शराब पार्टी के बाद निर्माणाधीन फार्म हाउस पर मिला मजदूर का शव: त्रिकोणीय प्रेम प्रसंग में हत्या की आशंका
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
बड़गोंदा थाना क्षेत्र में निर्माणाधीन फार्म हाउस पर काम करने वाले मजदूर का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। इसके सिर और चेहरे पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं। प्रारंभिक जांच में मामला त्रिकोणीय प्रेम प्रसंग और शराब पार्टी के बाद हुए विवाद से जुड़ा सामने आया है।
घटना के बाद से संदेही प्रेमी फरार है, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। बड़गोंदा थाना क्षेत्र के निसर्ग परिसर स्थित निर्माणाधीन फार्म हाउस पर काम करने वाले राजू पिता वालसिंह बामनिया निवासी मंडलेश्वर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।
सिर में अंदरूनी चोट की आशंका
बड़गोंदा थाना प्रभारी प्रकाश वास्कले ने बताया कि मृतक के सिर में अंदरूनी चोट होने की आशंका है। मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगा। घटना के बाद से संदेही संतोष चौहान फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है और मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।
लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी पत्नी
राजू की पत्नी एक साल से उसी फार्म हाउस पर मजदूरी कर रही थी और वहीं काम करने वाले संतोष चौहान के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी। बुधवार रात राजू ्फार्म हाउस पहुंचा। वहां पत्नी व संतोष के साथ उसने शराब पी। इसी दौरान विवाद हुआ। पुलिस को आशंका है संतोष ने राजू के सिर पर सरिए या भारी वस्तु से हमला कर दिया, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। बाद में मामला शांत हो गया और सभी वहीं रुक गए।
कल सुबह फिर तीनों ने शराब पी। इसके बाद राजू पास पेड़ के नीचे जाकर लेट गया। दोपहर में बच्चों ने उसे अचेत अवस्था में देखा और सूचना दी। पुलिस उसे मध्यभारत अस्पताल लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
संबंधित समाचार

शिकायत के 14 महीने बाद भी रास्ता बंद:आखिर कब होगी कार्रवाई

कलेक्टर का एक्शन:स्वामित्व योजना में लापरवाही पर की बड़ी कार्रवाई; 7 प्रोबेशनर पटवारियों की सेवा समाप्त

सांई मंदिर के पीछे अवैध निर्माण पर नगर निगम ने की कार्रवाई:भारी पुलिस बल और रिमूवल अमले की मौजूदगी में अतिक्रमण ध्वस्त

INDIA ब्लॉक की बैठक के बाद विपक्ष का हमला:राहुल गांधी बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा हमारा मिशन

मेसर्स कृष्णा एंटरप्राइजेस पर पड़ा छापा 46 ड्रम:लोडिंग वाहन और टैंकर किए जब्त

फ्लैट की रजिस्ट्री-लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:दोस्त के खिलाफ FIR दर्ज

न्यायालय के आदेश की आड़ में बेदखली पीड़ित परिवार का सड़क पर बिखेरा सामान

2013 से ट्रैफिक पुलिस बल की कमी:अब तक क्या किया? हाईकोर्ट ने प्रशासन से मांगा जवाब

मां चंद्रघंटा का संदेश:सौम्यता और शौर्य का संतुलन ही बनाता है मजबूत व्यक्तित्व

दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को संबल:कमिश्नर ने 2 नव आरक्षकों सहित 6 अनुसचिवीय कर्मचारियों को सौंपे नियुक्ति प्रमाण पत्र

भक्ति रस में रमा शहर:मां की आराधना और गरबों की धूम का उत्सव

खुलासा फर्स्ट के आंगन में महाप्रसादी का वितरण जारी:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

प्रॉपर्टी टैक्स के साथ लगेगा इतने प्रतिशत फायर सेस:टैक्स से छूट वाली संपत्तियों को राहत; नए नियमों में स्वयंसेवकों की भर्ती

मंत्रि-परिषद ने पारित किया ‘विकसित मध्य प्रदेश’ का संकल्प:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक

आदिवासियों के मकान तोड़े जाने के मामले ने पकड़ा तूल:कार्तिकेय सिंह चौहान ने अधिकारियों को दी ये चेतावनी

पिटती पुलिस टूटता मनोबल:खादी के लिए खाकी के हाथ काटने में जल्दबाजी आखिर क्यों

मंदिर की दानपेटी तोड़कर नकदी और चांदी के सिक्के चोरी:बदमाशों ने दो घरों को भी बनाया निशाना

एचआईवी के इतने नए मामले:इस मेडिकल कॉलेज में मिले सबसे ज्यादा संक्रमित; इतने मरीज एआरटी से दूर

बिना नंबर की फॉर्च्यूनर ने बुझा दिया एक घर का चिराग:बाइक को मारी टक्कर, मैकेनिक की हुई मौत; दो नाबालिग साथी हुए गंभीर घायल

इस पूर्व मंत्री ने किसको को दी नसीहत:बोले; ‘ऐसा भी क्या काम, जो जमीर बेचकर करना पड़े’ पद से इस्तीफा देकर साथ आइए, दोनों मिलकर सड़क पर लड़ेंगे जनता की लड़ाई
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!