देश के कई हिस्सों में बारिश का कहर: अमरनाथ यात्रा फिर रोकी; राजधानी में रेड अलर्ट, यूपी-बिहार में नदियां उफान पर
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, नई दिल्ली।
देश के कई राज्यों में लगातार हो रही भारी बारिश से हालात बिगड़ते जा रहे हैं। जम्मू-कश्मीर में बारिश और लैंडस्लाइड के चलते शनिवार को जम्मू से अमरनाथ यात्रा फिर रोक दी गई। वहीं दिल्ली में तेज बारिश के बाद कई प्रमुख सड़कें जलमग्न हो गईं। बिहार और उत्तर प्रदेश में भी नदियों का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ का खतरा गहरा गया है।
अमरनाथ यात्रा फिर रोकी गई
जम्मू-कश्मीर में खराब मौसम और भूस्खलन की आशंका को देखते हुए शनिवार को जम्मू से अमरनाथ यात्रा रोक दी गई। मौसम विभाग ने जम्मू क्षेत्र में 11 अगस्त तक तेज बारिश, बाढ़ और लैंडस्लाइड की आशंका जताई है। यात्रा मार्ग की सुरक्षा और श्रद्धालुओं की आवाजाही को देखते हुए प्रशासन ने यह फैसला लिया है।
दिल्ली में चार फीट तक पानी, सड़कों पर जाम
राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को हुई तेज बारिश ने जनजीवन प्रभावित कर दिया। दिल्ली-गुरुग्राम हाईवे समेत कई प्रमुख सड़कों पर करीब चार फीट तक पानी भर गया, जिससे बड़ी संख्या में वाहन बीच रास्ते में फंस गए। कई इलाकों में जलभराव के कारण लंबा ट्रैफिक जाम लग गया और लोगों को घंटों परेशानी का सामना करना पड़ा।
दिल्ली में IMD का रेड अलर्ट
मौसम विभाग (IMD) ने शनिवार को दिल्ली के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। अगस्त के पहले सप्ताह में राजधानी में अब तक करीब 127 मिमी बारिश दर्ज की जा चुकी है। यह 2011 के बाद अगस्त के शुरुआती सप्ताह में सबसे अधिक बारिश बताई जा रही है।प्रशासन ने लोगों से मौसम को देखते हुए अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है।
बिहार में बागमती और गंडक का जलस्तर बढ़ा
नेपाल में लगातार हो रही बारिश का असर बिहार में भी दिखाई दे रहा है। मुजफ्फरपुर में बागमती नदी उफान पर है, जबकि बगहा में गंडक नदी का पानी करीब 300 घरों में घुस गया है। प्रशासन और राहत दल प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने में जुटे हैं।
UP में 25 दिनों से बारिश, घाट डूबे
उत्तर प्रदेश में पिछले करीब 25 दिनों से जारी भारी बारिश के कारण कई नदियां उफान पर हैं। वाराणसी में गंगा का जलस्तर बढ़ने से कई घाट पानी में डूब गए हैं और 84 घाटों का संपर्क टूट गया है। गंगा का पानी 50 से 60 छोटे मंदिरों में भी पहुंचने की जानकारी सामने आई है।
आगरा में सड़क धंसी, 20 फीट गहरा गड्ढा
आगरा में लगातार बारिश के बीच सड़क का एक हिस्सा अचानक धंस गया। इससे करीब 20 फीट गहरा गड्ढा बन गया। घटना के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई और लोगों की आवाजाही पर निगरानी रखी जा रही है। देश के कई हिस्सों में लगातार बारिश के चलते प्रशासन ने संवेदनशील इलाकों में निगरानी बढ़ा दी है और लोगों को मौसम संबंधी चेतावनियों का पालन करने की सलाह दी जा रही है।
संबंधित समाचार

ईडी का बड़ा एक्शन:करोड़ों की एमडी ड्रग्स तस्करी मामले में की बड़ी कार्रवाई; लाखों रुपए की संपत्तियां की कुर्क

देखिये वीडियो, अनंत चतुर्दशी चल समारोह को लेकर सख्ती:झांकियों में इन पर रहेगा पूरी तरह प्रतिबंध; ऊंचाई और मंच की चौड़ाई पर भी नियम

महाकाल धर्मशाला में महिला श्रद्धालु से मारपीट का आरोप:सुरक्षाकर्मियों पर बाल खींचने और मोबाइल छीनने का दावा

पचास हजार रहवासियों को मिलेगा नर्मदा जल का फायदा:इसी कार्यकाल में क्षेत्र की सभी समस्याएं कर देंगे दूर

बेटे ने की मां की बेरहमी से हत्या:जिंदा जलाकर उतारा मौत के घात; पड़ोसी बचाने पहुंचा तो उसे भी काटा

पूर्व मंत्री बोले:तेरे बाप का कार्यक्रम नहीं है

धर्मनगरी में 10 हजार वर्गफीट का अवैध निर्माण जमींदोज:आश्रम की भूमि पर बिना अनुमति बन रहा था दो मंजिला भवन; कार्रवाई के दौरान पुलिस बल रहा तैनात

छात्रों की गूंज की ऐतिहासिक सफलता ने भाजपा के कथित दुष्प्रचार का दिया करारा जवाब:जीतू पटवारी

माफ कीजिए, पप्पू ‘वो’ नहीं

सड़क हादसे में दूध व्यवसायी की मौत के छह साल बाद कोर्ट का फैसला:परिवार को ब्याज सहित इतने लाख रुपए क्षतिपूर्ति

पूर्वजों की तृप्ति के लिए श्राद्ध और तर्पण की महिमा:पितृ ऋण से मुक्ति का पावन पर्व

एमपी के युवाओं के लिए खुशखबरी:मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; अगले ढाई साल में होंगी 3.5 लाख सरकारी भर्तियां

कोचिंग से लौट रही छात्रा से बदसलूकी:सड़क पर रोककर किया परेशान; तीन नाबालिग आरोपी गिरफ्तार

तेंदुए की दस्तक से फार्म विला में दहशत:सीसीटीवी में कैद

सिंघम की छवि और रिजल्ट शून्य:बालाघाट एसपी आदित्य मिश्रा की कार्रवाई सिर्फ आम नागरिकों तक; आरोपी रसूखदार नेताओं के सामने क्यों डाले हथियार!

रोते और खाते समय बच्चों को मोबाइल देना पड़ रहा भारी:फोन की लत से बच्चे हो रहे बेकाबू; स्क्रीन की लत से बढ़ी परेशानी, थेरेपी सेंटरों में लग रही कतार

थाने के सामने 9 फीट धंसा मार्ग:भ्रष्टाचार की बलि चढ़ी सड़क; निगम के दावों का खुलासा

डोल ग्यारस पर बदलेगी ट्रैफिक व्यवस्था:शाम 4 बजे से कई मार्गों पर डायवर्जन; इस मंदिर पहुंचेंगी शहरभर से झांकियां

‘झूठ की गूंज’ पोस्टरों पर घमासान:कांग्रेस का प्रदर्शन

14 ग्राम एमडी के बाद खुला बैकवर्ड लिंक:महू का तस्कर आया गिरफ्त में
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!