शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म: डेढ़ साल तक बनाए संबंध; पहले से शादीशुदा निकला आरोपी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, रीवा।
शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में एक युवती के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का गंभीर मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी करण खटीक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
धार्मिक कार्यक्रम में हुई थी मुलाकात
जानकारी के अनुसार, पीड़िता और आरोपी की मुलाकात धार्मिक कार्यक्रमों में रोल प्ले के दौरान हुई थी। इसी दौरान दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और आरोपी ने युवती को शादी का भरोसा दिलाया।
आरोप है कि इस बहाने वह करीब डेढ़ साल तक युवती का शारीरिक शोषण करता रहा और उसे ब्लैकमेल भी करता रहा।
पहले से शादीशुदा निकला आरोपी
जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी पहले से शादीशुदा है और उसकी पत्नी मुंबई में रहती है। इसके बावजूद वह रीवा में युवती को धोखे में रखकर दूसरी शादी की तैयारी कर रहा था।
शिकायत के बाद तुरंत कार्रवाई
पीड़िता ने जब सिटी कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई, तो पुलिस ने तत्काल एफआईआर दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसे न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
थाना प्रभारी निशा मिश्रा के अनुसार, मामले की जांच जारी है और आगे भी आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
संबंधित समाचार

12 हजार से 25 हजार रुपए किलो तक बेचते थे मांस:सांभर व काला हिरण रहते थे शिकारियों के निशाने पर; शिकार के शौकीनों को एक लाख में उपलब्ध कराते थे जंगल और बंदूक

देखिये वीडियो, 11 लाख दीयों से जगमगाई काशी:84 घाटों पर जलाए गए; देव दीपावली देखने 40 देशों से पहुंचे मेहमान, लेजर-ड्रोन शो भी होगा

जिंदगीभर की कमाई उजड़ी:प्लॉट बेचने वाले कहां हैं; भूमाफियाओं और जिम्मेदारों से न्याय कब मिलेगा

यात्रियों से भरी मिनी बस पलटी:एक की मौत; कई घायल, समय पर नहीं पहुंची एंबुलेंस, लोडर में ले जाना पड़ा शव

किसानों पर पुलिस की कार्रवाई:80 को बसों में भरकर थाने ले गई; 2 दिन से डाला था डेरा

विश्व प्रसिद्ध मंदिर के लड्डू प्रसादी की पैकेजिंग पर उठे सवाल:डिब्बों पर नहीं मिली निर्माण तारीख;आखिर कैसे पता चलेगा कितने दिन पुराना है प्रसाद?

बिना अनुमति चल रही मीट की दुकान सील:58 हजार 800 रुपए वसूले, नगर निगम की कार्रवाई जारी

पुष्पक में न पानी की जांच रिपोर्ट, न कर्मचारियों के मेडिकल प्रमाण पत्र:छह रेस्टोरेंट में खाने की गुणवत्ता पर सवाल

भूसे के नीचे छिपा रखी थी करोड़ों की नकदी:आरोपी की निशानदेही पर क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई; पंचायत भवन में शुरू हुई नोटों की गिनती

सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा ओरछा की रामराजा सरकार की नगरी में:चर्चित लोकगायिका नेहासिंह राठौर होगी शामिल

वीडियो देखिये, वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास:52 गेंदों पर जड़ दिया दोहरा शतक; लिस्ट-ए क्रिकेट का सबसे तेज शतक बनाया

वीडियो देखिये, बुलडोजर चला तो मलबे से निकले शराब के हजारों लेबल:आखिर किस कारोबार की थी तैयारी?

एसीबी की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

वीडियो देखिये, बाबा रामदेव के तीखे बोल, धीरेंद्र शास्त्री ने दिया संयमित जवाब:बोले- वे हमारे अभिभावक हैं, उनका सम्मान करते हैं

राजधानी में ऑनलाइन साइबर ठगी:पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मुख्य आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है दिल्ली पुलिस

मध्य प्रदेश में नए निजी कॉलेज खोलने का मौका:ग्रामीण क्षेत्रों में जमीन की शर्त घटी; 7 दिसंबर तक आवेदन

पिता-बहन के बाद मददगार का भी कत्ल करना चाहता था हर्ष:खुलासे के डर से नाबालिग को रास्ते से हटाने की थी तैयारी

10-10 हजार में बैंक खाते खरीदकर देशभर में साइबर ठगी की रकम खपा रहा था गिरोह:क्राइम ब्रांच ने मुख्य आरोपी को पकड़ा; रतलाम का पप्पू उर्फ पंकज मीणा गिरफ्तार, इंदौर के अंशु ने भी लालच में बेचा था खाता

विकास के नाम पर लाखों खर्च:निर्माण से भुगतान तक उठे सवाल, 14 लाख की सड़क सालभर में उखड़ी

एसटीएफ की जांच में भी वही निकला:खुलासा फर्स्ट ने पहले ही कर दिया था दुबई कनेक्शन का खुलासा; 1 करोड़ 56 लाख हवाला से पहुंचे, फिर यूएसडीटी बनकर राजस्थान लौटे
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!