सड़क चौड़ीकरण से पहले रहवासियों की पहल: इन इलाकों में लोग खुद तोड़ रहे बाधक हिस्से; चौड़ाई कम करने पर सहमति
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में सड़क चौड़ीकरण की तैयारी अब जमीन पर दिखने लगी है। जिंसी और कंडीलपुरा क्षेत्रों में नगर निगम की मुहिम शुरू होने से पहले ही रहवासी खुद आगे आए हैं और अपने मकान-दुकानों के बाधक हिस्से तोड़ना शुरू कर दिया है। चौड़ाई कम करने पर सहमति बनने के बाद यह काम तेजी से आगे बढ़ रहा है।
नगर निगम द्वारा शहर की प्रमुख सड़कों को चौड़ा और व्यवस्थित करने की योजना के तहत जिंसी से किला मैदान और कंडीलपुरा से इंदौर वायर चौराहे तक सड़क निर्माण की तैयारी चल रही है। इस प्रक्रिया में सबसे बड़ी बाधा पुराने निर्माण थे, जिन्हें हटाने को लेकर पिछले कई दिनों से स्थिति उलझी हुई थी।
निगम अधिकारियों ने रहवासियों को नोटिस जारी कर स्वयं बाधक हिस्से हटाने की अपील की थी। इसके बाद अब दोनों क्षेत्रों में लोग खुद आगे आकर अपने मकान और दुकानों के हिस्से तोड़ रहे हैं। कई परिवार मिलकर यह काम कर रहे हैं, जिससे प्रशासन की कार्रवाई से पहले ही रास्ता साफ होता नजर आ रहा है।
जिंसी से किला मैदान तक सड़क को पहले 80 फीट चौड़ा किया जाना था, लेकिन रहवासियों के विरोध और मांग के बाद इसे घटाकर 60 फीट कर दिया गया। इसी तरह कंडीलपुरा से इंदौर वायर चौराहे तक प्रस्तावित 100 फीट चौड़ी सड़क को घटाकर 80 फीट कर दिया गया। चौड़ाई कम किए जाने के बाद रहवासियों ने राहत महसूस की और अब वे स्वेच्छा से बाधक निर्माण हटाने में जुट गए हैं।
जनकार्य समिति प्रभारी राजेंद्र राठौर के अनुसार, जिंसी क्षेत्र में सड़क के साथ एक पुल का निर्माण भी प्रस्तावित है। दोनों काम एक ही एजेंसी को दिए गए हैं। जैसे ही बाधाएं पूरी तरह हट जाएंगी, निर्माण कार्य तेज गति से शुरू कर दिया जाएगा।
फिलहाल दोनों क्षेत्रों में तेजी से अतिक्रमण हटाने का काम चल रहा है। अनुमान है कि एक से दो सप्ताह में अधिकांश बाधाएं हट जाएंगी। इसके बाद नगर निगम की टीम मौके का निरीक्षण करेगी और शेष बचे निर्माणों को हटाने की कार्रवाई करेगी।
संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!