खबर
Top News

सूर्या का सम्मान और संजू सैमसन का ईश्वरीय नमन: जब ईडन गार्डन्स में नायाब पारी ने रचा नया इतिहास

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

03 मार्च 2026, 12:43 pm
शेयर करें:
सूर्या का सम्मान और संजू सैमसन का ईश्वरीय नमन

खुलासा फर्स्ट, हेमंत उपाध्याय।
क्या अनिर्वचनीय, अद्भुत और भावुक करने वाला पल था वह। दरअसल शब्द तो थे ही नहीं, वहां थीं केवल महासागर की लहरों की तरह उमड़ रही भावनाएं।  टी-20 विश्व कप क्रिकेट टूर्नामेंट में भारतीय टीम को 5 विकेट से जीत दिलाने के बाद संजू सैमसन मैदान में घुटनों के बल बैठ गए और आसमान की ओर देखकर अपने हाथ जोड़े। गेंद को सीमा रेखा का रास्ता दिखाकर विजयी शॉट लगाने के बाद संजू सैमसन अपना हेलमेट फेंककर घुटनों पर बैठ गए और आसमान की तरफ देखकर ईश्वर को धन्यवाद दिया। यह एक योद्धा की अपनी मंजिल तक पहुंचने की खुशी थी। यह बात और है कि हेलमेट को इस तरह फेंकने पर क्रिकेट की शीर्ष संस्था आईसीसी उन्हें अनुशासनात्मक कार्रवाई के दायरे में ले सकती है।

अटूट आस्था और बरसों के धैर्य का प्रमाण
कोलकाता के ईडन गार्डन्स की मिट्टी पर घुटनों के बल बैठकर हाथ जोड़े और नम आंखों की संजू की यह तस्वीर, ईश्वर के प्रति उनकी अटूट आस्था और बरसों के धैर्य का प्रमाण थी। उन्होंने शुक्रिया अदा किया उस परमपिता परमेश्वर का जिसने अवसाद और निराशा के क्षणों में भी उनका मनोबल न डिगने दिया, हौसले बुलंद रखे। इस खिलाड़ी ने निराशाजनक प्रदर्शन के बाद टीम से बाहर करने की अटकलों को दरकिनार और खारिज करते हुए अपनी लगन, मेहनत और प्रदर्शन के दम पर ऐसा करिश्मा कर दिखाया जिस पर रविवार की रात हर भारतीय क्रिकेट प्रेमी वाह-वाह कर उठा।

हमेशा क्रिकेट की किताबों के पन्ने पलटे जाते रहेंगे
क्वार्टर फाइनल बन गए सुपर-8 मुकाबले में वेस्टइंडीज टीम के 195 रनों के विशाल लक्ष्य के जवाब में भारतीय टीम ने 19.2 ओवर में जीत हासिल कर ली और इसमें संजू सैमसन का योगदान ऐसा था जिसे हमेशा क्रिकेट की किताबों के पन्ने पलटकर देखा जाता रहेगा। जीत के नायक संजू सैमसन ने केवल 50 गेंदों पर 12 चौकों और 4 छक्के की सहायता से नाबाद 97 रन की पारी खेलकर उन विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ दिया जो भारतीय क्रिकेट के नायकों में शुमार किए जाते हैं।

लक्ष्य का पीछा करते हुए संजू सैमसन भारत की ओर से सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज भी बन गए। तकरीबन कल विभिन्न माध्यमों पर कमेंट्री करते समीक्षकों की राय थी कि संजू की यादगार पारी में इस बार कोई हड़बड़ाहट नहीं थी, बल्कि एक ठहरे हुए सागर जैसी गहराई थी, जिसने भारतीय टीम की नैया पार लगा दी। और हां - टी-20 विश्व कप के इतिहास में यह भारतीय टीम का सबसे बड़ा और सफल रन चेज भी बन गया।

कोच गौतम गंभीर और कप्तान सूर्यकुमार यादव की खुशी देखते ही बनती थी
मैच जीतकर जब संजू सैमसन मैदान से लौट रहे थे तो टीम इंडिया के कोच गौतम गंभीर और कप्तान सूर्यकुमार यादव की खुशी देखते ही बनती थी। सूर्यकुमार यादव ने अपनी चिरपरिचित मुस्कराहट के साथ संजू के सम्मान में अपनी वह कैप उतार कर आदर और आभार का भाव जताया जो राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक है। गौतम गंभीर भी कहां पीछे रहने वाले थे।

उन्होंने भी संजू को गले लगाकर उनकी पीठ थपथपाई। यह सम्मान, आत्मीयता और आभार उस खिलाड़ी के प्रति था जो पारी की शुरुआत करने के बाद दूसरे छोर से गिरते विकेटों के बीच अपने आत्मविश्वास को ऊंचा रखकर विकेट पर टिका रहा और परिस्थिति को भांपते हुए ऐसी बल्लेबाजी की जिसे वेस्टइंडीज टीम भूल जाना ही पसंद करेगी। वेस्टइंडीज के धाकड़ खिलाड़ी शिमरन हेटमायर ने तो संजू को बाहों में भरकर गर्मजोशी से बधाई दी।

वर्षों की मेहनत और धैर्य की विजय
यह केवल एक मैच में जीत ही नहीं थी, वरन एक खिलाड़ी के वर्षों की मेहनत और धैर्य की विजय भी थी। आप यह भी मानिये कि सूर्या का उन्हें इस तरह सम्मान देना इस खेल के अनगिनत प्रशंसकों की आंखें भी गीली कर गया। ईडन गार्डन्स में गूंजती गगनभेदी तालियों की गूंज भी इस बात की गवाह थी।

सोची-समझी रणनीति के कारण दिया ब्रेक
अब संजू सैमसन के बारे में इतनी बातें हो रही हैं, उदाहरण दिए जा रहे हैं, प्रतिक्रियाएं आ रही हैं कि पूछो मत, लेकिन टीम इंडिया के कोच गौतम गंभीर की यह बात गौर करने लायक है- "कठिन दौर और कुछ खराब मैचों के बाद संजू को ब्रेक देना एक सोची-समझी रणनीति थी। संजू एक विश्व स्तरीय प्रतिभा हैं। उन्हें दबाव से बाहर निकालकर तरोताजा करना जरूरी था ताकि वे सही समय पर प्रहार कर सकें। गंभीर ने कहा कि संजू ने एक मुश्किल दौर के बाद बेहतरीन वापसी की है और उम्मीद है कि यह लय सेमीफाइनल और फाइनल में भी जारी रहेगी।"

अब जरा गौर कीजिये संजू सैमसन की बातों पर-  "मैंने अपना अधिकांश समय डगआउट में बैठकर बिताया है। मैंने 100 के करीब मैच बाहर बैठकर देखे हैं। मैंने रोहित भाई यानी रोहित शर्मा और विराट भाई यानी विराट कोहली को गेम फिनिश करते हुए देखा और उनसे सीखा कि अंत तक टिके रहना कितना जरूरी है। यह पारी उसी 'ऑब्जर्वेशन' और 'लर्निंग' का परिणाम थी। मेरी यह यात्रा काफी खास और उतार-चढ़ाव भरी रही है। मैंने काफी समय ख़ुद पर संदेह करते बिताया है। यह सोचते हुए कि क्या मैं अच्छा प्रदर्शन कर सकता हूं, लेकिन मैंने खुद पर भरोसा करना जारी रखा और मैं ईश्वर का शुक्रगुजार हूं जो उन्होंने आज मेरे ऊपर अपना आशीर्वाद बनाए रखा।"

महान सुनील गावस्कर की प्रतिक्रिया थी- "संजू सैमसन की पारी में सबसे अच्छी बात यह थी कि उन्होंने अपनी प्रतिभा को अनुशासन के साथ जोड़ा। संजू की आंखों में आंसू केवल एक मैच जीतने की खुशी नहीं, बल्कि ये उन सालों का हिसाब हैं जो उन्होंने इंतज़ार में बिताए हैं। जब आप प्रतिभाशाली होते हैं और फिर भी आपको बाहर बैठना पड़ता है, तो वह दर्द बहुत गहरा होता है। ईडन गार्डन्स पर संजू ने अपनी आत्मा से बल्लेबाजी की है। इन आंसुओं में वह सुकून है जो एक खिलाड़ी को तब मिलता है जब वह पूरी दुनिया को बता देता है कि मैं यहीं का हूं और मैं हार मानने वालों में से नहीं हूं।
सचिन तेंदुलकर ने तो कहा- "संजू को इस शांत अवतार में बैटिंग करते देखना एक ईश्वरीय अनुभव जैसा था।" और युवराज सिंह बोले- "संजू, आप पर गर्व है। आपने चैंपियन खिलाड़ी का माइंडसेट दिखाया है।"

भारतीय टीम अब इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल की तैयारी में जुटी है, क्रिकेट के गलियारों में एक बहस सालों से जारी थी वह थी- प्रतिभा बनाम निरंतरता, ईडन गार्डन्स पर उस जादुई शाम ने इस बहस पर हमेशा के लिए विराम लगा दिया। इसी वजह से हमने यहां संजू सैमसन की पिछली पारियों और प्रदर्शन का तनिक भी जिक्र नहीं किया।

संबंधित समाचार

तीन दिन में दूसरी बार राजधानी पहुंचे मुख्यमंत्री
Top News

तीन दिन में दूसरी बार राजधानी पहुंचे मुख्यमंत्री:एमपी में बढ़ी सियासी हलचल

about 2 hours ago
80s लुक वाली AI फोटो का ट्रेंड कहीं पड़ न जाए भारी
Top News

80s लुक वाली AI फोटो का ट्रेंड कहीं पड़ न जाए भारी:एक तस्वीर से लीक हो सकती है आपकी निजी जानकारी; रखें ये सावधानी

about 2 hours ago
iPhone 18 Pro और Max की बुकिंग आज से शुरू
Top News

iPhone 18 Pro और Max की बुकिंग आज से शुरू:जानें कीमत से ऑफर तक सबकुछ

about 3 hours ago
MIC में इस नेता की वापसी से नाराज भाजपा पार्षद
Top News

MIC में इस नेता की वापसी से नाराज भाजपा पार्षद:काली पट्टी बांधकर परिवार सहित धरने पर बैठे; मां बोलीं- आज भी घटना याद आती है तो डर लगता है

about 3 hours ago
गणेशोत्सव में 10 दिन की शराबबंदी पर हाईकोर्ट की फटकार
Top News

गणेशोत्सव में 10 दिन की शराबबंदी पर हाईकोर्ट की फटकार:बोला-इतने दिन शराब नहीं मिली तो अस्पतालों में बढ़ सकती है भीड़

about 3 hours ago
22 साल की एंकर ने की आत्महत्या
Top News

22 साल की एंकर ने की आत्महत्या:मौत से पहले बॉयफ्रेंड को भेजा भावुक मैसेज; पुलिस ने मोबाइल जब्त किया

about 3 hours ago
जहरीली शराब कांड की न्यायिक जांच शुरू
Top News

जहरीली शराब कांड की न्यायिक जांच शुरू:रिटायर्ड जस्टिस की अध्यक्षता में आयोग गठित; कमेटी तीन माह में सौंपेगी रिपोर्ट

about 3 hours ago
पीसीसी चीफ का सरकार को अल्टीमेटम
Top News

पीसीसी चीफ का सरकार को अल्टीमेटम:3 माह में इन शहरों का मास्टर प्लान नहीं आया तो हजारों कांग्रेसजन करेंगे पदयात्रा

about 4 hours ago
ऑनलाइन मंगाए बर्गर में रेंग रही थी इल्लियां
Top News

ऑनलाइन मंगाए बर्गर में रेंग रही थी इल्लियां:‘द हब’ परिसर में संचालित रेस्टोरेंट ‘बर्गर फार्म’ की लापरवाही से जैन परिवार आहत

about 4 hours ago
रेडिसन ब्लू में बड़ी लापरवाही वेज काउंटर पर परोसा चिकन सूप
Top News

रेडिसन ब्लू में बड़ी लापरवाही वेज काउंटर पर परोसा चिकन सूप:150 से अधिक अधिकारियों-कर्मचारियों की धार्मिक भावनाएं

about 4 hours ago
दामाद ने की ससुर की बेरहमी से हत्या
Top News

दामाद ने की ससुर की बेरहमी से हत्या:चाकू से वार कर उतारा मौत के घाट; पत्नी और दादी सास पर भी किया हमला

about 4 hours ago
मांगलिया दुग्ध संघ के सांची प्लांट में स्टीम फ्रायर फटने के कारण टेक्नीशियन की मौत
Top News

मांगलिया दुग्ध संघ के सांची प्लांट में स्टीम फ्रायर फटने के कारण टेक्नीशियन की मौत:लापरवाह प्रबंधन ने जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ा; मीडिया के प्रवेश पर लगाई रोक

about 4 hours ago
युवक की पीट-पीटकर हत्या
Top News

युवक की पीट-पीटकर हत्या:बहन-जीजा को पिटता देख बचाने आया था; इस वजह से हुआ था विवाद

about 4 hours ago
हादसा
Top News

हादसा:पुराना मकान तोड़ते समय भरभराकर गिरी दीवार; इतने मजदूर दबे, दो के हाथ-पैर में फ्रैक्चर

about 4 hours ago
नशे की बड़ी खेप के साथ 2 महिलाएं गिरफ्तार
Top News

नशे की बड़ी खेप के साथ 2 महिलाएं गिरफ्तार:रेलवे स्टेशन पर पकड़ाई; बैग में भरकर ले जा रही थी डोडाचूरा

about 4 hours ago
जहरीली शराब कांड
Top News

जहरीली शराब कांड:मास्टर माइंड के बाद अब इसकी तलाश तेज; लगातार दबिश दे रही पुलिस

about 4 hours ago
एमवायएच के कैंसर विभाग से लाखों की मशीन गायब
Top News

एमवायएच के कैंसर विभाग से लाखों की मशीन गायब:अस्पताल परिसर में जर्जर भवनों को हटाने वाले ठेकेदार जुबेर खोकर पर मशीन ठिकाने लगाने का आरोप

about 4 hours ago
नवविवाहिता ने की आत्महत्या
Top News

नवविवाहिता ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; पति और ससुर समेत 4 पर केस दर्ज

about 4 hours ago
रिश्वतखोर सीबीएन अफसर चढ़ा सीबीआई के हत्थे
Top News

रिश्वतखोर सीबीएन अफसर चढ़ा सीबीआई के हत्थे:ड्रग्स मामले में आरोपी नहीं बनाने के एवज में मांगी घूस

about 4 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:चलती कार में लगी आग; अंदर फंसा चालक, ट्रैफिक पुलिस ने कांच तोड़कर बचाया, लोडिंग रिक्शा में CPR देते अस्पताल पहुंचाया

about 5 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!