बड़ी कार्रवाई: इस राज्य में इतने संदिग्ध किए गिरफ्तार; इस साजिश की जांच तेज
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, अहमदाबाद।
गुजरात एंटी-टेररिस्ट स्क्वाड (एटीएस) ने प्रतिबंधित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े एक कथित मॉड्यूल के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच और संदिग्धों को गिरफ्तार किया है।
सभी आरोपियों को पाटन जिले के सिद्धपुर तालुका स्थित खाडियाल गांव से हिरासत में लिया गया। यह कार्रवाई 3 जुलाई को गिरफ्तार किए गए आठ संदिग्धों से पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर की गई।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बिलाल आबिदभाई शेरा, मोहम्मद अयूब कादीवाला, मोहम्मद पालनपुरी उर्फ खाली अयूब सुनसारा, शफिया रईस मुख्ती और मोहम्मद हसन कार्डिया के रूप में हुई है।
24 जुलाई तक एटीएस रिमांड
सभी आरोपियों को मेहसाणा जिले के कढ़ी कस्बे में न्यायिक मजिस्ट्रेट आर.एम. भाटिया की अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उन्हें पूछताछ के लिए 24 जुलाई तक एटीएस की हिरासत में भेज दिया है।
एटीएस का दावा- टाइम बम बनाने की कोशिश
सरकारी वकील पीआर दंतानी ने अदालत को बताया कि जांच के दौरान सामने आया है कि आरोपियों में से एक ने टाइम बम बनाने का प्रयास किया था, हालांकि उसका प्रयास सफल नहीं हो सका।
एटीएस का कहना है कि जांच अभी जारी है और बम बनाने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री, उर्दू भाषा में लिखे कथित जैश-ए-मोहम्मद के साहित्य तथा अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्यों की तलाश की जा रही है। एजेंसी यह भी पता लगा रही है कि विस्फोटक सामग्री कहां से लाई गई और उसे कहां छिपाया गया था।
पाकिस्तान स्थित हैंडलर से संपर्क का आरोप
इससे पहले 3 जुलाई को गिरफ्तार किए गए आठ संदिग्धों के बारे में गुजरात एटीएस के डीआईजी सुनील जोशी ने बताया था कि वे सोशल मीडिया के माध्यम से पाकिस्तान में बैठे 'अब्दुल्ला साहब' नामक कथित हैंडलर के संपर्क में थे।
जांच एजेंसी के अनुसार, प्रारंभिक पूछताछ में यह जानकारी सामने आई है कि संदिग्ध उसके निर्देशों पर गुजरात में नेटवर्क खड़ा करने की कोशिश कर रहे थे। एटीएस का यह भी दावा है कि उन्हें एक व्यक्ति के माध्यम से करीब तीन लाख रुपए की आर्थिक सहायता मिली थी।
मदरसे से साहित्य और दस्तावेज जब्त
एटीएस के अनुसार, जांच के दौरान संदिग्ध पाटन जिले के एक मदरसे में रह रहे थे। वहां से कुछ साहित्य और दस्तावेज भी जब्त किए गए हैं, जिनकी जांच की जा रही है।
फिलहाल एटीएस पूरे मॉड्यूल की गतिविधियों, फंडिंग, संभावित नेटवर्क और अन्य संदिग्धों की भूमिका की जांच में जुटी हुई है। मामले की जांच जारी है और एजेंसी आगे और गिरफ्तारियों से भी इनकार नहीं कर रही है।
संबंधित समाचार

वरिष्ठ IAS अधिकारी ने संभाला जनसंपर्क सचिव का पदभार:प्रशासनिक अनुभव से मिलेगी विभाग को मजबूती; कई विभागों में निभा चुके हैं महत्वपूर्ण भूमिका

खुलासा फर्स्ट की खबर का असर:रास रात्रि गरबा आयोजन की अनुमति निरस्त; परिसर किया सील

जल संकट की आहट के बीच नर्मदा का लाखों गैलन पानी हो रहा बर्बाद:भंडारी रिसॉर्ट के पास बायपास पर फूटी नर्मदा लाइन, 15 फीट तक उठी

परीक्षा फीस के नाम पर लिए रुपए लौटाए:बीच सत्र में दो बच्चों को निकाला; समझौते से शिकायत खत्म कराने के आरोप

फैमिली कोर्ट का बड़ा आदेश:SDM पति को पत्नी को देने होंगे इतने हजार रुपए महीना

खुलासा फर्स्ट की खबर का असर:ढोली तारा गरबा महोत्सव की अनुमति निरस्त

पुलिस कमिश्नरेट ने थानों की सितंबर माह की रैंकिंग की जारी:ये थाना रहा नंबर-1; इन्हें मिला दूसरा-तीसरा स्थान

ABVP उज्जैन ने सिद्धार्थ यादव पर फिर जताया भरोसा:लगातार दूसरी बार बने महानगर मंत्री

जीआरपी और आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई:डोडाचूरा के साथ तस्कर रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार; लाखों का नशा किया जब्त

नवरात्रि में महिला सुरक्षा पर सवाल:सड़क पर युवती से मारपीट का वीडियो वायरल; युवक-युवती ने पीटा, मदद के लिए पुकारती रही

इस एक्टर को भारत छोड़ने का नोटिस:इतने दिन की मोहलत; इस प्रदर्शन में हुए थे शामिल

बच्ची की मौत के बाद हरकत में पुलिस:क्लिनिक कराया बंद, संचालक और डॉक्टर के खिलाफ केस दर्ज

लाड़ली बहना योजना को लेकर सियासत तेज:जानिए कब से शुरू होंगे नए रजिस्ट्रेशन? दो मंत्रियों के बयानों से बढ़ा सस्पेंस, कांग्रेस ने सरकार को घेरा

लोकायुक्त की सख्ती:प्रधान आरक्षक के शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड में निवेश की जांच, पांच बैंक खातों भी रडार पर

झोलाछाप डॉक्टरों पर गिरी गाज:गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज; हेवी डोज से हुई थी बच्ची की मौत

फोन पर दिखेगा कॉल करने वाले का नाम:इस विभाग का नया निर्देश; अनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगी जानकारी

कम बारिश का साया और जलसंकट की आहट:बहते पानी पर खामोशी और जनता से संयम की उम्मीद

मांगें पूरी नहीं की गईं तो सनातन धर्म छोड़ देंगे:वाल्मीकि सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कल्याणे ने दी चेतावनी

लिव-इन पार्टनर की हत्या:खुद थाने पहुंचकर दर्ज कराई गुमशुदगी; घुमाने के बहाने ले जाकर दिया वारदात को अंजाम

हाउसिंग बोर्ड बिल्डिंग का छज्जा गिरा:बंद स्कूल में भरा गंदा पानी; नगर निगम पर भी झूठे आश्वासन का लगाया आरोप
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!