पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर फैक्ट्री पर छापा: गंदगी में बन रहा था पानी; मशीन की सील
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, जबलपुर।
खाद्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से संचालित पानी पाउच फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। सिहोरा के सिविल कोर्ट के पीछे चल रही इस फैक्ट्री से भारी मात्रा में पानी के पाउच जब्त किए गए और पैकिंग मशीन को मौके पर ही सील कर दिया गया।
अवैध रूप से पानी पाउच किए जा रहे थे तैयार
कार्रवाई देवेंद्र दुबे (जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी) के नेतृत्व में की गई। टीम को सूचना मिली थी कि मयंक त्रिपाठी नामक व्यक्ति दो मंजिला मकान में अवैध रूप से पानी पाउच तैयार कर रहा है।
पहले भी बंद की जा चुकी थी फैक्ट्री
खाद्य विभाग के अनुसार, यह फैक्ट्री दो महीने पहले गंदगी और मानकों पर खरी न उतरने के कारण बंद कराई गई थी और इसका रजिस्ट्रेशन भी रद्द कर दिया गया था। इसके बावजूद संचालक चोरी-छिपे रात और छुट्टियों में उत्पादन कर रहा था।
गंदगी में तैयार हो रहा था पानी
जांच के दौरान पाया गया कि ऊपर आरओ प्लांट लगा था, जबकि नीचे आंगन में खुले में गंदगी के बीच पानी के पाउच पैक किए जा रहे थे। अधिकारियों ने इसे गंभीर स्वास्थ्य जोखिम बताया।
मांग बढ़ने का उठाया फायदा
अधिकारियों के मुताबिक, शादी-ब्याह के सीजन में पानी की बढ़ती मांग का फायदा उठाकर फैक्ट्री दोबारा चालू की गई थी। यहां इस्तेमाल होने वाला प्लास्टिक रोल रीवा से मंगाया जाता था।
सख्त कार्रवाई
टीम ने पुलिस-प्रशासन के साथ मिलकर मशीन सील की और जब्त किए गए पाउच को नगर पालिका की कचरा गाड़ी से नष्ट कराया। मामले में संचालक के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
खाद्य विभाग ने साफ किया है कि इस तरह की लापरवाही आम लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ है और ऐसे मामलों में सख्ती लगातार जारी रहेगी।
संबंधित समाचार

हजारों महिलाओं ने किया सीएम हाउस कूच:मंत्री के बंगले के सामने घंटों बैठी रही; 10 नवंबर तक का दिया अल्टीमेटम

कम बारिश से जलसंकट का खतरा:पानी बचाने महापौर पुष्पमित्र भार्गव की शहरवासियों से अपील

देखिए वीडियो, प्रदर्शन को लेकर पीसीसी चीफ का पीएम पर हमला:बोले; विरोध को जितना दबाएंगे, उतनी ताकत से उठेगी आवाज

गुलाब जामुन फैक्ट्री और मामाजी गृह उद्योग सील:त्योहारों से पहले मिलावटखोरों पर खाद्य सुरक्षा विभाग सख्त शिकंजा, कई रेस्टोरेंट पर छापे

व्यवस्था..क्रिकेट मैच के लिए बदलेगा ट्रैफिक:तीन रास्ते रहेंगे बंद

देखिए वीडियो, सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को कांग्रेस का समर्थन:ये नेता बोले; मांगों के साथ खड़ी है पार्टी, सरकार पर लगाया अनदेखी का आरोप

जंतर-मंतर नहीं पहुंच पाए प्रदर्शनकारी:शीर्ष नेता हिरासत में; 3000 समर्थक पकड़े गए, 38 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात

कांग्रेस ने पटाखा दुकानों के किराए का भी मांगा हिसाब:राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए 14 लाख शुल्क वसूली और भाजपा के कार्यक्रम को छूट देने पर उठाए सवाल

गोवंश वध के मामले में इतने आरोपी गिरफ्तार:वारदात में इस्तेमाल बाइक जब्त; कलेक्टर और एसपी ने दिए थे जांच के निर्देश

350 करोड़ की बेशकीमती जमीन का मामला:भूमाफिया के पक्ष में आया फैसला; प्रशासन की भूमिका पर सवाल

अवैध वसूली करने वाले 4 वनकर्मी सस्पेंड:रेंज में कर दिया लाइन अटैच

इस शहर के लिए शुरू होगी सीधी उड़ान:डेढ़ घंटे में पूरा होगा सफर; विंटर शेड्यूल में शुरू होगी विमान सेवा

पूछेंगे एसआईआर के समय फॉर्म जमा क्यों नहीं किया:आज से बीएलओ जाएंगे घर-घर

लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई:इतने परिवीक्षाधीन पटवारियों की सेवा समाप्त; इतने निलंबित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिया कानूनी झंझटों से बचाने का भरोसा:स्वामित्व योजना में पूरा सहयोग करेंगे पटवारी

सड़कों पर कीलें लगाकर कॉकरोचों को रोक लिया:सड़कों पर कीलें लगाकर कॉकरोचों को रोक लिया

भीषण सड़क हादसा:बेकाबू बस ने तीन छात्राओं को कुचला; दो की मौत, एक गंभीर, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

सर्वपितृ मोक्ष अमावस्या पर ऑनलाइन सामूहिक तर्पण:कई देशों से जुड़े श्रद्धालु

जेल में कभी भी हो सकता है सोना गबन करने वाले ठगों पर प्राणघातक हमला:ऑनलाइन बैटिंग करवाने वाला सटोरिया और हवाला कारोबारी आरोपियों की बैरक बदलने का अधिकारियों पर बना रहा है दबाव

गिरफ्तारी का सताया डर:कोर्ट में पेश हो गई आरोपी रुपाली जैन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!