नशे से लड़ने के लिए जनजागरूकता सबसे बड़ा हथियार: मादक द्रव्यों के खिलाफ इंदौर ने भरी डिजिटल हुंकार; पुलिस, मीडिया और 200 इन्फ्लूएंसर आए एक मंच पर
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
ड्रग्स के खिलाफ अब लड़ाई सिर्फ पुलिस की नहीं, बल्कि पूरे समाज की होगी। ‘नशे से दूरी है जरूरी 2.0’ अभियान के तहत कल पुलिस ने मीडिया, सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर्स और कंटेंट क्रिएटर्स को एक मंच पर लाकर नशे के खिलाफ जनआंदोलन की शुरुआत की।
पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह ने सभी को नशामुक्त समाज बनाने का संकल्प दिलाया, जबकि जागरूकता रैली, एलईडी रथ और आगामी साइक्लोथॉन के जरिए शहर के हर कोने तक यह संदेश पहुंचाने की रणनीति तैयार की गई।
जानकारी के मुताबिक पुलिस मुख्यालय मध्यप्रदेश के निर्देश पर 15 से 30 जुलाई तक चल रहे ‘नशे से दूरी है जरूरी 2.0’ अभियान के तहत इंदौर पुलिस कमिश्नरेट ने पुलिस कमिश्नर कार्यालय में विशेष संवाद कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें 200 से अधिक सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर्स, कंटेंट क्रिएटर्स और मीडिया प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
हर जिम्मेदार नागरिक आवाज बुलंद करे
इस अवसर पर पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह ने कहा कि ड्रग्स का बढ़ता जाल युवाओं के भविष्य के लिए सबसे बड़ा खतरा बनता जा रहा है। इससे लड़ने के लिए कानून के साथ-साथ जनजागरूकता सबसे प्रभावी हथियार है।
उन्होंने सोशल मीडिया की ताकत को रेखांकित करते हुए कहा कि आज एक सही संदेश लाखों लोगों तक कुछ ही मिनटों में पहुंच सकता है, इसलिए हर जिम्मेदार नागरिक को नशे के खिलाफ आवाज बुलंद करनी होगी।
कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों, मीडिया प्रतिनिधियों और सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर्स ने सामूहिक रूप से शपथ ली कि वे स्वयं किसी भी प्रकार के नशे से दूर रहेंगे और अपने परिवार, दोस्तों तथा समाज को भी नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करेंगे।
अब हर गली-मोहल्ले तक पहुंचेगा संदेश
अभियान को और प्रभावी बनाने के लिए पुलिस कमिश्नर ने दो विशेष जनजागरूकता रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। 15 दिन तक ये रथ शहर के प्रमुख मार्गों, चौराहों और कॉलोनियों में पहुंचेंगे। एलईडी स्क्रीन पर शॉर्ट फिल्में, वीडियो संदेश और जागरूकता स्लोगन दिखाकर लोगों को ड्रग्स के दुष्परिणामों से अवगत कराया जाएगा।
18 जुलाई को साइक्लोथॉन युवाओं से जुड़ने की कोशिश
अभियान के तहत 18 जुलाई सुबह 6 बजे पलासिया से साइक्लोथॉन का आयोजन होगा। यह पलासिया, सपना संगीता, राजवाड़ा और रीगल होते हुए वापस पलासिया पहुंचेगी। प्रतिभागियों के लिए जुंबा सेशन, मेडल, प्रमाण पत्र और रिफ्रेशमेंट की भी व्यवस्था की गई है। पुलिस ने युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर नशामुक्त समाज का संदेश बनाने की अपील की है।
पेंटिंग और स्लोगन से दिए भावनात्मक संदेश
इस दौरान विशेष बच्चों ने अपनी बनाई पेंटिंग और स्लोगन के जरिए नशे के खिलाफ भावनात्मक संदेश दिया। पुलिस कमिश्नर ने उनकी सराहना करते हुए कहा कि समाज में बदलाव की शुरुआत जागरूकता से होती है।
संवाद कार्यक्रम के बाद पुलिस कमिश्नर कार्यालय से पलासिया चौराहे तक जागरूकता रैली निकाली गई। पुलिस अधिकारी, मीडिया प्रतिनिधि और सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर्स हाथों में पोस्टर और स्लोगन लेकर सड़कों पर उतरे। नशे को कहो न, जिंदगी को कहो हां… और स्वस्थ युवा, सुरक्षित समाज जैसे संदेशों के जरिए लोगों से नशे से दूर रहने की अपील की गई।
अभिनेता सुधांशु पांडे ने दिया संदेश
इधर, अभियान को नई ऊर्जा देते हुए बॉलीवुड अभिनेता सुधांशु पांडे ने भी युवाओं से नशे के खिलाफ खड़े होने की अपील की। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि नशा व्यक्ति का जीवन, परिवार और भविष्य तीनों को बर्बाद कर देता है। इसलिए स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं और हमेशा के लिए नशे को न कहें।
संबंधित समाचार

फ्लाइट में हाईजैक अलर्ट:इस शहर में इमरजेंसी लैंडिंग; विमान में सवार इतने यात्री सुरक्षित

ट्रेन की तरह मोबाइल एप से बुक होंगे बस टिकट:जल्द लॉन्चिंग की तैयारी; टिकट नहीं देने वाले कंडक्टर पर होगी कार्रवाई

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:इतने जिलों के कलेक्टर बदले; ये बने मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव

देखिए वीडियो, हेड कॉन्स्टेबल के पास मिली करोड़ों की संपत्ति:आय से कई गुना अधिक होने का दावा; दो शहरों में इतने ठिकानों पर लोकायुक्त की रेड

शिकायत के 14 महीने बाद भी रास्ता बंद:आखिर कब होगी कार्रवाई

कलेक्टर का एक्शन:स्वामित्व योजना में लापरवाही पर की बड़ी कार्रवाई; 7 प्रोबेशनर पटवारियों की सेवा समाप्त

सांई मंदिर के पीछे अवैध निर्माण पर नगर निगम ने की कार्रवाई:भारी पुलिस बल और रिमूवल अमले की मौजूदगी में अतिक्रमण ध्वस्त

INDIA ब्लॉक की बैठक के बाद विपक्ष का हमला:राहुल गांधी बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा हमारा मिशन

मेसर्स कृष्णा एंटरप्राइजेस पर पड़ा छापा 46 ड्रम:लोडिंग वाहन और टैंकर किए जब्त

फ्लैट की रजिस्ट्री-लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:दोस्त के खिलाफ FIR दर्ज

न्यायालय के आदेश की आड़ में बेदखली पीड़ित परिवार का सड़क पर बिखेरा सामान

2013 से ट्रैफिक पुलिस बल की कमी:अब तक क्या किया? हाईकोर्ट ने प्रशासन से मांगा जवाब

मां चंद्रघंटा का संदेश:सौम्यता और शौर्य का संतुलन ही बनाता है मजबूत व्यक्तित्व

दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को संबल:कमिश्नर ने 2 नव आरक्षकों सहित 6 अनुसचिवीय कर्मचारियों को सौंपे नियुक्ति प्रमाण पत्र

भक्ति रस में रमा शहर:मां की आराधना और गरबों की धूम का उत्सव

खुलासा फर्स्ट के आंगन में महाप्रसादी का वितरण जारी:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

प्रॉपर्टी टैक्स के साथ लगेगा इतने प्रतिशत फायर सेस:टैक्स से छूट वाली संपत्तियों को राहत; नए नियमों में स्वयंसेवकों की भर्ती

मंत्रि-परिषद ने पारित किया ‘विकसित मध्य प्रदेश’ का संकल्प:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक

आदिवासियों के मकान तोड़े जाने के मामले ने पकड़ा तूल:कार्तिकेय सिंह चौहान ने अधिकारियों को दी ये चेतावनी

पिटती पुलिस टूटता मनोबल:खादी के लिए खाकी के हाथ काटने में जल्दबाजी आखिर क्यों
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!