धुरंधर देश के जाने-माने पहलवानों ने जीता दर्शकों का दिल: पहलवानों ने मिट्टी में दिखाए दांव-पेंच
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
इंदौर की पावन धरती पर सोमवार को कुश्ती प्रेमियों के लिए यादगार शाम रही। मां अहिल्या की नगरी में बिचौली मर्दाना स्थित मां वैष्णो धाम मंदिर मैदान पर भव्य कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। शाम 4 बजे से शुरू हुए इस रोमांचक आयोजन में देश-विदेश के नामी पहलवानों ने अखाड़े में अपने दमखम और दांव-पेंच का शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों का दिल जीत लिया।
दंगल में हरियाणा के प्रसिद्ध पहलवान दिनेश गोलिया, उत्तर प्रदेश के शेर गुर्जर और ईरान के मिर्जा पहलवान सहित कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के पहलवानों ने भाग लिया। मुकाबले इतने रोमांचक रहे कि दर्शक देर शाम तक अखाड़े के आसपास डटे रहे। मिट्टी की खुशबू और खिलाड़ियों की फुर्ती ने पारंपरिक कुश्ती की गरिमा को जीवंत कर दिया।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण पद्मश्री, पद्मभूषण एवं द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित कुश्ती जगत के दिग्गज महाबली सतपाल की गरिमामयी उपस्थिति रही। उनके आगमन से खिलाड़ियों का उत्साह दोगुना हो गया। उन्होंने युवा पहलवानों का हौसला बढ़ाते हुए कुश्ती को भारतीय संस्कृति की पहचान बताया और अनुशासन व समर्पण को सफलता की कुंजी बताया।
दंगल का आयोजन मध्य प्रदेश कुश्ती संघ के अध्यक्ष नारायण यादव के संरक्षण में संपन्न हुआ। प्रमुख मुकाबले में महाराष्ट्र केसरी महेंद्र गायकवाड़ ने हिंद केसरी उमेश मथुरा को हराकर शानदार जीत दर्ज की। विजेता महेंद्र गायकवाड़ को ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया।
दंगल प्रभारी मानसिंह यादव, दंगल अध्यक्ष नवीन गोधा, गौरव रणदीवे, कैलाश शर्मा और मुन्नालाल यादव ने विजेता पहलवानों को पुरस्कृत किया। वितरण समिति अध्यक्ष दीपक जायसवाल, मार्गदर्शक राजेश अग्रवाल, विनीत गर्ग, नितिन गर्ग, पवन बाकलीवाल सहित आयोजन समिति के अनेक पदाधिकारियों ने कार्यक्रम की व्यवस्थाओं में सक्रिय भूमिका निभाई।
लगभग 10 हजार दर्शकों की क्षमता वाला विशेष स्टेडियम तैयार किया गया था, जिसमें बड़ी संख्या में कुश्ती प्रेमी उपस्थित रहे। पूरे आयोजन में सुरक्षा, बैठने की व्यवस्था और प्रकाश व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा गया। भव्य आयोजन ने न केवल खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान किया, बल्कि इंदौर में पारंपरिक खेलों के प्रति उत्साह को भी नई ऊर्जा दी।
संबंधित समाचार

तीन दिन में दूसरी बार राजधानी पहुंचे मुख्यमंत्री:एमपी में बढ़ी सियासी हलचल

80s लुक वाली AI फोटो का ट्रेंड कहीं पड़ न जाए भारी:एक तस्वीर से लीक हो सकती है आपकी निजी जानकारी; रखें ये सावधानी

iPhone 18 Pro और Max की बुकिंग आज से शुरू:जानें कीमत से ऑफर तक सबकुछ

MIC में इस नेता की वापसी से नाराज भाजपा पार्षद:काली पट्टी बांधकर परिवार सहित धरने पर बैठे; मां बोलीं- आज भी घटना याद आती है तो डर लगता है

गणेशोत्सव में 10 दिन की शराबबंदी पर हाईकोर्ट की फटकार:बोला-इतने दिन शराब नहीं मिली तो अस्पतालों में बढ़ सकती है भीड़

22 साल की एंकर ने की आत्महत्या:मौत से पहले बॉयफ्रेंड को भेजा भावुक मैसेज; पुलिस ने मोबाइल जब्त किया

जहरीली शराब कांड की न्यायिक जांच शुरू:रिटायर्ड जस्टिस की अध्यक्षता में आयोग गठित; कमेटी तीन माह में सौंपेगी रिपोर्ट

पीसीसी चीफ का सरकार को अल्टीमेटम:3 माह में इन शहरों का मास्टर प्लान नहीं आया तो हजारों कांग्रेसजन करेंगे पदयात्रा

ऑनलाइन मंगाए बर्गर में रेंग रही थी इल्लियां:‘द हब’ परिसर में संचालित रेस्टोरेंट ‘बर्गर फार्म’ की लापरवाही से जैन परिवार आहत

रेडिसन ब्लू में बड़ी लापरवाही वेज काउंटर पर परोसा चिकन सूप:150 से अधिक अधिकारियों-कर्मचारियों की धार्मिक भावनाएं

दामाद ने की ससुर की बेरहमी से हत्या:चाकू से वार कर उतारा मौत के घाट; पत्नी और दादी सास पर भी किया हमला

मांगलिया दुग्ध संघ के सांची प्लांट में स्टीम फ्रायर फटने के कारण टेक्नीशियन की मौत:लापरवाह प्रबंधन ने जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ा; मीडिया के प्रवेश पर लगाई रोक

युवक की पीट-पीटकर हत्या:बहन-जीजा को पिटता देख बचाने आया था; इस वजह से हुआ था विवाद

हादसा:पुराना मकान तोड़ते समय भरभराकर गिरी दीवार; इतने मजदूर दबे, दो के हाथ-पैर में फ्रैक्चर

नशे की बड़ी खेप के साथ 2 महिलाएं गिरफ्तार:रेलवे स्टेशन पर पकड़ाई; बैग में भरकर ले जा रही थी डोडाचूरा

जहरीली शराब कांड:मास्टर माइंड के बाद अब इसकी तलाश तेज; लगातार दबिश दे रही पुलिस

एमवायएच के कैंसर विभाग से लाखों की मशीन गायब:अस्पताल परिसर में जर्जर भवनों को हटाने वाले ठेकेदार जुबेर खोकर पर मशीन ठिकाने लगाने का आरोप

नवविवाहिता ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; पति और ससुर समेत 4 पर केस दर्ज

रिश्वतखोर सीबीएन अफसर चढ़ा सीबीआई के हत्थे:ड्रग्स मामले में आरोपी नहीं बनाने के एवज में मांगी घूस

देखिए वीडियो:चलती कार में लगी आग; अंदर फंसा चालक, ट्रैफिक पुलिस ने कांच तोड़कर बचाया, लोडिंग रिक्शा में CPR देते अस्पताल पहुंचाया
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!