शोरूम मैनेजर व साथियों ने दो भाइयों से की मारपीट: बयाना बचाने के लिए स्कॉर्पियो थमाने की कोशिश; महिंद्रा सौम्या व्हीकल के मैनेजर पर प्रकरण दर्ज
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
लसूड़िया थाना क्षेत्र स्थित महिंद्रा सौम्या व्हीकल शोरूम में कार खरीदने को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि मैनेजर और उसके स्टाफ ने दो भाइयों से मारपीट कर डाली। पुलिस ने शिकायत के आधार पर शोरूम मैनेजर के खिलाफ केस दर्ज किया है।
वहीं पीड़ित परिवार का आरोप है कि विवाद सिर्फ कार का नहीं, बल्कि मकान के सौदे की बयाना राशि का था। राशि लौटाना न पड़े इसलिए मैनेजर पिता पर कार खरीदने का दबाव बना रहा था।
जानकारी के मुताबिक लसूड़िया पुलिस ने मानसरोवर नगर, देवगुराड़िया निवासी राजकुमार चौहान (28) की शिकायत पर शोरूम मैनेजर अतुल शर्मा के खिलाफ बीएनएस की धारा 115(2) और 352 के तहत मामला दर्ज किया है।
राजकुमार ने बताया कि 14 जुलाई को उनके पिता विजय चौहान बिना परिवार को बताए शोरूम में कार खरीदने पहुंचे थे। जानकारी मिलने पर वह अपने भाई जय चौहान के साथ पिता को समझाने के लिए शोरूम पहुंचे कि परिवार को फिलहाल नई कार की जरूरत नहीं है।
इसी दौरान मैनेजर अतुल शर्मा आ गया और कथित तौर पर राजकुमार से कहा कि तू कौन होता है इन्हें कार लेने से रोकने वाला? विरोध करने पर मैनेजर ने गाली-गलौज करते हुए शोरूम स्टाफ के साथ मिलकर दोनों भाइयों से मारपीट की।
इससे राजकुमार के सिर में चोट आई, जबकि भाई जय को भी मामूली चोटें आई हैं। राहगीरों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। पुलिस ने मेडिकल रिपोर्ट और शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मकान के सौदे का बयाना न देना पड़े, इसलिए पिता पर बना रहा था कार खरीदने का दबाव
इधर, राजकुमार के भाई जय चौहान ने आरोप लगाया कि उनके पिता ने पहले मैनेजर अतुल शर्मा के मकान का सौदा करने के लिए बयाना राशि दी थी, लेकिन बाद में परिवार ने मकान खरीदने से इनकार कर दिया।
बयाना राशि लौटाने से बचने के लिए मैनेजर लगातार उनके पिता पर स्कॉर्पियो खरीदने का दबाव बना रहा था। जब परिवार इसका विरोध करने शोरूम पहुंचा तो मैनेजर ने विवाद कर मारपीट की। जय चौहान के मुताबिक उनके पास घटना का वीडियो है, जिसमें शोरूम स्टाफ गाली-गलौज और आक्रामक व्यवहार करता दिखाई दे रहा है।
संबंधित समाचार

शोरूम विवाद मामले में बड़ा फैसला:इन पुलिस अधिकारियों को मिली राहत

फैमिली कोर्ट में वकीलों का प्रदर्शन:प्रिंसिपल जज की कार्यशैली पर उठाए सवाल; की ये मांग

आदिवासियों के घर तोड़ने पर सरकार सख्त:केंद्रीय मंत्री के धरने के बाद मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश

महंगाई का एक और झटका:इस कंपनी ने बढ़ाए पेट्रोल-डीजल के दाम; इतने रुपए हुआ महंगा

धार्मिक आयोजनों में महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस अलर्ट:कमिश्नर ने 15 शक्ति मोबाइल टीमों को किया रवाना; हेल्पलाइन नंबर किए जारी

मारपीट के दो मामले:पति की प्रेमिका पर पत्थर से हमला करने का आरोप; जमीन विवाद में किसान को पीटा

विशेष जूपिटर अस्पताल की क्रूरता ‘पेशेंट’ नहीं ‘मनी फर्स्ट’:मरीज की जान से खिलवाड़; बिना जांच पैर काटने का फरमान और संदिग्ध मौत

माता की भक्ति के साथ महाप्रसादी का वितरण शुरू

भीषण सड़क हादसा:स्कॉर्पियो की टक्कर से मैनेजर और कर्मचारी की मौत

भीड़ में दिखा बदमाश तो एप से तुरंत खुलेगी कुंडली:हवाबाजी करने वाले अपराधियों पर रहेगी तकनीकी नजर

अभिनेता,नेताओं से यारी टोपीबाज पटवा का खेल भारी:सट्टेबाजी के बाद अब मनी लांड्रिंग; हवाला और ब्लैक मनी को व्हाइट करने का गौरखधंधा

सड़क चौड़ीकरण के विरोध में बाजार बंद:व्यापारियों ने किया प्रदर्शन; कहा- रोजाना करोड़ों का कारोबार हो रहा प्रभावित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने काजीरंगा से आए आठ भैंसों को बाड़े में छोड़ा:कान्हा टाइगर रिजर्व में सौ साल बाद लौटे जंगली भैंसे

नशे में धुत कार चालक ने 3-4 लोगों को मारी टक्कर:लोगों ने पीछा कर आरोपी को पकड़ा; कार में मिली शराब की बोतल

एरोड्रम कांड में अब फुटेज और बयानों की परीक्षा:पुलिसकर्मियों के सस्पेंशन से चार पर कार्रवाई तक कैसे बदली कहानी

आज फिर खुलेगी गैंगस्टर सतीश भाऊ और गुर्गों की जालसाजी की कुंडली:दस्तावेजी साक्ष्यों के साथ दोपहर को होंगे जालसाजी के शिकार राहुल यादव के बयान

बाहर टिकट ब्लैक तो स्टेडियम में हुई मारपीट वीडियो वायरल:लसूड़िया पुलिस ने दो नाबालिगों को पकड़ा, चार टिकट जब्त

देखिये वीडियो, ऑनलाइन सट्टेबाजी-कैसीनो नेटवर्क का खुलासा:एक आरोपी गिरफ्तार; दो की तलाश जारी, लाखों रुपए के प्रीमियम मोबाइल जब्त

भक्ति के रंग गरबे की उमंग:आकर्षक विद्युत सज्जा और हाईटेक सेल्फी पॉइंट बने आकर्षण

कॉलेज के बाहर भूख हड़ताल पर बैठे छात्र:इन मांगों को लेकर डटे; बोले- न्याय नहीं मिला तो प्राण त्याग देंगे
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!