खबर
Top News

राहुल की ‘स्मृति’ सिर्फ मनुस्मृति: राहुल गांधी की नजर में महिलाएं सिर्फ बेटी; पत्नी, मां नहीं...वे स्वतंत्र हैं

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

24 अगस्त 2026, 1:10 pm
शेयर करें:
राहुल की ‘स्मृति’ सिर्फ मनुस्मृति

राहुल पर बड़ा सवाल- केवल मनुस्मृति में क्यों नजर आता है दोष?

पुणे में आयोजित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में मनुस्मृति के जरिये राहुल गांधी के निशाने पर एक बार फिर सनातन धर्म

भारत की नारी के पिता, पति व बेटे के संरक्षण में रहने की सनातनी व्यवस्था को राहुल ने बताया शर्मनाक

मनुस्मृति पर सवाल खड़े करने वाले राहुल गांधी पर देशभर से सवालों की बौछार- सिर्फ एक ही किताब में क्यों नजर आती है विकृति?

भाजपा ने की घेराबंदी, स्मृति ईरानी बोलीं- महिलाओं की इतनी ही चिंंता है तो संसद में महिला आरक्षण पर दें सरकार का साथ

नितिन मोहन शर्मा 94250-56033 खुलासा फर्स्ट, इंदौर ।
पुणे में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के दौरान राहुल गांधी ने मनुस्मृति के उस प्रावधान की कड़ी आलोचना की, जिसमें महिलाओं की स्वतंत्रता को सीमित कर उन्हें पुरुष रिश्तेदारों के अधीन बताया गया है। उन्होंने इसे ‘शर्मनाक’ करार देते हुए कहा कि महिलाएं किसी की संपत्ति नहीं, बल्कि स्वयं अपनी होती हैं।

इस बयान ने देश में पितृ सत्तात्मक सोच और प्राचीन ग्रंथों की प्रासंगिकता पर एक नया राजनीतिक और वैचारिक संग्राम छेड़ दिया है। राहुल ने जोर देकर कहा कि एक महिला की पहचान केवल बेटी, पत्नी या मां तक सीमित नहीं होनी चाहिए। इसके लिए उन्होंने मनुस्मृति का संदर्भ दिया।

उन्होंने ग्रंथ के अध्याय 9, श्लोक 3 का हवाला दिया, जिसमें कहा गया है कि बाल्यावस्था में पिता, युवावस्था में पति और पति की मृत्यु के बाद पुत्र स्त्री की रक्षा करता है। उसके अधीन रहती है तथा वह कभी स्वतंत्र रहने योग्य नहीं है।

राहुल गांधी ने पितृसत्ता पर प्रहार करते हए आरोप लगाया कि समाज में महिलाओं को दबाने वाली यह मानसिकता यानी ‘मनुस्मृति माइंडसेट’ आज भी महिलाओं की प्रगति और सुरक्षा में बड़ी बाधा है। इस बड़े बयान पर समर्थकों का मानना है कि राहुल ने महिलाओं के अधिकारों, उनकी व्यक्तिगत स्वतंत्रता और आधुनिक लैंगिक समानता की बात को मजबूती से उठाया है। उनका उद्देश्य रूढ़िवादी और पितृ सत्तात्मक सामाजिक जकड़नों को तोड़ना तथा महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना है।

दूसरी तरफ राहुल गांधी के बयान पर बवाल मचा हुआ है। सांस्कृतिक और राजनीतिक क्षेत्र में उनकी जबरदस्त आलोचना हो रही है। भारतीय जनता पार्टी और अन्य वैचारिक संगठनों ने पलटवार करते हुए कहा राहुल गांधी राजनीतिक लाभ के लिए हिंदू ग्रंथों की चयनात्मक और मनमानी व्याख्या कर रहे हैं और आधुनिक समाज पर प्राचीन ग्रंथों को थोपकर सनातन संस्कृति को बदनाम कर रहे हैं।

आलोचकों का यह भी मजबूत तर्क है कि आधुनिक भारत का संचालन संविधान से होता है, न कि किसी प्राचीन स्मृति ग्रंथ से, इसलिए इस तरह के संदर्भों को बार-बार उठाना भ्रामक है। राहुल गांधी के इस बयान ने एक दोहरी बहस को जन्म दे दिया है।

एक तरफ यह आधुनिकता और नारी स्वतंत्रता का संदेश देता है, तो दूसरी तरफ प्राचीन ग्रंथों के ऐतिहासिक संदर्भों बनाम राजनीतिक बयानबाजी के बीच एक संवेदनशील सांस्कृतिक विवाद खड़ा करता है।

मनुस्मृति में नारी को पूजने वाला मंत्र भूल क्यों गए राहुल: भाजपा... भाजपा के अमित मालवीया और निशिकांत दुबे समेत कई नेताओं ने राहुल गांधी के बयान को राजनीतिक प्रोपेगंडा करार दिया और उनके वेदों-पुराणों के ज्ञान पर सवाल उठाया। भाजपा नेताओं ने कहा कि अंग्रेजी माध्यम की शिक्षा और विदेशी परिप्रेक्ष्य के कारण राहुल को भारत के प्राचीन वेद, पुराण और ग्रंथ समझ नहीं आते।

भाजपा ने मनुस्मृति के उन अन्य श्लोकों और संदेशों का जिक्र किया, जिनमें महिलाओं के सम्मान और उनकी पूजा की बात कही गई है। जैसे ‘यत्र नार्यस्तु पूज्यंते रमंते तत्र देवता:’। राहुल पर केवल चुनिंदा हिस्सों को उठाने का आरोप लगाया।

कुरान-बाइबिल पर भी बोलकर दिखाएं राहुल: विश्व हिंदू परिषद
नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा ‘मनुस्मृति’ और पितृ सत्तात्मक सोच पर दिए गए बयान को लेकर भारतीय जनता पार्टी और विश्व हिंदू परिषद ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। इन संगठनों ने राहुल पर हिंदू ग्रंथों को तोड़-मरोड़कर पेश करने और राजनीतिक लाभ के लिए देश में विभाजनकारी नैरेटिव चलाने का आरोप लगाया है।

विहिप के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने राहुल गांधी के बयान की निंदा करते हुए कहा बिना संदर्भ को समझे एक श्लोक चुनकर हिंदू समाज को कटघरे में खड़ा करना आसान है। उन्होंने राहुल पर युवाओं के निर्मल मन को अपनी सोच से दूषित करने का आरोप लगाया।

विहिप ने राहुल गांधी को चुनौती दी कि क्या वे अन्य धर्मों के ग्रंथों जैसे कुरान या बाइबिल में महिलाओं के संबंध में कही गई बातों को भी इसी साहस के साथ सार्वजनिक रूप से उद्धृत करेंगे। विहिप ने कहा राहुल को पहले संतों और टीकाकारों के सान्निध्य में बैठकर पूरे ग्रंथ को समझना चाहिए, न कि राजनीतिक भाषणों के लिए इतिहास और संस्कृति के साथ अन्याय करना चाहिए।

आरएसएस की मानसिकता पिंजरे में कैद रहें महिलाएं: राहुल
राहुल ने कहा जंतर-मंतर पर हुए छात्र विरोध प्रदर्शन में लड़कों ने भी गाली-गलौज की थी, लेकिन प्रधानमंत्री ने इसके लिए सिर्फ लड़कियों को ही निशाना बनाया। भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की मानसिकता यह है कि महिलाओं और लड़कियों को पिंजरे में कैद रखा जाना चाहिए, लेकिन हम ऐसा भारत नहीं चाहते। महिलाओं को दबाने की मानसिकता मनुस्मृति से उपजी है, हमारी लड़ाई इसी मानसिकता के खिलाफ है।

संबंधित समाचार

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण
Top News

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

8 minutes ago
फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज
Indore

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

18 minutes ago
एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न
Top News

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

29 minutes ago
मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह
Top News

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

34 minutes ago
चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली
Top News

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

36 minutes ago
बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए
Top News

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

41 minutes ago
नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस
Top News

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

42 minutes ago
कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच
Top News

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

about 1 hour ago
गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत
Top News

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

about 1 hour ago
टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी
Top News

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

about 1 hour ago
जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा
Top News

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

about 1 hour ago
दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता
Indore

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

about 1 hour ago
ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा
Top News

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

about 1 hour ago
पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया
Top News

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

about 1 hour ago
बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री
Top News

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

about 1 hour ago
चंदर की मौत का गुस्सा
Top News

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

about 1 hour ago
तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा
Top News

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी

about 2 hours ago
पटाखा बाजार में आवंटन से पहले निर्माण
Top News

पटाखा बाजार में आवंटन से पहले निर्माण:नियम अनुमति और प्रशासनिक कार्रवाई पर सवाल

about 2 hours ago
मुस्लिमों ने घर में घुसकर ऑटो चालक की बल्ली से की पिटाई
Indore

मुस्लिमों ने घर में घुसकर ऑटो चालक की बल्ली से की पिटाई:पंडाल में माताजी का बैनर लगाने को लेकर बवाल

about 2 hours ago
किराना दुकानदार पर  छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप
Top News

किराना दुकानदार पर छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप:‘आई लव यू’ लिखा पेन देने के बाद हाथ दबाने की शिकायत

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!