बड़े भाई ने की छोटे भाई की हत्या: मोगरी से सिर पर किए कई वार; इलाज के दौरान तोड़ा दम
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, रतलाम।
जिले के औद्योगिक क्षेत्र थाना अंतर्गत लक्ष्मणपुरा में शराब के नशे में हुए घरेलू विवाद ने एक परिवार को उजाड़ दिया। बड़े भाई के हमले में गंभीर रूप से घायल 30 वर्षीय विमल महावार की शुक्रवार सुबह इंदौर में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
मोगरी से सिर पर किए कई वार
पुलिस के अनुसार, गुरुवार देर रात करीब दो बजे विमल और उसके बड़े भाई त्रिलोकचंद महावार के बीच घर में किसी बात को लेकर कहासुनी हुई। विवाद बढ़ने पर त्रिलोकचंद ने कपड़े धोने की मोगरी से विमल के सिर पर कई वार कर दिए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर लहूलुहान हो गया।
उपचार के दौरान मौत
शोर सुनकर लकवाग्रस्त मां और पड़ोसियों ने एंबुलेंस की मदद से घायल को पहले रतलाम मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने उसे इंदौर रेफर कर दिया, जहां शुक्रवार सुबह उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
पुलिस की कार्रवाई
घटना की सूचना मिलने पर थाना प्रभारी गायत्री सोनी पुलिस बल और एफएसएल टीम के साथ मौके पर पहुंचीं। घर से हमले में इस्तेमाल की गई मोगरी बरामद की गई है। कमरे में खून के धब्बे भी मिले हैं, जिनकी जांच की जा रही है।
दोनों के बीच अक्सर होता था विवाद
पड़ोसियों के मुताबिक, दोनों भाइयों के बीच शराब के नशे में अक्सर विवाद होता था। हालांकि, उनका कहना है कि बड़ा भाई अक्सर मारपीट करता था, जबकि विमल कभी जवाब में हाथ नहीं उठाता था। त्रिलोकचंद सरिया लगाने का काम करता है, जबकि विमल ढोल बजाकर अपना और परिवार का गुजारा करता था। पिता का पहले ही निधन हो चुका है और बीमार मां की देखभाल भी मुख्य रूप से विमल ही करता था।
जांच जारी
पुलिस का कहना है कि घटना के बाद घायल को अस्पताल पहुंचाने में बड़ा भाई भी साथ गया था। उसके लौटने के बाद पूछताछ कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच जारी है।
संबंधित समाचार

भक्ति, उमंग और आस्था का महाकुंभ:अहिल्या की नगरी में सिर्फ मां भवानी का राज

जलसंकट पर मंत्री की बैठक से 5 विधायक नदारद:सवाल पर बोले- ‘मुझसे क्यों पूछते हो?’

नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव:अंबे और महाकाल के जयकारे के साथ महाप्रसादी का वितरण

लव जिहाद की शिकायत के बाद एयरपोर्ट पर युवती समेत तीन को रोका:थाने में दर्ज है गुमसुदगी का मामला

सड़क पर ऑयल गिरा, वाहन फिसले तो जागी ट्रैफिक पुलिस:14 शिकायतों में 13 का निराकरण

नवरात्रि में शक्ति मोबाइल का एक्शन:20 मिनट में मां की गोद में लौटाया मासूम; नशेड़ी कार चालक भी पकड़ाया

दुष्कर्म पीड़िता को धमकाने का आरोपी पुलिस गिरफ्त में:बेटे के खिलाफ गवाही और साक्ष्य बदलने के लिए बना रहा था दबाव

सुप्रीम कोर्ट मार्च विवाद में इस नेता को नोटिस:CJI बोले-‘कोई हमें धमका नहीं सकता’

वाहन चोरों पर शिकंजा चार गाड़ियां हुई बरामद:हीरा नगर में 3 बाइक के साथ धार का युवक गिरफ्तार; तुकोगंज में चेकिंग के दौरान मिली चोरी की एक्टिवा

देखिये वीडियो, नवरात्रि में पुलिस की शक्ति मोबाइल बनी मददगार:बीमार महिला को अस्पताल पहुंचाया; बिछड़े बच्चे को मां से मिलाया, संकट में मिली बालिका को वन स्टॉप सेंटर भेजा

एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:चोरी की बाइक-स्कूटी भी जब्त

21 बैंक खातों से खुलेंगी भ्रष्टाचार का होगा खुलासा:अब तक 568 प्रतिशत अनुपातहीन संपत्ति मिली

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:बाबू रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; ऑनलाइन दुकान में रुपए लेते दबोचा

विवांता अमलतास की हुई शुरुआत:अब शहर में मिलेगा ताज और टाटा ग्रुप की प्रीमियम हॉस्पिटैलिटी का अनुभव; सीएम बोले- सिंहस्थ से पहले मिलेंगी कई सौगातें

नए फायर सेफ्टी नियम सख्त:बेसमेंट में इनके निर्माण पर रोक; सील तोड़ने पर कार्रवाई

मुस्लिम युवक को लाने के शक में हिंदू युवक को पीटा, कुर्सियां फेंकी:अभिव्यक्ति गरबे में पहले ही दिन हुआ बबाल

घोटालेबाज डीन पर मेहरबान है शासन:ईओडब्ल्यू में प्रकरण दर्ज होने के बावजूद नहीं हो रही कार्रवाई

खुलासा फर्स्ट की खबर का असर:वसूलीबाज ससुर-दामाद सस्पेंड पर असली ‘मलाई' खाने वाली रेंजर संगीता ठाकुर पर मेहरबानी क्यों?

देखिये वीडियो, बिना नंबर की स्कॉर्पियो से मिले करोड़ों रुपए:गुप्त खानों में छिपा राखी थी रकम; तीन लोग गिरफ्तार

मोहन कैबिनेट का बड़ा फैसला:इन शहरों के बीच बनेगा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर; इतने जिलों में विकसित होंगे औद्योगिक हब
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!