दो आईएएस अधिकारियों को राहत: जानिये क्या है मामला; किस बात का हवाला देकर कोर्ट ने खारिज की याचिका
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
इंदौर के पूर्व कलेक्टर आकाश त्रिपाठी और वर्तमान में टीकमगढ़ कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय को जमीन विवाद से जुड़े पुराने केस में बड़ी राहत मिली है। जिला कोर्ट ने साफ कहा कि जमीन पर दखल के कोई ठोस सबूत सामने नहीं आए, इसलिए याचिका खारिज की जाती है।
1998 बैच के आईएएस अधिकारी आकाश त्रिपाठी, जो वर्तमान में सोलर एनर्जी कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया के एमडी पद पर पदस्थ हैं, इस मामले में पक्षकार थे। यह केस साल 2019 का है, जब वे इंदौर में संभागायुक्त और इंदौर विकास प्राधिकरण (आईडीए) के अध्यक्ष थे।
इस केस में तत्कालीन आईडीए सीईओ और वर्तमान टीकमगढ़ कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय, तत्कालीन एसडीएम शाश्वत शर्मा, सोपा के प्रमुख डेविश जैन सहित अन्य को भी पक्षकार बनाया गया था। मामला सुखलिया निवासी प्रदीप देशपांडे द्वारा दायर किया गया था।
याचिकाकर्ता का आरोप था कि खजराना क्षेत्र में स्थित उनकी जमीन (सर्वे नंबर 510/3/4/3, रकबा 0.054 हेक्टेयर) पर अवैध दखल दिया जा रहा है, जबकि कोर्ट द्वारा पहले से ही इस जमीन पर निषेधाज्ञा लागू थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि प्रशासनिक अधिकारियों के निर्देश पर उनकी जमीन पर हस्तक्षेप किया गया और पुलिस बल भी भेजा गया।
हालांकि, मामले की सुनवाई के बाद नवम जिला न्यायाधीश विवेक कुमार चंदेल ने पाया कि जमीन पर दखल के कोई पुख्ता प्रमाण प्रस्तुत नहीं किए गए। न तो सीमांकन के ठोस साक्ष्य मिले और न ही पेश किए गए फोटो से स्थिति स्पष्ट हो सकी। पुलिस में दी गई शिकायतों में भी आरोपों की पुष्टि नहीं हो पाई। इन सभी आधारों पर कोर्ट ने याचिका को खारिज करते हुए सभी पक्षकारों को राहत दे दी।
संबंधित समाचार

सीबीआई की बड़ी कार्रवाई:अफसर लाखों रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार

दिनदहाड़े बिल्डिंग में चोरी:नवरात्रि पूजन में गया था परिवार; जेवर और नकदी ले गए बदमाश, सीसीटीवी में 3 संदिग्ध हुए कैद

आदिवासियों के घर और फसलें उजाड़ने पर सियासी घमासान:केंद्रीय मंत्री ने जताई नाराजगी; कांग्रेस ने मुख्यमंत्री से मांगा जवाब

जीत के बाद बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे टीम इंडिया के धुरंधर:भस्म आरती में हुए शामिल; मंदिर समिति ने किया स्वागत-सत्कार

रील बनाने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:रुपए लेकर एक्टिवा सहित फरार हुई युवती; मैनेजर बैंक में जमा कराने जा रहा था शोरूम का कलेक्शन

दशहरा महोत्सव की तैयारियां तेज:रावण के दसों मुख तैयार; अब 250 फीट ऊंची लंका का होगा निर्माण, इतने फीट ऊंचे के रावण का होगा दहन

पूर्व भाजपा विधायक की बेरहमी से हत्या:पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट; इलाज के दौरान तोड़ा दम, 70-80 लोगों पर हमले का आरोप

नर्मदा नदी में स्नान करते समय हादसा:डूबने से दो युवकों की मौत; गोताखोरों ने रेस्क्यू कर निकाले शव

भारत-वेस्टइंडीज T20 महामुकाबला:होलकर स्टेडियम में क्रिकेट का जुनून; तिरंगे के रंग में रंगे फैंस, वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

देखिये वीडियो, इंडिगो की फ्लाइट में अचानक लगी आग:करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग; यात्रियों में मचा हड़कंप

जल संकट से निपटने की तैयारी:6 हजार सरकारी बोरिंग की होगी जांच; 500 से ज्यादा पर कब्जे की आशंका

रिहाई के बाद फिर आंदोलन की तैयारी:अभिजीत दीपके बोले- पाबंदियां हमें विरोध करने से नहीं रोक पाएंगी

आदिवासी परिवारों पर कार्रवाई का आरोप:फसलें नष्ट करने और मकान तोड़ने से बढ़ी चिंता; केंद्रीय मंत्री के निर्देशों की अनदेखी का दावा

मिलावटखोरों पर शिकंजा:मावा और घी की सघन जांच हुई शुरू

मां शैलपुत्री का संदेश:शारदीय नवरात्रि प्रथम दिवस भीड़ के पीछे नहीं; अपने लक्ष्य की ओर चलो

थाने में मारपीट के आरोपों के बीच भाजपा कार्यकर्ता की तबीयत बिगड़ी:सीने में दर्द के बाद ICU में किए गए भर्ती; हार्ट अटैक की आशंका

मजदूर का शव कमरे में पंखे से लटका मिला:10 महीने पहले बना था पिता; पड़ोसी ने खिड़की से देखा तो पता चला

राजधानी जा रहे युवा कांग्रेस नेताओं को रेलवे स्टेशन पर पकड़ा:थाने ले गई पुलिस; लोकतांत्रिक अधिकारों के हनन का लगाया आरोप

25 लाख लेने के बाद भी बुजुर्ग से 10 हजार वसूले:पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का करीबी बताकर रौब झाड़ने वाला फरार

भारत-वेस्टइंडीज टी-20 महामुकाबला:क्रिकेट प्रेमियों में भारी उत्साह; 1500 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा, एंट्री गेट पर लगी लंबी लाइन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!