खबर
Top News

इस विवाद में मंत्री को राहत: राज्यस्तरीय समिति ने प्रमाणपत्र को माना वैध; शिकायत खारिज

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

17 जुलाई 2026, 3:16 pm
शेयर करें:
इस विवाद में मंत्री को राहत

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्य प्रदेश की नगरीय विकास एवं आवास राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी को जाति प्रमाणपत्र विवाद में बड़ी राहत मिली है। राज्यस्तरीय जाति प्रमाणपत्र छानबीन समिति ने विस्तृत जांच के बाद उनके अनुसूचित जाति (SC) प्रमाणपत्र को वैध करार दिया है।

समिति ने अपने निष्कर्ष में कहा कि उपलब्ध दस्तावेजों और सरकारी अभिलेखों के आधार पर उनके परिवार के राजपूत होने का कोई प्रमाण नहीं मिला।

1950 से अब तक के रिकॉर्ड में 'बागरी' जाति दर्ज
समिति के अनुसार, शिकायतकर्ता अपने आरोपों के समर्थन में कोई ठोस साक्ष्य प्रस्तुत नहीं कर सके। वहीं, 1950 से अब तक के राजस्व अभिलेख, खसरा-खतौनी, वंशावली, शैक्षणिक रिकॉर्ड, निर्वाचन दस्तावेज, पूर्व में जारी जाति प्रमाणपत्र और अन्य सरकारी रिकॉर्ड लगातार यह दर्शाते हैं कि प्रतिमा बागरी का परिवार अनुसूचित जाति की 'बागरी' श्रेणी से संबंधित है।

समिति ने विशेष रूप से कहा कि आजादी के बाद तैयार किए गए शुरुआती राजस्व रिकॉर्ड सबसे महत्वपूर्ण साक्ष्य माने जाते हैं, क्योंकि उनमें बाद में बदलाव की संभावना बेहद कम होती है। इन्हीं दस्तावेजों में परिवार की जाति 'बागरी' दर्ज मिली।

हाईकोर्ट के निर्देश पर हुई थी जांच
यह मामला कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप अहिरवार द्वारा दायर याचिका के बाद सामने आया था। उन्होंने प्रतिमा बागरी के जाति प्रमाणपत्र की वैधता को चुनौती देते हुए हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था।

24 अप्रैल को हाईकोर्ट ने याचिका का निपटारा करते हुए मामले का फैसला राज्यस्तरीय जाति प्रमाणपत्र छानबीन समिति पर छोड़ दिया था और समिति को 60 दिन के भीतर निर्णय लेने के निर्देश दिए थे। समिति ने निर्धारित समय सीमा से पहले 14 जुलाई को अपना अंतिम फैसला सुना दिया।

कई विभागों के रिकॉर्ड का किया परीक्षण
समिति ने जांच के दौरान राजस्व विभाग, जाति प्रमाणपत्र जारी करने वाले सक्षम प्राधिकारी और अन्य संबंधित विभागों से रिपोर्ट प्राप्त की। इसके अलावा परिवार के सदस्यों के रिकॉर्ड, स्कूल दस्तावेज, निर्वाचन अभिलेख और वंशावली सहित विभिन्न दस्तावेजों का परीक्षण किया गया।

समिति के अध्यक्ष गुलशन बामरा, सचिव सत्येंद्र सिंह तथा सदस्य मातादीन कनेरिया और सुधीर श्रीवास्तव ने सभी पक्षों को सुनने और उपलब्ध साक्ष्यों की जांच के बाद यह निर्णय दिया।

शिकायतकर्ता को न्यायिक मंच जाने की स्वतंत्रता
समिति ने अपने आदेश में कहा कि उपलब्ध तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर प्रतिमा बागरी का अनुसूचित जाति प्रमाणपत्र वैध है। इसे निरस्त करने का कोई तथ्यात्मक या कानूनी आधार नहीं पाया गया, इसलिए शिकायत स्वीकार नहीं की जा सकती।

हालांकि, समिति ने यह भी स्पष्ट किया कि यदि शिकायतकर्ता इस निर्णय से असहमत हैं, तो वे सक्षम न्यायिक मंच पर इसे चुनौती देने के लिए स्वतंत्र हैं।

शिकायतकर्ता ने फैसले पर जताई आपत्ति
निर्णय के बाद शिकायतकर्ता एवं कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप अहिरवार ने समिति के निष्कर्ष पर असहमति जताई। उनका आरोप है कि जांच के दौरान संवैधानिक दस्तावेजों और तथ्यों की अनदेखी की गई। उन्होंने संकेत दिया कि इस फैसले को आगे न्यायालय में चुनौती दी जा सकती है।

संबंधित समाचार

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत
Top News

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

4 minutes ago
12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार
Top News

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

14 minutes ago
सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत
Top News

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

19 minutes ago
सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया
Top News

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

23 minutes ago
मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा
Top News

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

26 minutes ago
माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण
Top News

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

31 minutes ago
राजस्थानी संस्कृति की झलक
Top News

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

37 minutes ago
इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम
Top News

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

42 minutes ago
‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी
Top News

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

about 1 hour ago
मां कूष्मांडा
Top News

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

about 1 hour ago
स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण
Top News

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन

about 1 hour ago
21 पर्यावरणीय समस्याओं की स्वतंत्र जांच की मांग
Top News

21 पर्यावरणीय समस्याओं की स्वतंत्र जांच की मांग:एशियाई विकास बैंक और विश्व बैंक को भेजा अभ्यावेदन

about 1 hour ago
एयरपोर्ट पर लव जिहाद की शिकायत के बाद कार्रवाई
Top News

एयरपोर्ट पर लव जिहाद की शिकायत के बाद कार्रवाई:युवती समेत तीन को रोका; इस शहर जा रहे थे दो युवक

about 1 hour ago
नो-एंट्री में नोट लेकर चल रहा एंट्री का खेल
Top News

नो-एंट्री में नोट लेकर चल रहा एंट्री का खेल:डायल-112 को पैसे देकर घुसा लोडिंग वाहन; चालक ने कारोबारी को भी रिश्वत की पेशकश की

about 2 hours ago
20 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए मिलावटखोरों पर की कार्रवाई
Top News

20 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए मिलावटखोरों पर की कार्रवाई:खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने कई प्रतिष्ठानों का किया निरीक्षण; जांच के लिए नमूने भोपाल भेजे

about 2 hours ago
सीनियर सिटीजन कार्ड बनवाने का झांसा देकर रिटायर्ड प्रिंसिपल से लाखों की ठगी
Top News

सीनियर सिटीजन कार्ड बनवाने का झांसा देकर रिटायर्ड प्रिंसिपल से लाखों की ठगी:बैंक अधिकारी बनकर किया वॉट्सएप वीडियो कॉल

about 2 hours ago
न्यू गौरी नगर में रिमूवल कार्रवाई
Indore

न्यू गौरी नगर में रिमूवल कार्रवाई:एक दिन पहले रात के विरोध और हंगामे के बाद टला बुलडोजर एक्शन

about 2 hours ago
वन विभाग के भ्रष्ट ससुर-दामाद की जोड़ी करती है सौदेबाजी
Top News

वन विभाग के भ्रष्ट ससुर-दामाद की जोड़ी करती है सौदेबाजी:खुलासा फर्स्ट की खबर का असर

about 2 hours ago
देखिए वीडियो, नदी में नाव पलटी
Top News

देखिए वीडियो, नदी में नाव पलटी:इतने बच्चों की मौत; मृतकों में एक ही परिवार की इतनी बच्चियां

about 2 hours ago
दागदार कर रहे हैं मुख्यमंत्री की छवि
Top News

दागदार कर रहे हैं मुख्यमंत्री की छवि:कार्यपालन यंत्री और ठेका कंपनी के प्रबंधक पर आरोप

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!