दुर्लभ सांप की तस्करी का खुलासा: वन विभाग और पुलिस टीम की संयुक्त कार्रवाई; इतने आरोपी गिरफ्तार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
शहर में दुर्लभ वन्यजीव तस्करी का मामला सामने आया है। वन विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में हरिफाटक क्षेत्र से पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के पास से अंतरराष्ट्रीय बाजार में बेहद कीमती माने जाने वाला दुर्लभ ‘सैंड बोआ’ (इंडियन चकला) सांप बरामद हुआ।
डीएफओ अनुराग तिवारी ने बताया कि सूचना मिली थी कि कुछ लोग दुर्लभ वन्यजीव की तस्करी के उद्देश्य से हरिफाटक इलाके में मौजूद हैं। सूचना के आधार पर पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और संदिग्धों की तलाशी लेने पर सैंड बोआ सांप बरामद किया गया।
वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत केस दर्ज
पुलिस और वन विभाग ने मुकेश, सलमान, हफीज, अजहर और गुलरेज नामक पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी पहले भी इस तरह की गतिविधियों में शामिल रह चुके हैं। जांच एजेंसियां अब यह पता लगाने में जुटी हैं कि सांप कहां से लाया गया था और इसे किसे बेचने की तैयारी थी।
तंत्र क्रिया में इस्तेमाल की आशंका
वन विभाग के अनुसार सैंड बोआ सांप का उपयोग कथित तौर पर तंत्र क्रियाओं और अवैध कारोबार में किया जाता है। इसी वजह से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इसकी तस्करी की घटनाएं सामने आती रही हैं। शुक्रवार को सभी आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजते हुए Central Jail Bhairavgarh भेज दिया गया।
संबंधित समाचार

शराब कारोबारी के परिवार से जुड़ी कंपनी का केस इस जज ने छोड़ा:हाईकोर्ट में तीन बार सूचीबद्ध हुआ मामला

मोबाइल में आपत्तिजनक वीडियो मिले:पुलिस ने की प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

बिजली कटौती पर किसान संघ का अल्टीमेटम:सरकार को दी आंदोलन की चेतावनी

गरबा पंडाल में छेड़छाड़:हिंदू संगठन का हंगामा

सीवरेज के पानी से कमाई की तैयारी:रोज इतने करोड़ लीटर पानी बेचेगा निगम; चार स्थानों पर लगेंगे ट्रीटमेंट प्लांट

दोहरे हत्याकांड से क्षेत्र में फैली सनसनी:पत्नी और सास की हत्या कर शव कमरे में बंद किए; जंगल में छिपा आरोपी

यह पर्यटन स्थल बनेगा वीकेंड पिकनिक और जंगल कैंपिंग का नया ठिकाना:आदिवासी गांवों में 20 से ज्यादा होम स्टे

ज्वेलरी शॉप पर नौकरी करते-करते बेचने लगा एमडी ड्रग्स:क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर 1 लाख से ज्यादा का मादक पदार्थ किया जब्त

12 दिन से पारा इतने डिग्री के पार:शाम को भी गर्मी-उमस से राहत नहीं; तापमान के उतार-चढ़ाव के बीच मौसम में बदलाव के संकेत

देखिये वीडियो, आबकारी विभाग द्वारा जब्त की गई गाड़ियों में लगी आग:मचा हड़कंप; दमकल टीम ने संभाला मोर्चा

गरीब कर्मचारियों का वेतन भी खा गई पावर लिंकर कंपनी:तनख्वाह नहीं मिलने से इलाज के लिए तड़पता रहा कर्मचारी

‘राज’ के लिए ‘अराजकता’:आंदोलन का आज ‘टी ब्रेक’; राहुल ने विपक्षी नेताओं को अपने घर चाय पर बुलाया

सीएम डाॅ. मोहन यादव बोले:मेट्रोपॉलिटन सिटी के रूप में बदल रहा मालवा; इन शहरों में बढ़ानी होंगी होटल सुविधाएं

NPCI का बड़ा फैसला:त्योहारी सीजन में UPI यूजर्स को दी राहत; इस दिन तक मर्चेंट ट्रांजैक्शन चार्ज नहीं लगेगा

डिप्टी सीएम के पूर्व ओएसडी पर बड़ी कार्रवाई:करोड़ों की रिश्वत मामले में आए निशाने पर; अब इस पद से भी किया निलंबित

जुए की फड़ पर दबिश के दौरान युवक की मौत:पुलिस पर मारपीट और समय पर मदद नहीं देने के आरोप; परिजनों ने किया प्रदर्शन

SIR के खिलाफ विपक्ष की याचिका में इतनी खामियां:इतने रुपए कम जमा की कोर्ट फीस जमा; इस पार्टी के अध्यक्ष आईडी कार्ड की साफ कॉपी मांगी

OBC आरक्षण पर यहां जाने की तैयारी में मोहन सरकार?:सॉलिसिटर जनरल से मिले सीएम

देखिये वीडियो, लिफ्ट में फंसे पूर्व गृहमंत्री:कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला

पूर्व मंत्री के ओएसडी के खिलाफ शिकायत:इतने लाख के टैक्सी भुगतान की जांच के लिए कमेटी गठित
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!