सीनियर सिटीजन कार्ड बनवाने का झांसा देकर रिटायर्ड प्रिंसिपल से लाखों की ठगी: बैंक अधिकारी बनकर किया वॉट्सएप वीडियो कॉल
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
मध्यप्रदेश के उज्जैन में साइबर ठगी के मामले का खुलासा हुआ है। ठगों ने बैंक अधिकारी बनकर 80 वर्षीय रिटायर्ड प्रिंसिपल सनत कुमार जैन को सीनियर सिटीजन कार्ड बनवाने का झांसा दिया और उनके बैंक खाते से 10 लाख रुपए निकाल लिए।
आरोपियों ने वॉट्सएप वीडियो कॉल के जरिए उनसे एटीएम कार्ड का नंबर, पिन और बैंक खाते से जुड़ी जानकारी हासिल की।
ठगी का शक होने पर बुजुर्ग ने पड़ोसी की मदद से साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई, लेकिन तब तक खाते से तीन बार में रकम निकाली जा चुकी थी। माधव नगर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
वॉट्सएप वीडियो कॉल पर खुद को बैंक अधिकारी बताया
पुलिस के मुताबिक, निर्माण नगर निवासी सनत कुमार जैन सेठीनगर स्थित आईटीआई कॉलेज में प्रिंसिपल के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं।
11 अक्टूबर को सुबह करीब 11 बजे उनके वॉट्सएप नंबर पर एक अनजान नंबर से वीडियो कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को बैंक ऑफ इंडिया का अधिकारी बताया और पूछा कि क्या वे सीनियर सिटीजन कार्ड बनवाना चाहते हैं।
बुजुर्ग के सहमत होने पर आरोपी ने कार्ड बनाने की प्रक्रिया का हवाला देते हुए उनसे एटीएम कार्ड का नंबर, पिन, बैंक खाते की जानकारी और जन्मतिथि पूछ ली। जानकारी लेने के बाद आरोपी ने कुछ देर इंतजार करने को कहा और कॉल काट दिया।
पांच, तीन और दो लाख रुपए के तीन ट्रांजेक्शन
कॉल कटने के कुछ देर बाद सनत कुमार जैन को ठगी की आशंका हुई। उन्होंने पड़ोसी संजय शंकमनिरकर को घटना की जानकारी दी।
पड़ोसी ने धोखाधड़ी होने की आशंका जताई, जिसके बाद बुजुर्ग ने साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई।
बाद में बैंक पासबुक में एंट्री कराने पर खाते से रकम निकाले जाने का पता चला। ठगों ने तीन ट्रांजेक्शन के जरिए पहले 5 लाख रुपए, फिर 3 लाख रुपए और इसके बाद 2 लाख रुपए निकाल लिए। इस तरह खाते से कुल 10 लाख रुपए की निकासी हुई।
माधव नगर पुलिस ने दर्ज किया केस
माधव नगर थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ठगी में इस्तेमाल किए गए मोबाइल नंबर और रकम के लेन-देन से जुड़े बैंक खातों की जानकारी जुटा रही है।
संबंधित समाचार

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन

21 पर्यावरणीय समस्याओं की स्वतंत्र जांच की मांग:एशियाई विकास बैंक और विश्व बैंक को भेजा अभ्यावेदन

एयरपोर्ट पर लव जिहाद की शिकायत के बाद कार्रवाई:युवती समेत तीन को रोका; इस शहर जा रहे थे दो युवक

नो-एंट्री में नोट लेकर चल रहा एंट्री का खेल:डायल-112 को पैसे देकर घुसा लोडिंग वाहन; चालक ने कारोबारी को भी रिश्वत की पेशकश की

20 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए मिलावटखोरों पर की कार्रवाई:खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने कई प्रतिष्ठानों का किया निरीक्षण; जांच के लिए नमूने भोपाल भेजे

न्यू गौरी नगर में रिमूवल कार्रवाई:एक दिन पहले रात के विरोध और हंगामे के बाद टला बुलडोजर एक्शन

वन विभाग के भ्रष्ट ससुर-दामाद की जोड़ी करती है सौदेबाजी:खुलासा फर्स्ट की खबर का असर

देखिए वीडियो, नदी में नाव पलटी:इतने बच्चों की मौत; मृतकों में एक ही परिवार की इतनी बच्चियां

दागदार कर रहे हैं मुख्यमंत्री की छवि:कार्यपालन यंत्री और ठेका कंपनी के प्रबंधक पर आरोप

हो गया दूध-पानी अलग-अलग:क्रोधित-कुपित ‘शिव’ के ‘गण’ निकले वनभूमि के कब्जेदार

देखिए वीडियो, किसने दी चेतावनी:मांगें पूरी नहीं हुईं तो सनातन धर्म छोड़ देंगे; संघ प्रमुख से मिलकर न्याय मांगने की तैयारी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!