खबर
Top News

हजारों कार्यकर्ताओं पर संकट: हजारों करोड़ के भुगतान आदेश को चुनौती देगी सरकार; इस कोर्ट की ओर निगाहेें

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

17 जुलाई 2026, 4:18 pm
शेयर करें:
हजारों कार्यकर्ताओं पर संकट

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्य प्रदेश की करीब 96 हजार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के एरियर भुगतान पर एक बार फिर अनिश्चितता के बादल मंडरा गए हैं। राज्य सरकार ने जबलपुर हाईकोर्ट के उस फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देने का निर्णय लिया है, जिसमें करीब 1400 करोड़ रुपए के एरियर भुगतान का आदेश बरकरार रखा गया था।

हाईकोर्ट की युगलपीठ ने एरियर भुगतान के मूल आदेश को सही ठहराया था। अब सरकार इस फैसले के खिलाफ शीर्ष अदालत का दरवाजा खटखटाएगी।

क्या है पूरा मामला?
विवाद आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के मानदेय से जुड़ा है। केंद्र सरकार की इस योजना में मानदेय का भुगतान केंद्र और राज्य सरकार के साझा अंशदान से होता है।

वर्ष 2018 में केंद्र सरकार ने कार्यकर्ताओं के मानदेय में 1,500 रुपए की वृद्धि की थी। इसके बाद कार्यकर्ताओं का मानदेय 10 हजार रुपए और सहायिकाओं का 7 हजार रुपए हो गया था।

आरोप है कि 2019 में सत्ता परिवर्तन के बाद राज्य सरकार ने अपने हिस्से का अंशदान कम कर दिया, जिससे कार्यकर्ताओं को मिलने वाला मानदेय घटकर लगभग 5,500 रुपए रह गया।

हाईकोर्ट की एकल पीठ ने क्या कहा था?
आंगनबाड़ी संगठन ने इस कटौती को हाईकोर्ट में चुनौती दी थी। 3 फरवरी 2026 को हाईकोर्ट की एकल पीठ ने राज्य सरकार की कार्रवाई को अवैध बताते हुए जून 2019 से जून 2023 तक के 48 महीने का एरियर 6 प्रतिशत ब्याज सहित देने का आदेश दिया था।

कोर्ट ने कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को ग्रेच्युटी का लाभ देने के भी निर्देश दिए थे। एरियर की कुल राशि लगभग 1,400 करोड़ रुपए आंकी गई थी।

युगलपीठ ने किस बात पर दी राहत?
राज्य सरकार ने इस फैसले को चुनौती दी, जिसके बाद जस्टिस आनंद पाठक और जस्टिस बी.पी. शर्मा की युगलपीठ ने मामले की सुनवाई की। युगलपीठ ने एरियर भुगतान और मानदेय बहाली के आदेश को बरकरार रखा, लेकिन 6 प्रतिशत ब्याज देने के निर्देश को हटा दिया। इससे राज्य सरकार को लगभग 300 करोड़ रुपए की राहत मिलने का अनुमान है।

अब सुप्रीम कोर्ट जाएगी सरकार
युगलपीठ द्वारा मूल आदेश बरकरार रखने के बाद भी सरकार को करीब 1,400 करोड़ रुपए का एरियर भुगतान करना होगा। इसी आदेश को चुनौती देने के लिए राज्य सरकार अब सुप्रीम कोर्ट जाने की तैयारी कर रही है। यदि मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचता है, तो अंतिम निर्णय आने तक एरियर भुगतान में और देरी हो सकती है।

96 हजार कार्यकर्ताओं की निगाहें सुप्रीम कोर्ट पर
सरकार के फैसले के बाद प्रदेश की करीब 96 हजार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को एरियर मिलने का इंतजार लंबा हो सकता है। हालांकि, ग्रेच्युटी संबंधी हाईकोर्ट का आदेश फिलहाल प्रभावी बना हुआ है। अब इस पूरे विवाद की दिशा सुप्रीम कोर्ट के फैसले से तय होगी.

संबंधित समाचार

देखिये वीडियो, जलसंकट पर भाजपा में सियासी घमासान
Top News

देखिये वीडियो, जलसंकट पर भाजपा में सियासी घमासान:मंत्री की बैठक से 5 विधायक रहे नदारद; पूर्व महापौर ने निगम के कामकाज पर उठाए सवाल

about 14 hours ago
संस्था में लाखों का गबन
Top News

संस्था में लाखों का गबन:अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित 4 पर FIR; व्यक्तिगत खातों में ट्रांसफर किए रुपए

about 15 hours ago
बच्ची की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई
Top News

बच्ची की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई:दो झोलाछाप डॉक्टर गिरफ्तार; पहले सील हो चुका था क्लीनिक

about 15 hours ago
चोरों की तलाश में गई टीम के साथ हादसा
Top News

चोरों की तलाश में गई टीम के साथ हादसा:हाईटेंशन लाइन की चपेट में आए पुलिसकर्मी; एक आरक्षक ICU में भर्ती

about 15 hours ago
उद्यान की जमीन पर बने अवैध मकान बुलडोजर से नेस्तनाबूद
Top News

उद्यान की जमीन पर बने अवैध मकान बुलडोजर से नेस्तनाबूद:हाई कोर्ट के आदेश के बाद नगर निगम की बड़ी कार्रवाई

about 15 hours ago
‘नि:शुल्क जलप्रदाय' के टैंकरों से कमर्शियल सप्लाई
Top News

‘नि:निगम अफसरों की साठगांठ से नर्मदा जल की कालाबाजारी

about 15 hours ago
चौराहों पर आम नागरिक की फजीहत का कब होगा अंत
Top News

चौराहों पर आम नागरिक की फजीहत का कब होगा अंत:फाइलों में उलझा ट्रैफिक; कागजी आंकड़ों और दावों के बीच हर शाम हांफती है शहर की रफ्तार

about 15 hours ago
CJP फाउंडर अभिजीत दीपके हिरासत में
Top News

CJP फाउंडर अभिजीत दीपके हिरासत में:तिरंगा फहराने जा रहे थे; 6 दिन में दूसरी बार पुलिस ने कस्टडी में लिया

about 16 hours ago
3839 करोड़ की परियोजना का काम शुरू
Top News

3839 करोड़ की परियोजना का काम शुरू:50 से अधिक गांवों को जोड़ेगा नया फोरलेन

about 16 hours ago
सिंहस्थ आरक्षित जमीन पर प्रशासन का एक्शन
Top News

सिंहस्थ आरक्षित जमीन पर प्रशासन का एक्शन:महामंडलेश्वर के अवैध आश्रम पर चला बुलडोजर

about 16 hours ago
जबलपुर-इंदौर इंडस्ट्रियल कॉरिडोर डेवलपमेंट कंपनी को मिली मंजूरी
Top News

जबलपुर-इंदौर इंडस्ट्रियल कॉरिडोर डेवलपमेंट कंपनी को मिली मंजूरी:सीएम डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट के अहम फैसले

about 16 hours ago
मनचलो सावधान
Top News

मनचलो सावधान:गरबा पंडालों में सीक्रेट पहरा

about 17 hours ago
12 साल की बच्ची की हत्या
Top News

12 साल की बच्ची की हत्या:खंडहर में मिला शव; गुरुवार रात घर से निकली थी, जांच में जुटी पुलिस

about 17 hours ago
शक्ति मोबाइल बनी मददगार रातभर रही अलर्ट मोड पर
Top News

शक्ति मोबाइल बनी मददगार रातभर रही अलर्ट मोड पर:बीमार को पहुंचाया अस्पताल, मासूम को मिलाया मां से, अकेली युवती को घर छोड़ा

about 17 hours ago
ट्रैफिक पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल
Top News

ट्रैफिक पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल:भटकी बुजुर्ग महिला को बस तक पहुंचाया; किराया दिया और आगे की यात्रा के लिए भी की मदद

about 17 hours ago
लसूड़िया टॉप सराफा थाना फिर से फिसड्डी
Top News

लसूड़िया टॉप सराफा थाना फिर से फिसड्डी:खजराना दूसरे और राजेंद्र नगर तीसरे नंबर पर

about 17 hours ago
पटाखा कारोबारियों की मनमानी जारी
Top News

पटाखा कारोबारियों की मनमानी जारी:विस्फोटक अधिनियम को बनाया मजाक; जिम्मेदारी टाल रहे अधिकारी

about 17 hours ago
कोर्ट का बड़ा फैसला
Top News

कोर्ट का बड़ा फैसला:मुस्कान-साहिल के बाद अब रविता-अमरदीप को सुनाई फांसी की सजा; तीन दिन में चार दोषियों को मृत्युदंड

about 17 hours ago
पुलिसकर्मियों ने दबोचा मुलजिम लोग समझे कि अपहरण हो गया
Top News

पुलिसकर्मियों ने दबोचा मुलजिम लोग समझे कि अपहरण हो गया:स्कॉर्पियों से पीछा कर मारी बुलेट को टक्कर, रांग साइड कार दौड़ाकर पकड़ा आरोपी को

about 17 hours ago
किराए के बैंक खातों से कर दी करोड़ों की ठगी
Indore

किराए के बैंक खातों से कर दी करोड़ों की ठगी:म्यूल अकाउंट चलाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार; 3 एटीएम कार्ड और मोबाइल जब्त

about 17 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!