कंट्रोल के गेहूं पर छापा: कालाबाजारी की आशंका में दुकान पर कार्रवाई; सैंपल जांच के लिए भेजे
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
राशन के गेहूं की संभावित कालाबाजारी को लेकर प्रशासन हरकत में आ गया। सूचना मिलते ही एमआईसी मेंबर मनीष शर्मा ने जिंसी हाट मैदान क्षेत्र में दबिश दी, जहां गेहूं से भरी गाड़ी मिलने पर जांच शुरू कर सैंपल परीक्षण के लिए भेजे गए हैं। कंट्रोल के गेहूं की अवैध खरीद-फरोख्त की शिकायत पर गरीबी उपशमन प्रकोष्ठ के एमआईसी मेंबर मनीष शर्मा ने मंगलवार को जिंसी हाट मैदान क्षेत्र स्थित एक दुकान पर छापा मारा।
मनीष शर्मा के मुताबिक, उन्हें सूचना मिली थी कि उक्त दुकान पर सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) का गेहूं लाकर बेचा जा रहा है। सूचना मिलते ही वे मौके पर पहुंचे, जहां एक वाहन में बड़ी मात्रा में गेहूं भरा हुआ मिला।
मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल कलेक्टर कार्यालय और खाद्य विभाग को सूचित किया गया। इसके बाद संबंधित अधिकारी मौके पर पहुंचे और गेहूं के नमूने लेकर जांच के लिए भेज दिए।
पूछताछ में दुकान संचालक आरिफ लाला ने बताया कि गेहूं किसानों और अन्य व्यक्तियों से खरीदा गया है। हालांकि प्रारंभिक जांच में अभी तक कालाबाजारी की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन अधिकारियों ने मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है। एमआईसी मेंबर मनीष शर्मा ने दुकानदार को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि भविष्य में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि पाई गई, तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
फिलहाल पूरे मामले में जांच जारी है और सैंपल रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। प्रशासन का कहना है कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली से जुड़े अनाज की कालाबाजारी किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
संबंधित समाचार

‘शुद्धीकरण’ पर बयान पड़ा भारी:राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर; दलित भावनाएं आहत करने का आरोप

नेपाल की सुरंगों में जिंदगी की तलाश:भारतीय टनल रेस्क्यू टीम उतरी; फोरेंसिक टीम करेगी डीएनए जांच

एशिया कप में भारत की धमाकेदार शुरुआत:थाईलैंड को 94 रन से रौंदा; दीप्ति ने बिना रन दिए झटके 3 विकेट

घरेलू विवाद में पत्नी-बेटी से मारपीट का आरोप:एसएएफ ड्राइवर पुलिसकर्मी पर केस दर्ज

पिकअप से टक्कर के बाद पानी में गिरी कार:पांच घायल; युवकों ने शीशा तोड़कर बचाया

चांदी के जेवरों के लिए बुजुर्ग दंपती की हत्या:प्रेमी-प्रेमिका ने दो साथियों संग रची साजिश;सोते समय पत्थरों से कुचला सिर

शिवडोले में उमड़ा आस्था का महासागर:27 झांकियों के साथ निकली सिद्धनाथ महादेव की पालकी; लाखों श्रद्धालु हुए शामिल

अस्पताल की लिफ्ट गिरने से मरीज की मौत:परिजन ने किया हंगामा; पुलिस पर मारपीट का आरोप, कांग्रेस ने सरकार को घेरा

2934 करोड़ के कथित साइबर फर्जीवाड़े का खुलासा:शेयर बाजार और ऑनलाइन गेमिंग के नाम पर ठगी का जाल; आरोपी को एसटीएफ ने पकड़ा

मामा ने भांजे को मौत के मुंह से निकाला:खुद नदी में समाए; दूसरे दिन मिला शव, 14 साल के बच्चे की बची जान

बुंदेलखंड से भाजपा का बड़ा संदेश:केन-बेतवा पर कांग्रेस को घेरा; विकास को बनाया सियासी हथियार

स्कूल ऑडिट पर सीजेपी की बैठक में हंगामा:सवाल-जवाब के बाद छात्रों ने की नारेबाजी; पुलिस ने संभाला मोर्चा

अधूरे वादों से नहीं बच सकती सरकार:तीन मांगें अब भी अधूरी; सीजेपी का 5 सितंबर को फिर राजधानी मार्च

एशियन गेम्स के लिए तीन खिलाड़ी जापान रवाना:सॉफ्ट टेनिस टीम में मिली जगह; पदक पर नजर

वीडियो देखिये, नशे की लत ने बनाया चोर:कर्ज चुकाने के लिए चार ऑटो उड़ाए; आठ लाख का माल बरामद

डैम में डूबने से युवक की मौत:देर रात तक घर नहीं लौटा; तलाश के बाद मिला शव

डिजिटल अरेस्ट पर सीजेआई का बड़ा बयान:संसद के कानून का इंतजार नहीं करेगी न्यायपालिका; सुप्रीम कोर्ट ने खुद लिया संज्ञान

मंदिर शिफ्टिंग के विरोध में प्रदर्शन:विहिप-बजरंग दल ने किया चक्काजाम; प्रशासन के आश्वासन पर आंदोलन खत्म

व्यापारियों का महामंथन:स्वदेशी उत्पाद; डिजिटल कारोबार और ग्लोबल मार्केट पर चर्चा

आतंकियों का नया डिजिटल जाल:पोर्न-डेटिंग साइट्स के चैट फीचर से भेज रहे सीक्रेट मैसेज; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!