पब को लेकर रहवासियों का दोबारा फूटा गुस्सा: पुलिस संरक्षण का लगाया आरोप; नशे में धुत युवक-युवतियां करते हैं हंगामा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
लसूड़िया थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली कमर्शियल बिल्डिंग 'अपोलो हाईस्ट्रीट' में संचालित पब और उसके कारण होने वाली अव्यवस्थाओं को लेकर स्थानीय रहवासियों का आक्रोश एक बार फिर फूट पड़ा। पिछले सप्ताह उग्र प्रदर्शन करने के बाद भी जब समस्या का कोई समाधान नहीं निकला, तो बीते कल रहवासियों ने इकट्ठा होकर पब प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और अपना कड़ा विरोध दर्ज कराया।
देर रात तक मचता है हुड़दंग, सोना हुआ दूभर
रहवासियों ने सीधे तौर पर पुलिस प्रशासन को कटघरे में खड़ा करते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि स्थानीय पुलिस के कथित संरक्षण के चलते ये क्लब और पब नियमों को ताक पर रखकर देर रात तक संचालित हो रहे हैं।
नशेड़ियों का आतंक
पब से निकलने के बाद नशे में धुत युवक-युवतियां देर रात तक सड़क पर चिल्लाचोट और हुड़दंग मचाते हैं, जिससे बेवजह विवाद की स्थिति बनती है।
बेतरतीब पार्किंग
पब में आने वाले लोग अपने वाहन बेहद बेतरतीब तरीके से पार्क कर देते हैं, जिससे पूरी कॉलोनी और आसपास का रास्ता ब्लॉक हो जाता है। रहवासियों का कहना है कि रात-रात भर तेज म्यूजिक और नशेड़ियों के हंगामे के कारण हमारा देर रात तक सोना दूभर हो चुका है।
बुजुर्गों और बच्चों के स्वास्थ्य पर इसका बुरा असर पड़ रहा है। शिकायत के बाद भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही है। इस मामले में रहवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही पब के समय और वहां होने वाली गुंडागर्दी पर अंकुश नहीं लगाया गया, तो वे उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।
संबंधित समाचार

देखिए वीडियो, ‘अब असली लड़ाई शुरू होगी’:सीजेपी का मोदी-शाह पर तीखा हमला; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर आंदोलन तेज करने का ऐलान

जमीन बेची महिला ने रकम पर हिस्ट्रीशीटर पिता-पुत्र का कब्जा:सालभर से भटक रही पीड़िता ने की डीआईजी को शिकायत; एसडीओपी और टीआई को जांच के दिए निर्देश

जानलेवा हमले के आरोपी गिरफ्तार:भागते समय बाइक से गिरे, तीनों के पैर टूटे

पड़ोसी देश में सियासी संकट:इस प्रांत में इमरजेंसी और गवर्नर शासन का दावा; पूर्व पीएम की रिहाई के लिए सीएम निकाल रहे थे मार्च

काम दिलाने के बहाने हिंदू महिला से दुष्कर्म:पीडि़ता को बंधक बना रखा था आरोपी ने

मां बगलामुखी के दर्शन के लिए निकले दोस्तों की बाइक हादसे का शिकार:सड़क किनारे खड़े कंटेनर में घुसी; 2 की मौत

खाकी पर कार्रवाई या दबाव में फैसला:थाने में नेताओं-पुलिस की भिड़ंत के बाद बड़ा सवाल

राजधानी के प्रदर्शन में शामिल होंगे एमपी के नेता:सीईसी के इस्तीफे की मांग

राहुल यादव बोला... हां डिजाइनर है गैंगस्टर सतीश भाऊ:एसीपी क्राइम ने लिए पीडि़त के बयान

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार; सप्लाई करने की तैयारी में थे आरोपी

सुप्रीम कोर्ट बोला मेट्रो-इंटरनेट सर्विस बहाल करें:मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर आज फिर मैदान में सीजेपी

भारत-वेस्टइंडीज टी-20 मैच का चढ़ा खुमार:टीम इंडिया की जर्सी खरीदने प्रशंसकों में मची होड़

नर्मदा-मालवा-गंभीर परियोजना में बड़ा फर्जीवाड़ा:तीन बार फूटी पाइपलाइन; जर्जर हो रहा 2000 करोड़ का प्रोजेक्ट

2 अलग-अलग मामलों में दो की मौत:प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र ने की आत्महत्या; युवक ने लगाई फांसी

डेयरी की आड़ में गोकशी का आरोप:संचालक की पत्नी और बेटा भी आरोपी; जंगल में मिले मवेशी

नवरात्रि महापर्व पर महाप्रसादी:खुलासा फर्स्ट के आंगन में भरे रहेंगे मां भगवती के भंडार

देखिए वीडियो, सीजेपी नेता का आरोप:हमें किडनैप किया गया; राजधानी में दूसरे दिन भी प्रदर्शन, कई हिरासत में

शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म:मैट्रिमोनियल साइट पर हुई थी दोस्ती; जान से मारने की दी धमकी

भीषण सड़क हादसा:तेज रफ्तार बोलेरो पलटी; 2 की मौके पर मौत, 4 घायल

विधायक पर हमला:कार के शीशे तोड़े; इस पार्टी पर आरोप, मामले की जांच शुरू
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!