खबर
Top News

लौटकर ‘बाबा’ घर को आए: विधायक के बिगड़े बोल से हो गई जग हंसाई; अब की मेयर की तारीफ

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

20 मई 2026, 2:52 pm
शेयर करें:
लौटकर ‘बाबा’ घर को आए

दीनदयाल भवन के हस्तक्षेप के बाद बदल गए महेंद्र हार्डिया के सुर व स्वर, मेयर हाउस पहुंचे

बंद कमरे में बात कर पार्टी अध्यक्ष मिश्रा ने मेयर के प्रति विधायक के मन में उपजी ‘गलतफहमी’ दूर की

नगर अध्यक्ष अपनी गाड़ी में बैठाकर विधायक को ले गए महापौर निवास, गुस्सा हुआ दूर, संग चाय पी

विधायक बोले- अच्छा काम कर रहे हैं युवा महापौर, शहर की जल वितरण व्यवस्था भी बेहतरीन

महापौर बोले- विधायक हार्डिया हमारे सीनियर, कहीं कोई कमी है तो मार्गदर्शन करें

नितिन मोहन शर्मा 94250-56033 खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
आखिरकार भाजपा विधायक महेंद्र हार्डिया यानी महेन बाबा लौटकर घर आ गए। ठीक उसी कहावत की तर्ज पर, जो जगत में मशहूर है कि लौटकर ‘समझदार’ घर को आए। आते ही हार्डिया उन महापौर की तारीफ करने लगे, जिन पर उन्होंने भरी सभा में नाराजगी दिखाई थी।

सुबह का भूला शाम को घर आया की तर्ज पर विधायक न सिर्फ महापौर पुष्यमित्र भार्गव की प्रशंसा पर रुके, बल्कि नगर निगम की उस जल वितरण व्यवस्था की भी तारीफ कर दी, जिस पर उन्होंने सार्वजनिक रूप से पक्षपात करने के आरोप लगाए थे। महज 36 घंटे में विधायक महोदय का ये ‘रूपांतरण’ देख सब आश्चर्य से भर गए।

कहां तो विधायक जल वितरण में भेदभाव के आरोप पर गुस्से से भरे महापौर के घर जाकर बैठ जाने की धमकी दे रहे थे और कहां आज महापौर निवास पर बैठकर चाय पी रहे, ठहाके लगा रहे, मेयर को गले लगा रहे। है न हैरत की बात?

ये हैरत भरा घटनाक्रम बुधवार सुबह हुआ, उसी इंदौर में जहां के एक भाजपा विधायक ने दो दिन पहले अपनी ही सरकार व अपनी ही नगर निगम परिषद को कटघरे में खड़ा कर दिया था।

मसला विधायक के इलाके में पीने के पानी की कमी का था। इस मुद्दे पर विधायक सार्वजनिक रूप से बिफर गए। एक भूमिपूजन समारोह को ये कहकर छोड़कर चले गए कि नहीं करना पूजन-वूजन।

समारोह में महापौर भी मंचासीन थे और क्षेत्र की जनता दर्शक थी। अपने ही दल की जग हंसाई कर विधायक तो मौके से चले गए, लेकिन मेयर सहित पूरी भाजपा नीत निगम परिषद की स्थिति हास्यास्पद कर गए।

विधायक भी कोई नए-नवेले नहीं थे। घुटेघुटाए नेता और तपेतपाए विधायक कहलाते हैं। 20 बरस से विधायक हैं और ‘बाबा’ कहलाते हैं। ‘बाबा’ यानी निःस्पृह व्यक्तित्व, लेकिन ये ही व्यक्तित्व भरे बाजार अपने ही दल की परिषद व प्रदेश की सरकार की भरे बाजार ‘जांघ उघाड़’ गए।

मुद्दे की तलाश में दर-दर भटक रही कांग्रेस ने विधायक को ‘घर का भेदी’ मानते हुए उनकी इस नाराजगी को झट से भुना लिया और प्रदेश की मोहन सरकार को निशाने पर ले लिया।

‘बाबा’ तो ‘बाबा’ ठहरे। गुस्सा उतरा तो अहसास हुआ कि बड़ी गलती कर बैठे हैं। जब तक बात इंदौर से निकलकर राजधानी भोपाल तक जा पहुंची। संगठन की भृकुटी भी तनी कि इतने सीनियर विधायक से ये उम्मीद नहीं थी। अगर कुछ राजी-नाराजगी थी भी तो पार्टी फोरम पर रखनी थी।

इंदौर में दीनदयाल उपाध्याय भवन किसलिए हैं? बस इसके बाद ही दीनदयाल भवन रविवार को घटे घटनाक्रम के बाद मंगलवार को सक्रिय हुआ। नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा विधायक से मिलने उनके घर पहुंचे। संगठन के तेवर से विधायक महोदय को अवगत कराया और जानना चाहा कि आखिर बात ऐसी क्या हुई जो जग हंसाई हो गई।

बताते हैं कि विधायक ने संगठन के स्थानीय मुखिया से भी पानी वितरण में पक्षपात करने व बगल की विधानसभा 2 को ज्यादा तव्वजो देने की बात कही। इलाके में बन रही नर्मदा जल वितरण की टंकियां भी नाराजगी का कारण बताई गईं। साथ ही ये सफाई भी दी कि अपने ही दल के नेता से बात नहीं कहूंगा तो किससे कहने जाऊंगा?

अगर निगम कमिश्नर के खिलाफ कुछ कहता तो सरकार के खिलाफ बात होती। क्या अपने ही दल के मेयर से मन की बात करना गलत है? अध्यक्ष मिश्रा ने भोपाल की ही बात दोहराई की ये बात दीनदयाल भवन में होना थी।

खैर, जो हो गया सो गया... की तर्ज पर मिश्रा ने विधायक को समझाया कि आप सीनियर हैं, आप ही इस पूरे मामले का पटाक्षेप करें। उसके बाद मौके से ही विधायक व मेयर की फोन पर बात हुई। मेयर ने भी विधायक को चाय पर घर आमंत्रित कर लिया।

बुधवार सुबह नगर अध्यक्ष खुद विधायक के घर पहुंचे। अपनी गाड़ी में विधायक को बैठाकर खुद गाड़ी चलाकर मिश्रा विधायक को मेयर निवास लेकर पहुंचे। मेयर-विधायक की चाय के प्याले की इस मुलाकात ने जलसंकट को लेकर ‘प्याले में उठे तूफान’ की तर्ज पर मामले को खत्म कर दिया।

विधायक ने महापौर को गले लगाकर जल वितरण व्यवस्था की तारीफ कर दी। विधायक हार्डिया ने कहा कि महापौर पुष्यमित्र भार्गव और नगर निगम की टीम दिन-रात मेहनत कर रही है, जिसके कारण शहर में पानी का वितरण सुचारू रूप से हो रहा है।

नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने भी राहत की सांस ली, क्योंकि मध्यप्रदेश में इंदौर ऐसा पहला शहर हो गया था जहां सत्तारूढ़ दल के विधायक ने जलसंकट पर सार्वजनिक नाराजगी जाहिर की थी।

विधायक स्वयं देख सकते थे कि पक्षपात हो रहा या नहीं?
पांच बार विधायक, दो बार मंत्री, संगठन में लंबा अनुभव और प्रशासन में अच्छी पकड़ इतना लंबा राजनीतिक सफर किसी भी नेता के लिए बड़ी बात है न? विधायक हार्डिया के क्षेत्र में बड़ी संख्या में उनकी नाक के नीचे होस्टल, होटल और अन्य व्यावसायिक भवन बनते रहे।

इन जगहों पर पानी का इस्तेमाल भी बहुत ज्यादा होता है। सवाल यह है कि जब यह सब हो रहा था तब क्या कभी प्रशासन से इस बारे में गंभीर चर्चा की गई?, क्या भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए कोई ठोस योजना बनाई गई?

सबसे खास बात यह है कि जल नियंत्रण सेंटर से साफ देखा जा सकता है कि किस टंकी में कितना पानी जा रहा है, कौन-सी टंकी कब भर रही है और किन इलाकों में पानी पहुंचाया जा रहा है। यानी पूरी व्यवस्था पारदर्शी है।

ऐसे में जिज्ञासा ये है कि जब आप इतने वर्षों से क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं तो स्थायी समाधान पहले क्यों नहीं किया गया? और यदि समस्या आज भी बनी हुई है तो उसकी जिम्मेदारी स्वीकार करने के बजाय दूसरों पर आरोप लगाना कितना उचित है?

संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद
Top News

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

about 5 hours ago
चर्चित हत्याकांड में फैसला
Top News

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

about 5 hours ago
मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त
Top News

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

about 5 hours ago
चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार
Top News

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

about 5 hours ago
देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप
Top News

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

about 6 hours ago
आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!
Top News

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

about 6 hours ago
नए नल कनेक्शन पर रोक
Top News

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

about 6 hours ago
देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा
Top News

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

about 6 hours ago
करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब
Top News

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

about 6 hours ago
प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत
Top News

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

about 7 hours ago
12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार
Top News

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

about 7 hours ago
सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत
Top News

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

about 7 hours ago
सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया
Top News

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

about 7 hours ago
मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा
Top News

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

about 7 hours ago
माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण
Top News

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

about 7 hours ago
राजस्थानी संस्कृति की झलक
Top News

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

about 7 hours ago
इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम
Top News

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

about 7 hours ago
‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी
Top News

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

about 8 hours ago
मां कूष्मांडा
Top News

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

about 8 hours ago
स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण
Top News

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन

about 8 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!