तेज रफ्तार बस का कहर: महिला की मौत; मासूम घायल, चालक बस छोड़कर फरार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, देवास।
शहर के व्यस्त उज्जैन चौराहे पर शुक्रवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में तेज रफ्तार मधुबाला बस ने एक महिला को टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौत हो गई, जबकि उसके साथ मौजूद मासूम बच्ची घायल हो गई। घटना के बाद बस चालक वाहन मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने बस जब्त कर चालक की तलाश शुरू कर दी है।
अस्पताल में महिला को मृत घोषित किया
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस की टक्कर लगने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे में उसके साथ मौजूद बच्ची को भी चोटें आईं। आसपास के लोगों ने तत्काल दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। घायल बच्ची का इलाज जारी है।
फरार चालक की तलाश शुरू
हादसे के तुरंत बाद बस चालक वाहन घटनास्थल पर छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची, बस को जब्त कर लिया और फरार चालक की तलाश शुरू कर दी। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।
स्थानीय लोगों में नाराजगी
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने चौराहे पर तेज रफ्तार बसों के संचालन को लेकर नाराजगी जताई। उनका कहना है कि उज्जैन चौराहे से इंदौर की ओर जाने वाले मार्ग पर बसें अक्सर तेज गति से गुजरती हैं, जबकि यह क्षेत्र हमेशा व्यस्त रहता है। ऐसे में लगातार हादसों का खतरा बना रहता है।
स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से चौराहे पर यातायात व्यवस्था को और प्रभावी बनाने, गति नियंत्रण के उपाय करने तथा लापरवाह वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस कर रही मामले की जांच
पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के सभी पहलुओं की जांच शुरू कर दी है। फरार चालक की तलाश के लिए टीमों को लगाया गया है। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि हादसे की परिस्थितियों का पता लगाया जा सके।
संबंधित समाचार

शोरूम विवाद मामले में बड़ा फैसला:इन पुलिस अधिकारियों को मिली राहत

फैमिली कोर्ट में वकीलों का प्रदर्शन:प्रिंसिपल जज की कार्यशैली पर उठाए सवाल; की ये मांग

आदिवासियों के घर तोड़ने पर सरकार सख्त:केंद्रीय मंत्री के धरने के बाद मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश

महंगाई का एक और झटका:इस कंपनी ने बढ़ाए पेट्रोल-डीजल के दाम; इतने रुपए हुआ महंगा

धार्मिक आयोजनों में महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस अलर्ट:कमिश्नर ने 15 शक्ति मोबाइल टीमों को किया रवाना; हेल्पलाइन नंबर किए जारी

मारपीट के दो मामले:पति की प्रेमिका पर पत्थर से हमला करने का आरोप; जमीन विवाद में किसान को पीटा

विशेष जूपिटर अस्पताल की क्रूरता ‘पेशेंट’ नहीं ‘मनी फर्स्ट’:मरीज की जान से खिलवाड़; बिना जांच पैर काटने का फरमान और संदिग्ध मौत

माता की भक्ति के साथ महाप्रसादी का वितरण शुरू

भीषण सड़क हादसा:स्कॉर्पियो की टक्कर से मैनेजर और कर्मचारी की मौत

भीड़ में दिखा बदमाश तो एप से तुरंत खुलेगी कुंडली:हवाबाजी करने वाले अपराधियों पर रहेगी तकनीकी नजर

अभिनेता,नेताओं से यारी टोपीबाज पटवा का खेल भारी:सट्टेबाजी के बाद अब मनी लांड्रिंग; हवाला और ब्लैक मनी को व्हाइट करने का गौरखधंधा

सड़क चौड़ीकरण के विरोध में बाजार बंद:व्यापारियों ने किया प्रदर्शन; कहा- रोजाना करोड़ों का कारोबार हो रहा प्रभावित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने काजीरंगा से आए आठ भैंसों को बाड़े में छोड़ा:कान्हा टाइगर रिजर्व में सौ साल बाद लौटे जंगली भैंसे

नशे में धुत कार चालक ने 3-4 लोगों को मारी टक्कर:लोगों ने पीछा कर आरोपी को पकड़ा; कार में मिली शराब की बोतल

एरोड्रम कांड में अब फुटेज और बयानों की परीक्षा:पुलिसकर्मियों के सस्पेंशन से चार पर कार्रवाई तक कैसे बदली कहानी

आज फिर खुलेगी गैंगस्टर सतीश भाऊ और गुर्गों की जालसाजी की कुंडली:दस्तावेजी साक्ष्यों के साथ दोपहर को होंगे जालसाजी के शिकार राहुल यादव के बयान

बाहर टिकट ब्लैक तो स्टेडियम में हुई मारपीट वीडियो वायरल:लसूड़िया पुलिस ने दो नाबालिगों को पकड़ा, चार टिकट जब्त

देखिये वीडियो, ऑनलाइन सट्टेबाजी-कैसीनो नेटवर्क का खुलासा:एक आरोपी गिरफ्तार; दो की तलाश जारी, लाखों रुपए के प्रीमियम मोबाइल जब्त

भक्ति के रंग गरबे की उमंग:आकर्षक विद्युत सज्जा और हाईटेक सेल्फी पॉइंट बने आकर्षण

कॉलेज के बाहर भूख हड़ताल पर बैठे छात्र:इन मांगों को लेकर डटे; बोले- न्याय नहीं मिला तो प्राण त्याग देंगे
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!