1.67 करोड़ खाकर जमीन बेचने से पलटा: खरीदार ने थाने पहुंचकर लगाया धोखाधड़ी का आरोप
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
देवास जिले के सोनकच्छ में करोड़ों की कृषि भूमि के सौदे ने अब आपराधिक विवाद का रूप ले लिया है। इंदौर के एक कारोबारी ने आरोप लगाया है कि जमीन विक्रेता ने करीब 1.67 करोड़ की पूरी रकम लेने के बावजूद न तो तय समय पर रजिस्ट्री कराई और न ही भूमि की नपती करवाई।
इतना ही नहीं, अब उसी जमीन को किसी और के नाम बेचने की तैयारी किए जाने का आरोप लगाते हुए पीड़ित ने सोनकच्छ थाने में शिकायत देकर धोखाधड़ी संबंधित धाराओं में केस दर्ज करने की मांग की है।
शिकायतकर्ता शुभम जाट निवासी ग्राम रिंगनोदिया (सांवेर) ने आवेदन में बताया कि गौरव राठौर निवासी सुखलिया मेन उसका परिचित हैं। गौरव ने कुछ महीनों पहले ग्राम फावड़ा(सोनकच्छ, देवास) स्थित कृषि भूमि का लगभग 10 हजार वर्गफीट हिस्सा 1 करोड़ 67 लाख 30 हजार रुपए में बेचने का सौदा किया था।
आरोप है कि तय अनुबंध के अनुसार शुभम ने पूरी विक्रय राशि विभिन्न तिथियों में चुका दी, लेकिन इसके बाद भी गौरव ने रजिस्ट्री की प्रक्रिया पूरी नहीं की।
दूसरे को बेचने की तैयारी में
शुभम जाट का दावा है कि गौरव राठौर अब उसी भूमि को किसी अन्य व्यक्ति के नाम बेचने का प्रयास कर रहा है, जबकि पूरी बिक्री राशि उनसे पहले ही ले चुका है। ये भी पता चला कि शुभम राठौर की धोखाधड़ी के शिकार करीब दर्जनभर लोग हैं।
उसने जमीन के सौदे के नाम पर 15 करोड़ रुपए के आसपास अन्य लोगों से ठगे हैं। शुभम के अनुसार घटना के बाद गौरव राठौर अपने घर से फरार है और परिवार के सदस्य उसके संपर्क में हैं और उसकी मदद कर रहे हैं। सोनकच्छ पुलिस से शुभम के आवेदन पर गौरव राठौर और उसके सहयोगियों के खिलाफ जांच शुरू कर दी है।
15 मई तक का वादा भी टूटा
आवेदन के अनुसार दोनों पक्षों के बीच यह शर्त तय हुई थी कि 15 मई 2026 तक भूमि की नपती कराकर विक्रय पत्र का पंजीयन कराया जाएगा। आरोप है कि तय समय सीमा बीत जाने के बाद भी न तो आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराए गए और न ही रजिस्ट्री कराई गई।
शुभम का कहना है कि उसने अपने वकील के जरिए कानूनी नोटिस भेजा और जाहिर सूचना भी छपवाई, लेकिन बावजूद इसके गौरव राठौर ने अब तक मामले में कुछ नहीं किया।
संबंधित समाचार

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन

21 पर्यावरणीय समस्याओं की स्वतंत्र जांच की मांग:एशियाई विकास बैंक और विश्व बैंक को भेजा अभ्यावेदन

एयरपोर्ट पर लव जिहाद की शिकायत के बाद कार्रवाई:युवती समेत तीन को रोका; इस शहर जा रहे थे दो युवक

नो-एंट्री में नोट लेकर चल रहा एंट्री का खेल:डायल-112 को पैसे देकर घुसा लोडिंग वाहन; चालक ने कारोबारी को भी रिश्वत की पेशकश की

20 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए मिलावटखोरों पर की कार्रवाई:खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने कई प्रतिष्ठानों का किया निरीक्षण; जांच के लिए नमूने भोपाल भेजे

सीनियर सिटीजन कार्ड बनवाने का झांसा देकर रिटायर्ड प्रिंसिपल से लाखों की ठगी:बैंक अधिकारी बनकर किया वॉट्सएप वीडियो कॉल

न्यू गौरी नगर में रिमूवल कार्रवाई:एक दिन पहले रात के विरोध और हंगामे के बाद टला बुलडोजर एक्शन

वन विभाग के भ्रष्ट ससुर-दामाद की जोड़ी करती है सौदेबाजी:खुलासा फर्स्ट की खबर का असर

देखिए वीडियो, नदी में नाव पलटी:इतने बच्चों की मौत; मृतकों में एक ही परिवार की इतनी बच्चियां

दागदार कर रहे हैं मुख्यमंत्री की छवि:कार्यपालन यंत्री और ठेका कंपनी के प्रबंधक पर आरोप
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!