी तकनीकी नजर

अभिनेता,नेताओं से यारी टोपीबाज पटवा का खेल भारी:सट्टेबाजी के बाद अब मनी लांड्रिंग; हवाला और ब्लैक मनी को व्हाइट करने का गौरखधंधा

सड़क चौड़ीकरण के विरोध में बाजार बंद:व्यापारियों ने किया प्रदर्शन; कहा- रोजाना करोड़ों का कारोबार हो रहा प्रभावित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने काजीरंगा से आए आठ भैंसों को बाड़े में छोड़ा:कान्हा टाइगर रिजर्व में सौ साल बाद लौटे जंगली भैंसे

नशे में धुत कार चालक ने 3-4 लोगों को मारी टक्कर:लोगों ने पीछा कर आरोपी को पकड़ा; कार में मिली शराब की बोतल

एरोड्रम कांड में अब फुटेज और बयानों की परीक्षा:पुलिसकर्मियों के सस्पेंशन से चार पर कार्रवाई तक कैसे बदली कहानी

आज फिर खुलेगी गैंगस्टर सतीश भाऊ और गुर्गों की जालसाजी की कुंडली:दस्तावेजी साक्ष्यों के साथ दोपहर को होंगे जालसाजी के शिकार राहुल यादव के बयान

बाहर टिकट ब्लैक तो स्टेडियम में हुई मारपीट वीडियो वायरल:लसूड़िया पुलिस ने दो नाबालिगों को पकड़ा, चार टिकट जब्त

देखिये वीडियो, ऑनलाइन सट्टेबाजी-कैसीनो नेटवर्क का खुलासा:एक आरोपी गिरफ्तार; दो की तलाश जारी, लाखों रुपए के प्रीमियम मोबाइल जब्त

भक्ति के रंग गरबे की उमंग:आकर्षक विद्युत सज्जा और हाईटेक सेल्फी पॉइंट बने आकर्षण

कॉलेज के बाहर भूख हड़ताल पर बैठे छात्र:इन मांगों को लेकर डटे; बोले- न्याय नहीं मिला तो प्राण त्याग देंगे
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!