खबर का असर: आखिर मिल ही गया विकासखंड अधिकारी; जनगणना में नियुक्त शिक्षकों के प्रमोशन पर संशय बरकरार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
खुलासा फर्स्ट की खबर का एक बार फिर बड़ा असर हुआ है। इंदौर में विकासखंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) का पद खाली होने का मुद्दा खुलासा फर्स्ट ने बुधवार को प्रमुखता से उठाया था, जिसके बाद गुरुवार को शासन ने विकासखंड शिक्षा अधिकारी की नियुक्ति कर दी। बड़ी बात यह कि जिस अधिकारी को बीईओ बनाए जाने की संभावना जताई थी, उसे ही यह पद दिया गया है।
जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में पदस्थ सहायक संचालक सक्षम बारमटे को बीईओ बनाने की बात खुलासा फर्स्ट ने लिखकर शासन-प्रशासन का ध्यान आकर्षित कराया था। उन्हें इस पद पर नियुक्त कर दिया गया है। एमपीपीएससी से चयनित सक्षम बारमटे युवा अधिकारी हैं।
फिलहाल उनका मुख्य फोकस शिक्षकों के लंबित प्रकरण का निपटारा, वेतन वृद्धि और शिक्षकों के फॉर्म-16 जारी करने पर रहेगा। हालांकि वह मानते हैं कि 31 जुलाई से पहले हजारों शिक्षकों का फॉर्म-16 जारी करना आसान काम नहीं रहेगा, हो सकता है कुछ शिक्षकों को इसके लिए 31 जुलाई से आगे तक इंतजार करना पड़े।
शिक्षकों की पदोन्नति को लेकर संशय... शासन द्वारा प्रमोशन पॉलिसी बनाए जाने के बाद अब शिक्षकों की पदोन्नति भी शुरू हो जाएगी, लेकिन इसमें उन शिक्षकों के बीच संशय बना हुआ है, जिनकी ड्यूटी जनगणना में लगी है, क्योंकि एक तरफ शासन का आदेश है कि जिन शिक्षकों की ड्यूटी जनगणना में लगी है, उनका ट्रांसफर नहीं किया जाएगा और दूसरी ओर नियम है कि जिनका प्रमोशन होगा, उनका ट्रांसफर दूसरे विद्यालय या जिले से बाहर किया जाएगा।
उलझनभरी स्थिति होने से शिक्षा विभाग के अधिकारियों को ही पता नहीं है कि शिक्षकों के किस तरह से प्रमोशन किए जाएंगे। इस बारे में बात करने पर न तो शिक्षा विभाग की जॉइंट डायरेक्टर अनीता चौहान कुछ बता पा रही हैं और न ही जिला शिक्षा अधिकारी शौर्य मल्होत्रा। वहीं जनगणना में लगे शिक्षकों में भी इस बात को लेकर संशय बना हुआ है कि उनका प्रमोशन होगा या नहीं।
फरवरी में चलेगा दूसरा चरण
फिलहाल जनगणना के पहले चरण का कार्य पूर्ण हो चुका है, लेकिन फरवरी-2027 में होने वाला दूसरा चरण बचा हुआ है। ऐसे में देखना होगा कि क्या विभाग शिक्षकों का प्रमोशन कर उन्हें उनकी ही शाला में पदस्थ रखेगा या दूसरी शाला में भेजकर उनसे उसी जगह जनगणना का कार्य करवाया जाएगा, जहां वे पहले चरण का कार्य कर चुके हैं। संभवतः इस विषय पर आज शुक्रवार को होने वाली डीपीसी में कुछ फैसला लिया जा सकता है।
संबंधित समाचार

‘शुद्धीकरण’ पर बयान पड़ा भारी:राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर; दलित भावनाएं आहत करने का आरोप

नेपाल की सुरंगों में जिंदगी की तलाश:भारतीय टनल रेस्क्यू टीम उतरी; फोरेंसिक टीम करेगी डीएनए जांच

एशिया कप में भारत की धमाकेदार शुरुआत:थाईलैंड को 94 रन से रौंदा; दीप्ति ने बिना रन दिए झटके 3 विकेट

घरेलू विवाद में पत्नी-बेटी से मारपीट का आरोप:एसएएफ ड्राइवर पुलिसकर्मी पर केस दर्ज

पिकअप से टक्कर के बाद पानी में गिरी कार:पांच घायल; युवकों ने शीशा तोड़कर बचाया

चांदी के जेवरों के लिए बुजुर्ग दंपती की हत्या:प्रेमी-प्रेमिका ने दो साथियों संग रची साजिश;सोते समय पत्थरों से कुचला सिर

शिवडोले में उमड़ा आस्था का महासागर:27 झांकियों के साथ निकली सिद्धनाथ महादेव की पालकी; लाखों श्रद्धालु हुए शामिल

अस्पताल की लिफ्ट गिरने से मरीज की मौत:परिजन ने किया हंगामा; पुलिस पर मारपीट का आरोप, कांग्रेस ने सरकार को घेरा

2934 करोड़ के कथित साइबर फर्जीवाड़े का खुलासा:शेयर बाजार और ऑनलाइन गेमिंग के नाम पर ठगी का जाल; आरोपी को एसटीएफ ने पकड़ा

मामा ने भांजे को मौत के मुंह से निकाला:खुद नदी में समाए; दूसरे दिन मिला शव, 14 साल के बच्चे की बची जान

बुंदेलखंड से भाजपा का बड़ा संदेश:केन-बेतवा पर कांग्रेस को घेरा; विकास को बनाया सियासी हथियार

स्कूल ऑडिट पर सीजेपी की बैठक में हंगामा:सवाल-जवाब के बाद छात्रों ने की नारेबाजी; पुलिस ने संभाला मोर्चा

अधूरे वादों से नहीं बच सकती सरकार:तीन मांगें अब भी अधूरी; सीजेपी का 5 सितंबर को फिर राजधानी मार्च

एशियन गेम्स के लिए तीन खिलाड़ी जापान रवाना:सॉफ्ट टेनिस टीम में मिली जगह; पदक पर नजर

वीडियो देखिये, नशे की लत ने बनाया चोर:कर्ज चुकाने के लिए चार ऑटो उड़ाए; आठ लाख का माल बरामद

डैम में डूबने से युवक की मौत:देर रात तक घर नहीं लौटा; तलाश के बाद मिला शव

डिजिटल अरेस्ट पर सीजेआई का बड़ा बयान:संसद के कानून का इंतजार नहीं करेगी न्यायपालिका; सुप्रीम कोर्ट ने खुद लिया संज्ञान

मंदिर शिफ्टिंग के विरोध में प्रदर्शन:विहिप-बजरंग दल ने किया चक्काजाम; प्रशासन के आश्वासन पर आंदोलन खत्म

व्यापारियों का महामंथन:स्वदेशी उत्पाद; डिजिटल कारोबार और ग्लोबल मार्केट पर चर्चा

आतंकियों का नया डिजिटल जाल:पोर्न-डेटिंग साइट्स के चैट फीचर से भेज रहे सीक्रेट मैसेज; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!