पानी के लिए दर-दर भटक रहे वार्ड 37 के रहवासी: जनता पानी को तरसी; मलाई खा रहे माफिया और अफसर
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में पानी का ऐसा गंदा खेल चल रहा है, जिसने नगर निगम की पूरी व्यवस्था को कटघरे में खड़ा कर दिया है। विधानसभा-5 के वार्ड नंबर 37 से एक शर्मनाक तस्वीर सामने आई है, जहां एक तरफ आम जनता पानी के लिए सड़कों पर धक्के खा रही है, वहीं दूसरी तरफ एक बड़ी बहुमंजिला इमारत में सरकारी टैंकर से धड़ल्ले से पानी खाली किया जा रहा है।
इस घटना ने साफ कर दिया है कि जनता के हक के पानी को चंद ऊंची सेटिंग वालों की ‘विशेष व्यवस्था’ में बेरहमी से खपाया जा रहा है। इस पूरे इलाके में पानी की त्राहि-त्राहि को लेकर कुछ दिनों पहले क्षेत्रीय विधायक महेंद्र हार्डिया का गुस्सा भी सरेआम फूटा था।
लेकिन अफसरों और नेताओं की बंद कमरों की बैठकों के बाद मामला ठंडे बस्ते में डाल दिया गया। यह समझौता सिर्फ फाइलों और बयानों तक ही सीमित रहा, क्योंकि जमीनी हकीकत आज भी उतनी ही बदतर है।
आम नागरिक सुबह से रात तक खाली डिब्बे लेकर भटकने को मजबूर हैं और दूसरी तरफ चुनिंदा आलीशान इमारतों में बिना किसी रोक-टोक के पानी की रेवड़ियां बांटी जा रही हैं।
निगम का पूरा तंत्र खेल में शामिल... लोगों का सीधा और गंभीर आरोप है कि निगम का पूरा तंत्र इस खेल में शामिल है। जिन कॉलोनियों में करोड़ों रुपए खर्च करके नर्मदा की पाइप लाइन बिछाई गई है, वहां भी जानबूझकर पानी की सप्लाई रोकी जा रही है।
लोगों का कहना है कि यह कोई प्राकृतिक संकट नहीं है, बल्कि पाइप लाइन का पानी जानबूझकर इसलिए काटा जाता है, ताकि टैंकरों का अवैध धंधा फल-फूल सके।
जनता के हिस्से का पानी रोककर उसे मोटी कमाई और सेटिंग के खेल में तब्दील करना सीधे तौर पर एक संगठित पानी माफिया के राज को बयां करता है, जहां प्यासी जनता की मजबूरी का खुलेआम सौदा किया जा रहा है।
संबंधित समाचार

शोरूम विवाद मामले में बड़ा फैसला:इन पुलिस अधिकारियों को मिली राहत

फैमिली कोर्ट में वकीलों का प्रदर्शन:प्रिंसिपल जज की कार्यशैली पर उठाए सवाल; की ये मांग

आदिवासियों के घर तोड़ने पर सरकार सख्त:केंद्रीय मंत्री के धरने के बाद मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश

महंगाई का एक और झटका:इस कंपनी ने बढ़ाए पेट्रोल-डीजल के दाम; इतने रुपए हुआ महंगा

धार्मिक आयोजनों में महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस अलर्ट:कमिश्नर ने 15 शक्ति मोबाइल टीमों को किया रवाना; हेल्पलाइन नंबर किए जारी

मारपीट के दो मामले:पति की प्रेमिका पर पत्थर से हमला करने का आरोप; जमीन विवाद में किसान को पीटा

विशेष जूपिटर अस्पताल की क्रूरता ‘पेशेंट’ नहीं ‘मनी फर्स्ट’:मरीज की जान से खिलवाड़; बिना जांच पैर काटने का फरमान और संदिग्ध मौत

माता की भक्ति के साथ महाप्रसादी का वितरण शुरू

भीषण सड़क हादसा:स्कॉर्पियो की टक्कर से मैनेजर और कर्मचारी की मौत

भीड़ में दिखा बदमाश तो एप से तुरंत खुलेगी कुंडली:हवाबाजी करने वाले अपराधियों पर रहेगी तकनीकी नजर

अभिनेता,नेताओं से यारी टोपीबाज पटवा का खेल भारी:सट्टेबाजी के बाद अब मनी लांड्रिंग; हवाला और ब्लैक मनी को व्हाइट करने का गौरखधंधा

सड़क चौड़ीकरण के विरोध में बाजार बंद:व्यापारियों ने किया प्रदर्शन; कहा- रोजाना करोड़ों का कारोबार हो रहा प्रभावित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने काजीरंगा से आए आठ भैंसों को बाड़े में छोड़ा:कान्हा टाइगर रिजर्व में सौ साल बाद लौटे जंगली भैंसे

नशे में धुत कार चालक ने 3-4 लोगों को मारी टक्कर:लोगों ने पीछा कर आरोपी को पकड़ा; कार में मिली शराब की बोतल

एरोड्रम कांड में अब फुटेज और बयानों की परीक्षा:पुलिसकर्मियों के सस्पेंशन से चार पर कार्रवाई तक कैसे बदली कहानी

आज फिर खुलेगी गैंगस्टर सतीश भाऊ और गुर्गों की जालसाजी की कुंडली:दस्तावेजी साक्ष्यों के साथ दोपहर को होंगे जालसाजी के शिकार राहुल यादव के बयान

बाहर टिकट ब्लैक तो स्टेडियम में हुई मारपीट वीडियो वायरल:लसूड़िया पुलिस ने दो नाबालिगों को पकड़ा, चार टिकट जब्त

देखिये वीडियो, ऑनलाइन सट्टेबाजी-कैसीनो नेटवर्क का खुलासा:एक आरोपी गिरफ्तार; दो की तलाश जारी, लाखों रुपए के प्रीमियम मोबाइल जब्त

भक्ति के रंग गरबे की उमंग:आकर्षक विद्युत सज्जा और हाईटेक सेल्फी पॉइंट बने आकर्षण

कॉलेज के बाहर भूख हड़ताल पर बैठे छात्र:इन मांगों को लेकर डटे; बोले- न्याय नहीं मिला तो प्राण त्याग देंगे
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!