इस बड़े धार्मिक आयोजन के निर्माण कार्यों की सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालेगा यह संस्थान: 100 से अधिक साइटों पर मिलेगा सेफ्टी प्रशिक्षण
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के तहत उज्जैन में चल रहे निर्माण कार्यों को सुरक्षित, व्यवस्थित और दुर्घटनामुक्त बनाने के लिए भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) बॉम्बे ने तकनीकी सहयोग शुरू किया है।
कंस्ट्रक्शन सेफ्टी कैपेसिटी बिल्डिंग ट्रेनिंग प्रोग्राम की शुरुआत
शुक्रवार से मेला कार्यालय में दो दिवसीय कंस्ट्रक्शन सेफ्टी कैपेसिटी बिल्डिंग ट्रेनिंग प्रोग्राम की शुरुआत हुई, जिसमें आईआईटी बॉम्बे के विशेषज्ञ इंजीनियरों और सुपरवाइजरों को आधुनिक निर्माण सुरक्षा मानकों का प्रशिक्षण दे रहे हैं।
उज्जैन कलेक्टर रोशन कुमार सिंह ने बताया कि सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के तहत जिले में 100 से अधिक निर्माण स्थलों पर विभिन्न विकास कार्य तेजी से चल रहे हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के स्पष्ट निर्देश हैं कि किसी भी निर्माण स्थल पर सुरक्षा मानकों से समझौता न किया जाए और सभी कार्य पूरी तरह दुर्घटनामुक्त तरीके से पूरे हों।
आधुनिक सुरक्षा मानकों का मिलेगा प्रशिक्षण
कलेक्टर ने बताया कि आईआईटी बॉम्बे के दो प्रोफेसर प्रशिक्षण के दौरान निर्माण कार्यों से जुड़े विभिन्न सुरक्षा पहलुओं पर विस्तृत जानकारी दे रहे हैं। इसमें इलेक्ट्रिकल सेफ्टी, गहरी खुदाई के दौरान सुरक्षा, ऊंचाई पर कार्य करने के मानक, जोखिम प्रबंधन और निर्माण क्षेत्र की इंडस्ट्री स्टैंडर्ड प्रैक्टिस शामिल हैं।
निर्माण स्थलों पर होगा व्यावहारिक प्रशिक्षण
प्रशिक्षण कार्यक्रम के बाद आईआईटी बॉम्बे के विशेषज्ञ विभिन्न निर्माण स्थलों का दौरा करेंगे। वहां इंजीनियरों, सुपरवाइजरों और श्रमिकों को सुरक्षा उपकरणों के सही उपयोग, संभावित जोखिमों की पहचान और दुर्घटना से बचाव के उपायों का व्यावहारिक प्रदर्शन भी कराया जाएगा।
लक्ष्य-‘जीरो एक्सीडेंट’ के साथ समय पर पूरा हो सिंहस्थ
कलेक्टर रोशन कुमार सिंह ने कहा कि आईआईटी बॉम्बे के सहयोग से शुरू की गई यह पहल निर्माण कार्यों में लगे प्रत्येक श्रमिक की सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
प्रशासन का लक्ष्य है कि सिंहस्थ-2028 से जुड़े सभी निर्माण कार्य ‘जीरो एक्सीडेंट’ के लक्ष्य के साथ तय समय सीमा में पूरे किए जाएं, ताकि आयोजन की तैयारियां उच्च गुणवत्ता और पूर्ण सुरक्षा के साथ संपन्न हो सकें।
संबंधित समाचार

शिकायत के 14 महीने बाद भी रास्ता बंद:आखिर कब होगी कार्रवाई

कलेक्टर का एक्शन:स्वामित्व योजना में लापरवाही पर की बड़ी कार्रवाई; 7 प्रोबेशनर पटवारियों की सेवा समाप्त

सांई मंदिर के पीछे अवैध निर्माण पर नगर निगम ने की कार्रवाई:भारी पुलिस बल और रिमूवल अमले की मौजूदगी में अतिक्रमण ध्वस्त

INDIA ब्लॉक की बैठक के बाद विपक्ष का हमला:राहुल गांधी बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा हमारा मिशन

मेसर्स कृष्णा एंटरप्राइजेस पर पड़ा छापा 46 ड्रम:लोडिंग वाहन और टैंकर किए जब्त

फ्लैट की रजिस्ट्री-लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:दोस्त के खिलाफ FIR दर्ज

न्यायालय के आदेश की आड़ में बेदखली पीड़ित परिवार का सड़क पर बिखेरा सामान

2013 से ट्रैफिक पुलिस बल की कमी:अब तक क्या किया? हाईकोर्ट ने प्रशासन से मांगा जवाब

मां चंद्रघंटा का संदेश:सौम्यता और शौर्य का संतुलन ही बनाता है मजबूत व्यक्तित्व

दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को संबल:कमिश्नर ने 2 नव आरक्षकों सहित 6 अनुसचिवीय कर्मचारियों को सौंपे नियुक्ति प्रमाण पत्र

भक्ति रस में रमा शहर:मां की आराधना और गरबों की धूम का उत्सव

खुलासा फर्स्ट के आंगन में महाप्रसादी का वितरण जारी:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

प्रॉपर्टी टैक्स के साथ लगेगा इतने प्रतिशत फायर सेस:टैक्स से छूट वाली संपत्तियों को राहत; नए नियमों में स्वयंसेवकों की भर्ती

मंत्रि-परिषद ने पारित किया ‘विकसित मध्य प्रदेश’ का संकल्प:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक

आदिवासियों के मकान तोड़े जाने के मामले ने पकड़ा तूल:कार्तिकेय सिंह चौहान ने अधिकारियों को दी ये चेतावनी

पिटती पुलिस टूटता मनोबल:खादी के लिए खाकी के हाथ काटने में जल्दबाजी आखिर क्यों

मंदिर की दानपेटी तोड़कर नकदी और चांदी के सिक्के चोरी:बदमाशों ने दो घरों को भी बनाया निशाना

एचआईवी के इतने नए मामले:इस मेडिकल कॉलेज में मिले सबसे ज्यादा संक्रमित; इतने मरीज एआरटी से दूर

बिना नंबर की फॉर्च्यूनर ने बुझा दिया एक घर का चिराग:बाइक को मारी टक्कर, मैकेनिक की हुई मौत; दो नाबालिग साथी हुए गंभीर घायल

इस पूर्व मंत्री ने किसको को दी नसीहत:बोले; ‘ऐसा भी क्या काम, जो जमीर बेचकर करना पड़े’ पद से इस्तीफा देकर साथ आइए, दोनों मिलकर सड़क पर लड़ेंगे जनता की लड़ाई
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!