लवजिहादी फर्जी पत्रकार की रिपोर्ट जाएगी भोपाल: इंटेलीजेंस ने जानकारी जुटाना की शुरू
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
एक साप्ताहिक अखबार निकालकर लव जिहादी फर्जी पत्रकार अजहरुद्दीन वाघेला की उलटी गिनती शुरू हो गई है। खुलासा फर्स्ट में लगातार प्रकाशित हो रही खबरों के बाद जिले की इंटेलीजेंस ने मामले में संज्ञान लिया है। तथ्यों की छानबीन कर रिपोर्ट तैयार की जा रही है, जो कि एडीजी भोपाल को भेजी जानी है।
उल्लेखनीय है कि कुख्यात भूमाफिया इस्लाम पटेल वाघेला के छोटे बेटे अजहरुद्दीन वाघेला अपने पिता और बड़े भाई की करतूतों को दबाने के लिए वाघेला एक्सप्रेस के नाम से एक अखबार निकालता है।
इसकी आड़ में दबाव प्रभाव बनाकर पिता-पुत्र जमीनों पर कब्जे करते हैं। फर्जी पत्रकार अजहरुद्दीन वाघेला को लेकर खुलासा फर्स्ट ने बताया था कि 14 मई 2025 को उसकी पत्नी अंजुम बी की संदिग्ध मौत हो गई थी।
मामला फांसी लगाकर आत्महत्या का बताया गया। खुलासा फर्स्ट की पड़ताल में खुलासा हुआ कि अजहरुद्दीन वाघेला ने एक हिंदू युवती को अपने प्रेम जाल में फंसा रखा था। उसे लिव में रखकर लव जिहाद को अंजाम दे रहा था कि उसकी पत्नी अंजुम बी को इसकी खबर लग गई।
पति-पत्नी में आए दिन झगड़े होने लगे और एक दिन उसकी जान ही चली गई। अंजुम के भाई अमजद पटेल का कहना था कि बहन की शादी 12 साल पहले अजहरुद्दीन वाघेला के साथ हुई थी। 4 वर्ष पहले उसने एक एक हिंदू युवती को अपने प्रेम जाल में फंसा लिया था। उससे संबंध बनाता था।
विरोध पर अंजुम को पीटता था। पुलिस ने अजहरुद्दीन वाघेला पर पत्नी को जान देने के लिए उकसाने का केस दर्ज कर जेल भिजवाया था। इस खुलासे के प्रकाशन के बाद इंटेलीजेंस के एक टीआई ने मामले में अजहरुद्दीन वाघेला के खिलाफ लव जिहादी तथ्यों को जुटाना शुरू कर दिया है।
उसका परिवार भूमाफिया भी है। इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। इसकी विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर एडीजी भोपाल को भेजी जानी है। इंटेलीजेंस ने मामले में तथ्यों की प्रमाणिकता जांचने और विस्तृत सबुत जुटाने के लिए कुछ लोगों से संपर्क भी किया है।
संबंधित समाचार

टीआई पर BJP नेता का आरोप:बताया कांग्रेस का एजेंट; सस्पेंड करने की मांग, TI बोले- इस वजह से नाराजगी

दो किलोमीटर के फेर से परेशान रहवासी सड़कों पर उतरे:सिक्सलेन ने बढ़ाई सहूलियत या मुसीबत?

एएसआई पर हमला:कार पर फेंकी बोतल; विरोध किया तो हाथ में गड़ा दिए दांत

रुत आ गई रे, रुत छा गई रे..:इंदौर में सर्द हवाओं ने दी दस्तक; शिशिर की सिहरन से बदला शहर का मिजाज

आईटी पार्क चौराहे पर ट्रैफिक डायवर्ट:ब्रिज की स्लैब का काम; भारी वाहनों की आवाजाही पर भी रोक

अपराध से पहले अड्ड़ों पर पहुंचेगी पुलिस:एआई से अपराध रोकने की तैयारी; अगले महीने ट्रायल

इंदौर में अभी नलों में पानी लेकिन निगम को सताने लगी गर्मी की चिंता:300 बोरिंग और टैंकरों से तैयार किया जाएगा बैकअप

नींद हराम कर रखी है सोने ने:शादी-ब्याह की धूम प्रारंभ

बेटे को बचाने डैम में कूदे पिता की डूबने से मौत:मामा-भांजा लापता; दो दिन पहले हुई थी बेटी की शादी

टवेरा के बॉटल होल्डर में छिपाई थी एमडी:कार में बाइक भी मिली

8 बदमाशों को शहर से बाहर खदेड़ा:6 पर कसा शिकंजा; लगातार दे रहे थे अपराध को अंजाम

कलेक्टर-कमिश्नर के साथ मंथन करेंगे मुख्यमंत्री:नवाचारों पर होगी चर्चा; 10 मिनट में देना होगा काम का हिसाब

फ्लाईओवर सिटी बनता उज्जैन:विकास की रफ्तार तेज; लेकिन व्यवस्थाओं की परीक्षा बाकी

परिसीमन बिल को लेकर राजनीतिक हलचल तेज:स्टालिन को मनाने चेन्नई पहुंचे विपक्षी नेता; राहुल को गांधी गले लगाया

रैपिडो चालक की अश्लीलता पर महिलाओं ने जताया विरोध:भोपाल की घटना से आक्रोश

महापौर ने किया निरीक्षण:प्रदूषण फैलाने वाली फैक्ट्रियों पर भी नजर

प्रदेश के 55 लाख स्कूली बच्चों के लिए खुशखबरी:इस दिन मिलेगी गणवेश की राशि; मुख्यमंत्री करेंगे बैंक खातों में अंतरित

नाले में गंदा पानी छोड़ने वाली 4 फैक्ट्रियों पर निगम की कार्रवाई:3.60 लाख का लगाया दंड; आउटलेट पाइप भी कराए बंद

खड़े हनुमान मंदिर के समर्थन में युवा कांग्रेस का हवन:प्रशासन को सद्बुद्धि देने की प्रार्थना

सरस्वती नदी में बहाया फैक्ट्री का गंदा पानी:टीएम एंटरप्राइजेस का कारनामा; 40 हजार का जुर्माना कर निगम ने निभाई जिम्मेदारी!
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!