आरोपी रमाशंकर के घर मिले जमीन के दस्तावेज, कमरा सील: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ी कार्रवाई; 14 घंटे की पूछताछ के बाद दोनों आरोपी जेल भेजे गए
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, अयोध्या।
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में पुलिस और जांच एजेंसियों की कार्रवाई अब और तेज हो गई है। बुधवार को करीब 14 घंटे की सघन रिमांड पूछताछ के बाद मुख्य आरोपी रमाशंकर मिश्रा और भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के सेवानिवृत्त कर्मचारी सुभाष श्रीवास्तव को वापस फैजाबाद जेल भेज दिया गया। इस दौरान पुलिस को आरोपी रमाशंकर के घर से संपत्तियों से जुड़े कई अहम दस्तावेज हाथ लगे हैं, जिसके बाद पुलिस ने उसके किराए के मकान को सील कर दिया है।
रमाशंकर के घर बैग से मिले दस्तावेज, सीसीटीवी का डीवीआर जब्त...बुधवार सुबह 8 बजे कोर्ट से मिली 14 घंटे की रिमांड अवधि के दौरान पुलिस दोनों आरोपियों को लेकर पुलिस लाइंस पहुंची, जहां लंबी पूछताछ की गई। इसके बाद पुलिस रमाशंकर मिश्रा को लेकर अयोध्या स्थित उसके किराए के मकान पर पहुंची।
जमीन के कागजात बरामद: तलाशी के दौरान पुलिस को रमाशंकर के घर में रखे एक बैग से जमीन की खरीद-फरोख्त से जुड़े कई महत्वपूर्ण और संदेहास्पद दस्तावेज मिले हैं।
कमरा सील और डीवीआर कब्जे में: पुलिस ने रमाशंकर के कमरे को तुरंत प्रभाव से सील कर दिया है। इसके साथ ही घर में लगे सीसीटीवी कैमरों का डीवीआर (DVR) भी जब्त कर लिया गया है ताकि यह पता लगाया जा सके कि वहां कौन-कौन आता-जाता था।
खाते में मिले लाख रुपये: बता दें कि चढ़ावे की रकम को काउंटिंग रूम तक पहुंचाने की जिम्मेदारी संभालने वाले रमाशंकर के बैंक खाते में पुलिस को पहले ही 7.32 लाख रुपये मिल चुके हैं।
निगरानी करने वाले बैंककर्मी सुभाष श्रीवास्तव के ठिकानों पर भी दबिश... पुलिस ने इस मामले के दूसरे आरोपी और चढ़ावा गिनने वालों की निगरानी करने वाले एसबीआई के रिटायर्ड कर्मचारी सुभाष श्रीवास्तव के ठिकानों पर भी सघन तलाशी अभियान चलाया।
वहां से भी कई दस्तावेज और अन्य सामग्रियां जब्त कर जांच एजेंसियों को सौंपी गई हैं। अब एजेंसियां इस बात की कड़ाई से जांच कर रही हैं कि क्या मंदिर के चढ़ावे से गबन की गई रकम का इस्तेमाल जमीन खरीदने या किसी अन्य अघोषित निवेश में किया गया था।
विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना का बयान: “जिन्होंने श्रद्धा से नहीं दिया, उनका पैसा चोरी हुआ”...इस संवेदनशील मामले पर उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष सतीश महाना का एक बड़ा बयान सामने आया है।
उन्होंने कहा कि जिन्होंने श्रद्धापूर्वक भगवान के मंदिर में पैसा अर्पित नहीं किया, उन्हीं का पैसा चोरी हुआ है। हमारा पैसा चोरी नहीं हुआ, हमारा पैसा मंदिर में लगा है और मंदिर का भव्य स्वरूप इसका जीता-जागता प्रमाण है।”
आरोपी लवकुश की पत्नी की गुहार- मकान मत ढहाइए”, मिला 7 दिन का वक्त... चोरी के अन्य आरोपी लवकुश मिश्रा की पत्नी सुप्रिया मिश्रा अपनी बेटी और पिता के साथ अयोध्या विकास प्राधिकरण के कार्यालय पहुंचीं।
उन्होंने फैजाबाद स्थित अपने निर्माणाधीन मकान को ढहाए जाने से बचाने की गुहार लगाई और अधूरे दस्तावेजों को पूरा करने के लिए प्राधिकरण से एक महीने का समय मांगा। हालांकि, प्राधिकरण ने उन्हें केवल 7 दिन की मोहलत दी है।
राम मंदिर के सीईओ पद के लिए मची होड़, 24 घंटे में आए 1000 से अधिक आवेदन... एक तरफ जहां चढ़ावा चोरी मामले की जांच चल रही है, वहीं दूसरी तरफ राम मंदिर के प्रशासनिक ढांचे को मजबूत करने की तैयारी भी शुरू हो गई है।
सूत्रों के अनुसार, राम मंदिर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सीईओ पद के लिए भर्ती का नोटिफिकेशन जारी होने के महज 24 घंटे के भीतर चयन समिति के पास 1000 से अधिक आवेदन पहुंच चुके हैं। आवेदन करने वालों में सबसे बड़ी संख्या देश के सेवानिवृत्त प्रशासनिक और सैन्य अधिकारियों की है।
आरोपी सुभाष श्रीवास्तव का सबसे बड़ा खुलासा- ट्रस्ट के पदाधिकारियों को पहले से पता था कि हो रही है चोरी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की परतें जैसे-जैसे खुल रही हैं, वैसे-वैसे इसमें शामिल सफेदपोशों और व्यवस्थापकों की भूमिका संदिग्ध होती जा रही है। पुलिस रिमांड के दौरान पूछताछ में मुख्य आरोपी और चढ़ावा गणना प्रभारी सुभाष श्रीवास्तव ने एक ऐसा सनसनीखेज खुलासा किया है, जिसने राम मंदिर ट्रस्ट को सीधे कटघरे में खड़ा कर दिया है।
सुभाष ने दावा किया है कि चढ़ावे की रकम पार किए जाने की जानकारी ट्रस्ट के पदाधिकारियों को कई महीनों पहले से थी, लेकिन तब इस मामले को दबा दिया गया। इस बार जब गबन की गई रकम बहुत ज्यादा बड़ी हो गई और मामला पूरी तरह खुल गया, तब जाकर आनन-फानन में धरपकड़ और बरामदगी का नाटक शुरू किया गया।
सूत्रों के मुताबिक, एसबीआई के रिटायर्ड कर्मचारी और गणना प्रभारी सुभाष श्रीवास्तव ने पूछताछ में स्वीकार किया कि इस पूरी साजिश की मुख्य कमान रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू, अनुकल्प और लवकुश के हाथों में थी।
अघोषित अधिकार: सुभाष ने बताया कि टिन्नू यादव के पास मंदिर में वे सारे अधिकार थे, जो आमतौर पर ट्रस्ट के बड़े पदाधिकारियों के पास होते हैं। चंपत राय का सबसे करीबी होने के कारण टिन्नू के रसूख का यह आलम था कि मंदिर में उसकी मौजूदगी में कोई भी कुछ बोलने की हिम्मत नहीं करता था।
संबंधित समाचार

वरिष्ठ IAS अधिकारी ने संभाला जनसंपर्क सचिव का पदभार:प्रशासनिक अनुभव से मिलेगी विभाग को मजबूती; कई विभागों में निभा चुके हैं महत्वपूर्ण भूमिका

खुलासा फर्स्ट की खबर का असर:रास रात्रि गरबा आयोजन की अनुमति निरस्त; परिसर किया सील

जल संकट की आहट के बीच नर्मदा का लाखों गैलन पानी हो रहा बर्बाद:भंडारी रिसॉर्ट के पास बायपास पर फूटी नर्मदा लाइन, 15 फीट तक उठी

परीक्षा फीस के नाम पर लिए रुपए लौटाए:बीच सत्र में दो बच्चों को निकाला; समझौते से शिकायत खत्म कराने के आरोप

फैमिली कोर्ट का बड़ा आदेश:SDM पति को पत्नी को देने होंगे इतने हजार रुपए महीना

खुलासा फर्स्ट की खबर का असर:ढोली तारा गरबा महोत्सव की अनुमति निरस्त

पुलिस कमिश्नरेट ने थानों की सितंबर माह की रैंकिंग की जारी:ये थाना रहा नंबर-1; इन्हें मिला दूसरा-तीसरा स्थान

ABVP उज्जैन ने सिद्धार्थ यादव पर फिर जताया भरोसा:लगातार दूसरी बार बने महानगर मंत्री

जीआरपी और आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई:डोडाचूरा के साथ तस्कर रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार; लाखों का नशा किया जब्त

नवरात्रि में महिला सुरक्षा पर सवाल:सड़क पर युवती से मारपीट का वीडियो वायरल; युवक-युवती ने पीटा, मदद के लिए पुकारती रही

इस एक्टर को भारत छोड़ने का नोटिस:इतने दिन की मोहलत; इस प्रदर्शन में हुए थे शामिल

बच्ची की मौत के बाद हरकत में पुलिस:क्लिनिक कराया बंद, संचालक और डॉक्टर के खिलाफ केस दर्ज

लाड़ली बहना योजना को लेकर सियासत तेज:जानिए कब से शुरू होंगे नए रजिस्ट्रेशन? दो मंत्रियों के बयानों से बढ़ा सस्पेंस, कांग्रेस ने सरकार को घेरा

लोकायुक्त की सख्ती:प्रधान आरक्षक के शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड में निवेश की जांच, पांच बैंक खातों भी रडार पर

झोलाछाप डॉक्टरों पर गिरी गाज:गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज; हेवी डोज से हुई थी बच्ची की मौत

फोन पर दिखेगा कॉल करने वाले का नाम:इस विभाग का नया निर्देश; अनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगी जानकारी

कम बारिश का साया और जलसंकट की आहट:बहते पानी पर खामोशी और जनता से संयम की उम्मीद

मांगें पूरी नहीं की गईं तो सनातन धर्म छोड़ देंगे:वाल्मीकि सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कल्याणे ने दी चेतावनी

लिव-इन पार्टनर की हत्या:खुद थाने पहुंचकर दर्ज कराई गुमशुदगी; घुमाने के बहाने ले जाकर दिया वारदात को अंजाम

हाउसिंग बोर्ड बिल्डिंग का छज्जा गिरा:बंद स्कूल में भरा गंदा पानी; नगर निगम पर भी झूठे आश्वासन का लगाया आरोप
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!