भोजशाला विवाद: जुमे की नमाज को लेकर बड़ा फैसला; प्रशासन ने तय किया स्थान
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, धार।
भोजशाला मामले में सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के बाद धार प्रशासन और मुस्लिम समाज के प्रतिनिधियों के बीच हुई बैठक में जुमे की नमाज को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। प्रशासन ने मालीवाड़ा स्थित चालीसा पीर परिसर में हर शुक्रवार दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक जुमे की नमाज अदा करने की अनुमति प्रदान की है।
कोर्ट के निर्देश के बाद लिया गया निर्णय
यह निर्णय सुप्रीम कोर्ट के उस निर्देश के बाद लिया गया है, जिसमें मध्य प्रदेश सरकार से मुस्लिम समाज के लिए भोजशाला के निकट किसी वैकल्पिक स्थान पर जुमे की नमाज की व्यवस्था करने को कहा गया था।हालांकि शुक्रवार सुबह तक अदालत का विस्तृत आदेश प्रशासन को प्राप्त नहीं हुआ था, जिसके कारण पहले किसी स्थान की औपचारिक घोषणा नहीं की जा सकी।
पक्ष सुप्रीम कोर्ट के समक्ष भी रखा जा चुका
बैठक के दौरान मुस्लिम समाज के प्रतिनिधियों ने स्पष्ट किया कि बसंत पंचमी के अवसर पर जिस स्थान पर प्रशासन ने नमाज की व्यवस्था कराई थी, वह कब्रिस्तान की भूमि है। समाज के सदर अब्दुल समद ने कहा कि धार्मिक मान्यताओं के अनुसार कब्रिस्तान में जुमे की नमाज अदा करना उचित नहीं माना जाता और इस संबंध में उनका पक्ष सुप्रीम कोर्ट के समक्ष भी रखा जा चुका है।
जुमे की नमाज अदा कर सकेंगे
प्रशासन के नए फैसले के बाद अब मुस्लिम समाज प्रत्येक शुक्रवार तय समय पर चालीसा पीर परिसर में जुमे की नमाज अदा कर सकेगा।
संबंधित समाचार

टीआई पर BJP नेता का आरोप:बताया कांग्रेस का एजेंट; सस्पेंड करने की मांग, TI बोले- इस वजह से नाराजगी

दो किलोमीटर के फेर से परेशान रहवासी सड़कों पर उतरे:सिक्सलेन ने बढ़ाई सहूलियत या मुसीबत?

एएसआई पर हमला:कार पर फेंकी बोतल; विरोध किया तो हाथ में गड़ा दिए दांत

रुत आ गई रे, रुत छा गई रे..:इंदौर में सर्द हवाओं ने दी दस्तक; शिशिर की सिहरन से बदला शहर का मिजाज

आईटी पार्क चौराहे पर ट्रैफिक डायवर्ट:ब्रिज की स्लैब का काम; भारी वाहनों की आवाजाही पर भी रोक

अपराध से पहले अड्ड़ों पर पहुंचेगी पुलिस:एआई से अपराध रोकने की तैयारी; अगले महीने ट्रायल

इंदौर में अभी नलों में पानी लेकिन निगम को सताने लगी गर्मी की चिंता:300 बोरिंग और टैंकरों से तैयार किया जाएगा बैकअप

नींद हराम कर रखी है सोने ने:शादी-ब्याह की धूम प्रारंभ

बेटे को बचाने डैम में कूदे पिता की डूबने से मौत:मामा-भांजा लापता; दो दिन पहले हुई थी बेटी की शादी

टवेरा के बॉटल होल्डर में छिपाई थी एमडी:कार में बाइक भी मिली

8 बदमाशों को शहर से बाहर खदेड़ा:6 पर कसा शिकंजा; लगातार दे रहे थे अपराध को अंजाम

कलेक्टर-कमिश्नर के साथ मंथन करेंगे मुख्यमंत्री:नवाचारों पर होगी चर्चा; 10 मिनट में देना होगा काम का हिसाब

फ्लाईओवर सिटी बनता उज्जैन:विकास की रफ्तार तेज; लेकिन व्यवस्थाओं की परीक्षा बाकी

परिसीमन बिल को लेकर राजनीतिक हलचल तेज:स्टालिन को मनाने चेन्नई पहुंचे विपक्षी नेता; राहुल को गांधी गले लगाया

रैपिडो चालक की अश्लीलता पर महिलाओं ने जताया विरोध:भोपाल की घटना से आक्रोश

महापौर ने किया निरीक्षण:प्रदूषण फैलाने वाली फैक्ट्रियों पर भी नजर

प्रदेश के 55 लाख स्कूली बच्चों के लिए खुशखबरी:इस दिन मिलेगी गणवेश की राशि; मुख्यमंत्री करेंगे बैंक खातों में अंतरित

नाले में गंदा पानी छोड़ने वाली 4 फैक्ट्रियों पर निगम की कार्रवाई:3.60 लाख का लगाया दंड; आउटलेट पाइप भी कराए बंद

खड़े हनुमान मंदिर के समर्थन में युवा कांग्रेस का हवन:प्रशासन को सद्बुद्धि देने की प्रार्थना

सरस्वती नदी में बहाया फैक्ट्री का गंदा पानी:टीएम एंटरप्राइजेस का कारनामा; 40 हजार का जुर्माना कर निगम ने निभाई जिम्मेदारी!
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!