खबर
Top News

मुख्यमंत्री ने किया देश की सबसे बड़ी वाटर टनल का निरीक्षण: मजदूरों से किया संवाद; 1450 गांवों को मिलेगा नर्मदा जल का लाभ

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

17 जुलाई 2026, 4:05 pm
शेयर करें:

खुलासा फर्स्ट, कटनी।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार को कटनी जिले के दौरे पर पहुंचे। सलैया फाटक हेलीपैड पर जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।

इस दौरान खजुराहो सांसद वीडी शर्मा भी मौजूद रहे। स्वागत के बाद मुख्यमंत्री सीधे स्लीमनाबाद में निर्माणाधीन देश की सबसे बड़ी जल सुरंग (वाटर टनल) के निरीक्षण के लिए रवाना हुए।

11.95 किमी लंबी वाटर टनल का लिया जायजा
मुख्यमंत्री ने नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण (NVDA) के अधिकारियों के साथ 11.95 किलोमीटर लंबी स्लीमनाबाद वाटर टनल का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने उन्हें परियोजना की प्रगति से अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता बनाए रखते हुए इसे निर्धारित समयसीमा में पूरा करने के निर्देश दिए।

यह परियोजना महाकौशल, विंध्य और बुंदेलखंड क्षेत्रों तक नर्मदा का पानी पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है। करीब 17 वर्ष पुरानी इस योजना का निर्माण कार्य अब अंतिम चरण में पहुंच चुका है।

मजदूरों से मिले, सुरक्षा और सुविधाओं की जानकारी ली
निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने टनल निर्माण में लगे श्रमिकों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। उन्होंने मजदूरों से स्वास्थ्य, सुरक्षा और कार्यस्थल पर उपलब्ध सुविधाओं के बारे में जानकारी ली तथा अधिकारियों को श्रमिकों के लिए बेहतर कार्य परिस्थितियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके बाद मुख्यमंत्री श्रमिक सम्मान एवं संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए और बाद में सांदीपनि विद्यालय का लोकार्पण भी किया।

1450 गांवों और 2.45 लाख हेक्टेयर भूमि को मिलेगा लाभ
परियोजना पूरी होने के बाद बरगी बांध का पानी पहली बार कटनी, मैहर, सतना, रीवा और पन्ना जिलों तक पहुंचेगा। सरकार का दावा है कि इससे करीब 1450 गांवों की 2.45 लाख हेक्टेयर कृषि भूमि को स्थायी सिंचाई सुविधा मिलेगी। शुरुआती चरण में लगभग 1.85 लाख हेक्टेयर क्षेत्र को सीधे लाभ मिलने की संभावना है।

सीएम दौरे से पहले युवा कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया
मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान किसी संभावित विरोध-प्रदर्शन की आशंका को देखते हुए पुलिस और प्रशासन ने युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष मोहम्मद इसराइल को उनके निवास से हिरासत में लिया।

उनके साथ जिले के अन्य युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भी एहतियातन हिरासत में लिया गया। प्रशासन की ओर से इस संबंध में आधिकारिक तौर पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने की बात कही गई है।

संबंधित समाचार

वरिष्ठ IAS अधिकारी ने संभाला जनसंपर्क सचिव का पदभार
Top News

वरिष्ठ IAS अधिकारी ने संभाला जनसंपर्क सचिव का पदभार:प्रशासनिक अनुभव से मिलेगी विभाग को मजबूती; कई विभागों में निभा चुके हैं महत्वपूर्ण भूमिका

about 1 hour ago
खुलासा फर्स्ट की खबर का असर
Top News

खुलासा फर्स्ट की खबर का असर:रास रात्रि गरबा आयोजन की अनुमति निरस्त; परिसर किया सील

about 2 hours ago
जल संकट की आहट के बीच नर्मदा का लाखों गैलन पानी हो रहा बर्बाद
Top News

जल संकट की आहट के बीच नर्मदा का लाखों गैलन पानी हो रहा बर्बाद:भंडारी रिसॉर्ट के पास बायपास पर फूटी नर्मदा लाइन, 15 फीट तक उठी

about 2 hours ago
परीक्षा फीस के नाम पर लिए रुपए लौटाए
Top News

परीक्षा फीस के नाम पर लिए रुपए लौटाए:बीच सत्र में दो बच्चों को निकाला; समझौते से शिकायत खत्म कराने के आरोप

about 2 hours ago
फैमिली कोर्ट का बड़ा आदेश
Top News

फैमिली कोर्ट का बड़ा आदेश:SDM पति को पत्नी को देने होंगे इतने हजार रुपए महीना

about 2 hours ago
खुलासा फर्स्ट की खबर का असर
Top News

खुलासा फर्स्ट की खबर का असर:ढोली तारा गरबा महोत्सव की अनुमति निरस्त

about 2 hours ago
पुलिस कमिश्नरेट ने थानों की सितंबर माह की रैंकिंग की जारी
Top News

पुलिस कमिश्नरेट ने थानों की सितंबर माह की रैंकिंग की जारी:ये थाना रहा नंबर-1; इन्हें मिला दूसरा-तीसरा स्थान

about 3 hours ago
ABVP उज्जैन ने सिद्धार्थ यादव पर फिर जताया भरोसा
Top News

ABVP उज्जैन ने सिद्धार्थ यादव पर फिर जताया भरोसा:लगातार दूसरी बार बने महानगर मंत्री

about 3 hours ago
जीआरपी और आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई
Top News

जीआरपी और आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई:डोडाचूरा के साथ तस्कर रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार; लाखों का नशा किया जब्त

about 3 hours ago
नवरात्रि में महिला सुरक्षा पर सवाल
Top News

नवरात्रि में महिला सुरक्षा पर सवाल:सड़क पर युवती से मारपीट का वीडियो वायरल; युवक-युवती ने पीटा, मदद के लिए पुकारती रही

about 3 hours ago
इस एक्टर को भारत छोड़ने का नोटिस
Top News

इस एक्टर को भारत छोड़ने का नोटिस:इतने दिन की मोहलत; इस प्रदर्शन में हुए थे शामिल

about 3 hours ago
बच्ची की मौत के बाद हरकत में पुलिस
Top News

बच्ची की मौत के बाद हरकत में पुलिस:क्लिनिक कराया बंद, संचालक और डॉक्टर के खिलाफ केस दर्ज

about 3 hours ago
लाड़ली बहना योजना को लेकर सियासत तेज
Top News

लाड़ली बहना योजना को लेकर सियासत तेज:जानिए कब से शुरू होंगे नए रजिस्ट्रेशन? दो मंत्रियों के बयानों से बढ़ा सस्पेंस, कांग्रेस ने सरकार को घेरा

about 4 hours ago
लोकायुक्त की सख्ती
Top News

लोकायुक्त की सख्ती:प्रधान आरक्षक के शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड में निवेश की जांच, पांच बैंक खातों भी रडार पर

about 4 hours ago
झोलाछाप डॉक्टरों पर गिरी गाज
Top News

झोलाछाप डॉक्टरों पर गिरी गाज:गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज; हेवी डोज से हुई थी बच्ची की मौत

about 4 hours ago
फोन पर दिखेगा कॉल करने वाले का नाम
Top News

फोन पर दिखेगा कॉल करने वाले का नाम:इस विभाग का नया निर्देश; अनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगी जानकारी

about 4 hours ago
कम बारिश का साया और जलसंकट की आहट
Top News

कम बारिश का साया और जलसंकट की आहट:बहते पानी पर खामोशी और जनता से संयम की उम्मीद

about 4 hours ago
मांगें पूरी नहीं की गईं तो सनातन धर्म छोड़ देंगे
Top News

मांगें पूरी नहीं की गईं तो सनातन धर्म छोड़ देंगे:वाल्मीकि सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कल्याणे ने दी चेतावनी

about 4 hours ago
लिव-इन पार्टनर की हत्या
Top News

लिव-इन पार्टनर की हत्या:खुद थाने पहुंचकर दर्ज कराई गुमशुदगी; घुमाने के बहाने ले जाकर दिया वारदात को अंजाम

about 4 hours ago
हाउसिंग बोर्ड बिल्डिंग का छज्जा गिरा
Top News

हाउसिंग बोर्ड बिल्डिंग का छज्जा गिरा:बंद स्कूल में भरा गंदा पानी; नगर निगम पर भी झूठे आश्वासन का लगाया आरोप

about 4 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!