फर्जी एडवाइजरी कंपनी पर छापामार कार्रवाई: किस मामले में है अनियमितता; कितने लोगों पर एफआईआर
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
विजयनगर पुलिस ने आज एक एडवाइजरी कंपनी पर छापामार कार्रवाई की है। इस दौरान कुछ लोगों को हिरासत में भी लेने की जानकारी मिली है।
8 लोगों के खिलाफ एफआईआर
पुलिस के अनुसार आरोपी कई लोगों के साथ ठगी कर रहे थे। शिकायत पर एडवाइजरी कंपनी पर सर्चिंग की गई। 8 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
इस कंपनी पर कार्रवाई
टीआई चंद्रकांत पटेल और उनकी टीम ने ग्रेविटी मॉल में संचालित इनविजन इन्फोटेक एडवाइजरी कंपनी पर कार्रवाई की।
इस मामले में कपिल उपाध्याय (निवासी बाबजी नगर), विक्की जैन (निवासी रामानंद नगर), शंकर दयाल पटेल (निवासी श्रीनाथ गोल्ड, सिगापुर टाउनशिप), सुलतान यादव (निवासी सैटेलाइट जंक्शन), सुरेंद्र बेडवाल (निवासी शीतल नगर), हरनीत सिंह (निवासी स्कीम नंबर 78), अतुल भार्गव और अमित माणिक के खिलाफ कार्रवाई की गई है।
एल्गो सॉफ्टवेयर के नाम पर कराते थे निवेश
यह पता लगा है कि इस कंपनी में एल्गो सॉफ्टवेयर के नाम पर निवेश कराया जाता था। इसमें कपिल, अतुल और अमित पार्टनर थे। एक अन्य पार्टनर सचिनंद चतुर्वेदी भी है।
ग्राहकों की पसंद के अनुसार निवेश
पुलिस के अनुसार आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वे शेयर मार्केट के अलावा ग्राहकों की पसंद के अनुसार निवेश कराते थे।
20 प्रतिशत तक मुनाफे का देते थे लालच
यह भी आरोप है कि आरोपी 10 से 20 प्रतिशत मुनाफे का लालच देते थे। कुछ लोगों ने पैसे डूबने की शिकायत की थी। जांच में यह भी सामने आया है कि यह कंपनी सेबी (SEBI) से पंजीकृत नहीं थी।
कई फर्जी एडवाइजरी कंपनियों को लेकर शिकायतें
उल्लेखनीय है कि क्राइम ब्रांच में पिछले दिनों कई फर्जी एडवाइजरी कंपनियों को लेकर शिकायतें दर्ज की गई थीं।
नहीं हुई ठोस कार्रवाई
आरोप है कि वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों द्वारा पीड़ितों के बयान के बाद भी इस मामले में कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।
17 लाख की ठगी का आरोप लगा था
तुकोगंज इलाके में संचालित एक कंपनी को लेकर भी बेगूसराय निवासी अंगेश कुमार ने वीडियो वायरल कर 17 लाख रुपये की ठगी का आरोप लगाया था।
इस मामले में पुलिस अधिकारी के कार्यालय के कर्मचारियों द्वारा समझौता करने का दबाव बनाए जाने की भी बात सामने आई थी
संबंधित समाचार

केंद्रीय मंत्री के बेटे की खेलों में एंट्री:निर्विरोध बने MP वॉलीबॉल संघ के अध्यक्ष; गांव-गांव तक पहुंचाने का लक्ष्य

राहुल गांधी का आरोप-ज्ञानेश कुमार को बचा रही सरकार:बोले- CEC इस्तीफा दें; वोट चोरी के खिलाफ आंदोलन जारी रहेगा

सीबीआई की बड़ी कार्रवाई:अफसर लाखों रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार

दिनदहाड़े बिल्डिंग में चोरी:नवरात्रि पूजन में गया था परिवार; जेवर और नकदी ले गए बदमाश, सीसीटीवी में 3 संदिग्ध हुए कैद

आदिवासियों के घर और फसलें उजाड़ने पर सियासी घमासान:केंद्रीय मंत्री ने जताई नाराजगी; कांग्रेस ने मुख्यमंत्री से मांगा जवाब

जीत के बाद बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे टीम इंडिया के धुरंधर:भस्म आरती में हुए शामिल; मंदिर समिति ने किया स्वागत-सत्कार

रील बनाने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:रुपए लेकर एक्टिवा सहित फरार हुई युवती; मैनेजर बैंक में जमा कराने जा रहा था शोरूम का कलेक्शन

दशहरा महोत्सव की तैयारियां तेज:रावण के दसों मुख तैयार; अब 250 फीट ऊंची लंका का होगा निर्माण, इतने फीट ऊंचे के रावण का होगा दहन

पूर्व भाजपा विधायक की बेरहमी से हत्या:पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट; इलाज के दौरान तोड़ा दम, 70-80 लोगों पर हमले का आरोप

नर्मदा नदी में स्नान करते समय हादसा:डूबने से दो युवकों की मौत; गोताखोरों ने रेस्क्यू कर निकाले शव

भारत-वेस्टइंडीज T20 महामुकाबला:होलकर स्टेडियम में क्रिकेट का जुनून; तिरंगे के रंग में रंगे फैंस, वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

देखिये वीडियो, इंडिगो की फ्लाइट में अचानक लगी आग:करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग; यात्रियों में मचा हड़कंप

जल संकट से निपटने की तैयारी:6 हजार सरकारी बोरिंग की होगी जांच; 500 से ज्यादा पर कब्जे की आशंका

रिहाई के बाद फिर आंदोलन की तैयारी:अभिजीत दीपके बोले- पाबंदियां हमें विरोध करने से नहीं रोक पाएंगी

आदिवासी परिवारों पर कार्रवाई का आरोप:फसलें नष्ट करने और मकान तोड़ने से बढ़ी चिंता; केंद्रीय मंत्री के निर्देशों की अनदेखी का दावा

मिलावटखोरों पर शिकंजा:मावा और घी की सघन जांच हुई शुरू

मां शैलपुत्री का संदेश:शारदीय नवरात्रि प्रथम दिवस भीड़ के पीछे नहीं; अपने लक्ष्य की ओर चलो

थाने में मारपीट के आरोपों के बीच भाजपा कार्यकर्ता की तबीयत बिगड़ी:सीने में दर्द के बाद ICU में किए गए भर्ती; हार्ट अटैक की आशंका

मजदूर का शव कमरे में पंखे से लटका मिला:10 महीने पहले बना था पिता; पड़ोसी ने खिड़की से देखा तो पता चला

राजधानी जा रहे युवा कांग्रेस नेताओं को रेलवे स्टेशन पर पकड़ा:थाने ले गई पुलिस; लोकतांत्रिक अधिकारों के हनन का लगाया आरोप
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!