मसाला फैक्ट्रियों पर छापे: कई नमूने लिए; एचके फूड्स से 998 किलो मिर्च, 2398 किलो नूडल्स मसाला जब्त
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
कलेक्टर शिवम वर्मा के खाद्य पदार्थों में मिलावट के विरोध में अभियान चलाने के निर्देश के तहत कल खाद्य फ्लाइंग स्क्वाड ने खंडवा रोड पर कई फैक्ट्रियों पर छापामारी की।
यहां से मसालों के नमूने लेने के अलावा जब्ती भी की गई। सबसे बड़ी कार्रवाई एचके फूड्स पर की गई जहां से 998 किलो मिर्च पावडर, 2398 किलो नूडल्स मसाला समेत अन्य सामग्री जब्त की गई।
टीम ने सबसे पहले कैलोद करताल स्थित राठौर ट्रेडर्स पर छापा मारा। यहां मिर्च और धनिया पाउडर का निर्माण होता मिला, लेकिन परिसर पूरी तरह दूषित था और जो वस्तुएं मिलाई जा रही थी, उनमें मिलावट की आशंका थी।
इस पर मिर्च, धनिया पाउडर, खड़ा धनिया और धनिया दाल के कुल चार नमूने लिए गए। इन्हें परीक्षण के लिए राज्य खाद्य परीक्षण लैब में भेजा गया। इसके बाद टीम सौरभ स्पाइसेस प्राइवेट लिमिटेड पहुंची।
यहां हल्दी, मिर्च पाउडर और राई दाल के तीन नमूने जांच के लिए लिए गए। इसके बाद टीम ने एचके फूड पर छापा मारा। यहां मिर्च पाउडर और नूडल्स मसाला के सैंपल लिए गए।
निरीक्षण में खाद्य सामग्री संदिग्ध प्रतीत होने पर टीम ने शेष स्टॉक को सुरक्षित अभिरक्षा में ले लिया। मौके से लगभग 998 किलो मिर्च पाउडर, जिसकी अनुमानित कीमत 2.99 लाख रुपए है और 2398 किलो नूडल्स मसाला, जिसकी कीमत करीब 5.99 लाख रुपए आंकी गई है, जब्त किया गया।
इस प्रकार कुल 3396 किलो खाद्य सामग्री, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 8.99 लाख रुपए है, को जांच पूरी होने तक सुरक्षित रखा गया है।
रिपोर्ट के बाद होगी वैधानिक कार्रवाई
खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सभी सैंपलों को राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के तहत संबंधित प्रतिष्ठानों के खिलाफ नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित समाचार

INDIA ब्लॉक की बैठक के बाद विपक्ष का हमला:राहुल गांधी बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा हमारा मिशन

मेसर्स कृष्णा एंटरप्राइजेस पर पड़ा छापा 46 ड्रम:लोडिंग वाहन और टैंकर किए जब्त

फ्लैट की रजिस्ट्री-लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:दोस्त के खिलाफ FIR दर्ज

न्यायालय के आदेश की आड़ में बेदखली पीड़ित परिवार का सड़क पर बिखेरा सामान

2013 से ट्रैफिक पुलिस बल की कमी:अब तक क्या किया? हाईकोर्ट ने प्रशासन से मांगा जवाब

मां चंद्रघंटा का संदेश:सौम्यता और शौर्य का संतुलन ही बनाता है मजबूत व्यक्तित्व

दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को संबल:कमिश्नर ने 2 नव आरक्षकों सहित 6 अनुसचिवीय कर्मचारियों को सौंपे नियुक्ति प्रमाण पत्र

भक्ति रस में रमा शहर:मां की आराधना और गरबों की धूम का उत्सव

खुलासा फर्स्ट के आंगन में महाप्रसादी का वितरण जारी:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

प्रॉपर्टी टैक्स के साथ लगेगा इतने प्रतिशत फायर सेस:टैक्स से छूट वाली संपत्तियों को राहत; नए नियमों में स्वयंसेवकों की भर्ती

मंत्रि-परिषद ने पारित किया ‘विकसित मध्य प्रदेश’ का संकल्प:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक

आदिवासियों के मकान तोड़े जाने के मामले ने पकड़ा तूल:कार्तिकेय सिंह चौहान ने अधिकारियों को दी ये चेतावनी

पिटती पुलिस टूटता मनोबल:खादी के लिए खाकी के हाथ काटने में जल्दबाजी आखिर क्यों

मंदिर की दानपेटी तोड़कर नकदी और चांदी के सिक्के चोरी:बदमाशों ने दो घरों को भी बनाया निशाना

एचआईवी के इतने नए मामले:इस मेडिकल कॉलेज में मिले सबसे ज्यादा संक्रमित; इतने मरीज एआरटी से दूर

बिना नंबर की फॉर्च्यूनर ने बुझा दिया एक घर का चिराग:बाइक को मारी टक्कर, मैकेनिक की हुई मौत; दो नाबालिग साथी हुए गंभीर घायल

इस पूर्व मंत्री ने किसको को दी नसीहत:बोले; ‘ऐसा भी क्या काम, जो जमीर बेचकर करना पड़े’ पद से इस्तीफा देकर साथ आइए, दोनों मिलकर सड़क पर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

भीषण सड़क हादसा:दो बाइकों की भिड़ंत में युवक की मौत; बेटी सहित 5 गंभीर घायल

सरकार ने तीन नई जगह निर्धारित की:जंतर-मंतर को बैन करने पर भड़क गए कॉकरोच

देखिए वीडियो, जेल में महिला वेशभूषा में गरबा कर रहे पुरुष:बंदी खुद गाते हैं गीत और तैयार करते हैं बैंड की धुन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!