जर्जर मकान जमींदोज करने पहुंची नगर निगम की टीम
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
अतिवृष्टि के दौरान हादसे की आशंका को देखते हुए नगर निगम ने छावनी क्षेत्र के मुरई मोहल्ला में एक जर्जर और खतरनाक मकान को जमींदोज कर दिया। घनी आबादी वाले क्षेत्र में स्थित इस भवन के कभी भी गिरने की आशंका बनी हुई थी, जिससे आसपास रहने वाले लोगों व राहगीरों की सुरक्षा को खतरा था।
नगर निगम के अनुसार वार्ड क्रमांक 55, जोन क्रमांक 11 के अंतर्गत 4/8, 16/7 मुरई मोहल्ला स्थित इस मकान को पहले ही खतरनाक घोषित किया जा चुका था। मकान मालिक रूपकिशोर जोशी और शैलेंद्र मुंदड़ा को निगम की ओर से नोटिस जारी कर स्ट्रक्चर स्टेबिलिटी रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए थे।
निर्धारित समय में रिपोर्ट प्रस्तुत नहीं करने और सुनवाई में उपस्थित नहीं होने के बाद निगम ने जनहित में भवन हटाने का निर्णय लिया। नगर निगम की रिमूवल टीम कार्रवाई के लिए मौके पर पहुंची। सबसे पहले मकान के अंदर रखा घरेलू सामान सुरक्षित तरीके से बाहर निकाला गया। भवन पूरी तरह खाली होने के बाद ही तोड़ने की कार्रवाई शुरू की गई।
संकरी गली और आसपास के मकानों की सुरक्षा को देखते हुए जेसीबी और पोकलैंड मशीनों का सावधानीपूर्वक उपयोग किया गया। मलबा गिरने से आसपास के मकानों को नुकसान न पहुंचे, इसके लिए विशेष इंतजाम किए गए।
कार्रवाई के दौरान नगर निगम रिमूवल टीम प्रभारी बबलू कल्याण के नेतृत्व में निगम कर्मचारी मौजूद रहे। वहीं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल भी तैनात किया गया। पूरी कार्रवाई शांतिपूर्ण पूरी हुई।
संबंधित समाचार

कैफे में कहासुनी के बाद पार्किंग में दो गुटों में जमकर चले लात-घूंसे:पटक-पटककर पीटा

MP में दिव्यांगजनों के हजारों पदों पर भर्ती की तैयारी:इस तारीख तक चलेगा विशेष अभियान; सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किए निर्देश

युवती को मैसेज करने की बात पर युवक का अपहरण कर पीटा:युवकों ने पहले रेहान को घेरकर पीटा; फिर समझाने पहुंचे पिता और चाचा पर भी किया हमला

नगर निगम की बड़ी कार्रवाई:जेसीबी से हटाए अवैध कब्जे; रेस्टोरेंट पर इतना जुर्माना, यहां चला अतिक्रमण हटाओ अभियान

ऑनलाइन कैसिनो नेटवर्क की परतें खोल रही पुलिस:मास्टर आईडी के जरिए चल रहा था खेल

शहर में भी बनेगा एएनटीएफ थाना:नशे के नेटवर्क पर शिकंजे की तैयारी

देखिए वीडियो, 'तुम आतंकी हो...' एयरपोर्ट पर इस नेता का विरोध:लोगों ने घेरकर जमकर लगाए नारे; सुनाई जमकर खरी-खोटी

बाप और चाचा नंबरी तो बेटी निकली दस नंबरी:बिजनेस के नाम पर दो करोड़ लिए; फिर आई नीयत में खोट

क्रिकेट का बड़ा नियम बदला:MCC ने बोल्ड होने के नियम में किया बदलाव; अब इन खिलाड़ियों को नहीं माना जाएगा आउट

शराब कारोबारी के परिवार से जुड़ी कंपनी का केस इस जज ने छोड़ा:हाईकोर्ट में तीन बार सूचीबद्ध हुआ मामला

मोबाइल में आपत्तिजनक वीडियो मिले:पुलिस ने की प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

बिजली कटौती पर किसान संघ का अल्टीमेटम:सरकार को दी आंदोलन की चेतावनी

गरबा पंडाल में छेड़छाड़:हिंदू संगठन का हंगामा

सीवरेज के पानी से कमाई की तैयारी:रोज इतने करोड़ लीटर पानी बेचेगा निगम; चार स्थानों पर लगेंगे ट्रीटमेंट प्लांट

दोहरे हत्याकांड से क्षेत्र में फैली सनसनी:पत्नी और सास की हत्या कर शव कमरे में बंद किए; जंगल में छिपा आरोपी

यह पर्यटन स्थल बनेगा वीकेंड पिकनिक और जंगल कैंपिंग का नया ठिकाना:आदिवासी गांवों में 20 से ज्यादा होम स्टे

ज्वेलरी शॉप पर नौकरी करते-करते बेचने लगा एमडी ड्रग्स:क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर 1 लाख से ज्यादा का मादक पदार्थ किया जब्त

12 दिन से पारा इतने डिग्री के पार:शाम को भी गर्मी-उमस से राहत नहीं; तापमान के उतार-चढ़ाव के बीच मौसम में बदलाव के संकेत

देखिये वीडियो, आबकारी विभाग द्वारा जब्त की गई गाड़ियों में लगी आग:मचा हड़कंप; दमकल टीम ने संभाला मोर्चा

गरीब कर्मचारियों का वेतन भी खा गई पावर लिंकर कंपनी:तनख्वाह नहीं मिलने से इलाज के लिए तड़पता रहा कर्मचारी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!