रंगनाथ कर्णिक ने शुरू की रंगपंचमी गिरी ने घेरकर रंग डाले तो बन गई गेर
KHULASA FIRST
संवाददाता

राजेंद्र खंडेलवाल 98931-90781 खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
8 मार्च रंगपंचमी पर इंदौर में रंगारंग गेरें निकलेंगी और आसमान में रंगों का इंद्रधनुष बन जाएगा। विश्व धरोहर में शामिल होने के लिए प्रयासरत इंदौर की गेरों की शुरुआत कब और कैसे हुई, ये जानना दिलचस्प होगा।
गेरों का इंतजार लोगों को वर्षभर रहता है, जिसमें उनका तन और मन रंगों से भर जाता है। बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक गेरों में शामिल होते हैं।
इंदौर में रंगपंचमी मनाने की शुरुआत 1960 के पूर्व मल्हारगंज क्षेत्र के पहलवान रंगनाथ कर्णिक ने की थी। वरिष्ठ भाजपा नेता सत्यनारायण सत्तन बताते हैं कि रंगनाथ कर्णिक ने जब देखा कि होली के बाद पंचमी पर भी रंग डाले जाते हैं तो उन्होंने इसे व्यवस्थित रूप देकर रंगपंचमी मनाने की शुरुआत की।
ये त्योहार उनके नाम से भी मेल खाता था। शुरुआत में इस दिन सिर्फ रंग लगाए जाते थे और होली जैसा उल्लास ही रहता था। 1965 के आसपास टोरी कॉर्नर क्षेत्र के नेता बाबूलाल गिरी ने इसे और अधिक व्यवस्थित रूप देने के लिए एक बड़ा कड़ाव रखा, जिसमें रंगों से लोगों को भिगोया जाने लगा।
कुछ वर्षों बाद गिरी और उनके कुछ साथियों ने लोगों को घेरकर यहां लाकर रंग डालना शुरू किया। ये परंपरा कई वर्षों तक चली। लोगों को होली के बाद रंगपंचमी का भी इंतजार रहने लगा। ये इंदौर के उत्सवी होने की प्रमुख पहचान थी। उत्सवप्रिय शहर को रंगपंचमी का ये आयोजन भाने लगा और फिर इसे और व्यवस्थित किया गया।
कुछ लोग इस दिन रंग लेकर निकलने लगे और लोगों को घेरकर रंग लगाने लगे। बाद में इसने विस्तृत रूप ले लिया। बैलगाड़ी में रंगों के डिब्बे रखकर निकला जाने लगा और लोगों को घेरकर उन पर रंग डाला जाने लगा। स्थिति ये हो गई कि होली के बाद की पंचमी पर लोग खुद टोरी कॉर्नर से लेकर राजवाड़ा तक खड़े हो जाते, ताकि इस पारंपरिक रंगों का आनंद ले सकें।
बाद में ये परंपरा और भी आगे बढ़ी, जब जुलूस के रूप में लोगों को रंगों से सराबोर किया जाने लगा। यही ‘घेर’ शब्द ‘गेर’ बन गया और अब इसका विस्तृत रूप पिछले कुछ वर्षों में नजर आने लगा। अब तो शहर के मध्य क्षेत्र से ही चार से पांच गेर हर वर्ष निकलती हैं। अन्य इलाकों से भी गेरें निकलने लगी हैं। कुल मिलाकर ये कि पूरा शहर ही रंगपंचमी पर भी रंगों में सराबोर हो जाने को आतुर रहता है।
यूनेस्को में शामिल करने के प्रयास
इंदौर की गेर को यूनेस्को संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन में अभी शामिल नहीं किया गया है। यूनेस्को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हर साल किसी एक आयोजन को धरोहर के रूप में शामिल करता है। इंदौर की गेर को इसमें शामिल करने के लिए पिछले कई साल से प्रयास हो रहे हैं, लेकिन केंद्र सरकार का कहना है कि इंदौर में 75 सालों से निकल रही गेर अभी तक राष्ट्रीय धरोहर के रूप में ही चिह्नित नहीं की गई है।
यूनेस्को में किसी धरोहर के शामिल होने से उसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलती है। इंदौर की गेर में अभी देशभर से हर साल करीब 7 लाख लोग आते हैं। इसका लाइव प्रसारण भी कई जगह देखा जाता है। यूनेस्को में शामिल होने से इंदौर ही नहीं आसपास के पर्यटन में इजाफा होगा।
रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। ऐसा होने पर गेर को और भव्य रूप मिल सकता है। केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय की अपर सचिव मोनिका राय ने पिछले वर्ष कहा था कि इंदौर की गेर को राष्ट्रीय धरोहर मानने का प्रस्ताव आया नहीं है।
संबंधित समाचार

सांची प्लांट में पेड़ा बनाते समय हादसा:गैस ज्यादा होने से कड़ाही फटने की सूचना; एक की मौत की भी खबर

धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम:अमृत 2.0 और नर्मदा चतुर्थ चरण में लेटलतीफी पर फिर चेतावनी की खानापूर्ति

5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच:हाईकोर्ट ने EOW के DG को तलब किया; 60 दिन में जांच पूरी करने के निर्देश

‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन:रोड पर जानलेवा बन गए पेवर ब्लॉक उखाड़े; बारिश के बाद बनेगी सड़क

श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार:विरोध करने पर ग्राहक से की अभद्रता

देखिए वीडियो:मोदी-पुतिन गले मिले; रूस के प्रधानमंत्री को दिया ‘तिरुक्कुरल’, एक कार से एग्जिबिशन पहुंचे

बड़ा गणपति रोड पर जर्जर मकान को किया जमींदोज:एमजी रोड के मकान पर चला बुलडोजर; निगम व पुलिस बल ने पोकलेन से हटाया

वांटेड आरोपी ने बताया शराब बनाने का फाॅर्मूला:लाइसेंसी ठेकेदार भेजता था अवैध सामग्र;, ठेके की आड़ में बेची नकली जहरीली शराब

चंदू की निशानदेही पर जमीन से मिली 26 पेटी शराब:जहरीली शराब कांड में बड़ा खुलासा; अब पूरे नेटवर्क की तलाश

देखिए वीडियो:सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान; MP में बनेंगे इतने नए एक्सप्रेस-वे

बिना बैच नंबर का एक्सपायरी और एमआरपी के बेचा जा रहा खाद्य तेल:सुविधि नगर स्थित एमएफ उद्योग की दुकान पर ग्राहक ने पकड़ा बिना मानक मापदंड का माल

कहीं सीलिंग की सख्ती तो कहीं ‘धृतराष्ट्र' बना निगम:खुलासा पड़ताल; पांच बड़े इलाकों में बेसमेंट सील

मंदिर पर सियासत तेज:BJP विधायक बोले- सड़क पर्याप्त चौड़ी; राजसी सवारी में भी नहीं हुई दिक्कत; मंदिर हटाने का कारण नहीं

देखिए वीडियो:पत्थरों की बरसात; सैकड़ों घायल, 22 एंबुलेंस दौड़ीं; विधायक भी मैदान में उतरे; 4 की हालत गंभीर, ड्रोन-CCTV से निगरानी, जवान तैनात

बुल्डोजर अब तक हिला नहीं पाया:भक्तों की भीड़ जुटी

मध्य प्रदेश में बनेंगे 4200 मेगावाट के दो परमाणु संयंत्र:देश का प्रमुख न्यूक्लियर पावर सेंटर बनने की तैयारी

75 जवानों ने जंगल में 4 खेत घेरकर पकड़ी गांजे की खेती:हजारों पौधे जब्त; क्विंटलों फसल की कीमत लाखों में

हनुमान अंश’ फिल्म आस्था, संस्कृति और भक्ति की शक्ति का देती है संदेश:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने देखी हनुमान अंश फीचर फिल्म, कहा

टीम को चकमा देकर नाबालिग की शादी:प्रशासन के लौटते ही उसी शाम करा दिया विवाह; 9 लोगों पर FIR

2 साल से लैब टेक्नीशियन के स्नातक की पहले वर्ष की भी परीक्षा नहीं ली गई:रीना बौरासी सेतिया के समक्ष विद्यार्थियों ने बताई की अपनी समस्याएं
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!