देखिए वीडियो: मंदिर में धक्का-मुक्की से 8 घायल; बैरिकेडिंग पर गिरने से महिला का सिर फटा, कतार टूटने से भगदड़ जैसी स्थिति
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, मधेपुरा।
सावन के अंतिम सोमवार पर बिहार के प्रसिद्ध सिंहेश्वर धाम मंदिर में जलाभिषेक के लिए भारी भीड़ उमड़ने के बाद धक्का-मुक्की की स्थिति बन गई।
कतार टूटने के बाद कुछ श्रद्धालु गिर गए। हादसे में एक महिला के सिर में गंभीर चोट लगी, जबकि कुल 8 लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है।
भीड़ को नियंत्रित करने के दौरान ड्यूटी पर तैनात एक पुलिसकर्मी भी घायल हो गया। धक्का-मुक्की में उसकी वर्दी भी फट गई। सभी घायलों को इलाज के लिए JNKT मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया।
करीब आधे घंटे तक मंदिर परिसर में अफरा-तफरी का माहौल रहा। बाद में प्रशासन और पुलिस ने अतिरिक्त बल बुलाकर स्थिति पर नियंत्रण पाया। फिलहाल मंदिर में पूजा और जलाभिषेक की प्रक्रिया जारी है।
पट खुलते ही उमड़ी हजारों की भीड़
जानकारी के मुताबिक, रात करीब 1 बजे सरकारी पूजा संपन्न होने के बाद मंदिर के पट श्रद्धालुओं के लिए खोले गए। इसके बाद बड़ी संख्या में लोग जलाभिषेक के लिए मंदिर परिसर में पहुंचने लगे।
भीड़ बढ़ने के साथ कतार में दबाव बढ़ गया और धक्का-मुक्की शुरू हो गई। इसी दौरान एक महिला श्रद्धालु लोहे की बैरिकेडिंग पर गिर गई। उसके सिर में चोट लगने से खून निकलने लगा।
स्थिति बिगड़ने की सूचना मिलते ही मधेपुरा डीएम, एसपी, एसडीएम और एसडीपीओ मौके पर पहुंचे। अतिरिक्त पुलिस बल की मदद से भीड़ को व्यवस्थित कर दोबारा कतार में लगाया गया।
पुलिसकर्मी भी घायल
भीड़ को नियंत्रित करने के दौरान ड्यूटी पर तैनात एक पुलिसकर्मी भी धक्का-मुक्की की चपेट में आ गया। उसके घायल होने के साथ वर्दी भी फट गई।
पुलिस और प्रशासन की टीम ने मौके पर मौजूद श्रद्धालुओं से शांति बनाए रखने और निर्धारित कतार में आगे बढ़ने की अपील की।
मंदिर न्यास समिति की ओर से भी श्रद्धालुओं से संयम बरतने और व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की गई है।
देवघर में 4 किलोमीटर लंबी कतार
सावन के अंतिम सोमवार पर झारखंड के देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ मंदिर में भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ है। बाबा मंदिर में कांवड़ियों की करीब 4 किलोमीटर लंबी कतार लगने की जानकारी है। श्रद्धालु हर-हर महादेव के जयकारों के साथ जलाभिषेक के लिए अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं।
बिहार के समस्तीपुर स्थित थानेश्वर स्थान मंदिर में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। यहां रविवार शाम से ही कांवड़ियों का पहुंचना शुरू हो गया था। प्रशासन ने भीड़ को देखते हुए व्यवस्थाएं बढ़ाई हैं।
सुल्तानगंज से देवघर तक कांवड़ियों का सैलाब
सावन सोमवार पर सुल्तानगंज के नमामि गंगे घाट, बरारी घाट समेत बिहार के विभिन्न गंगा घाटों पर भी कांवड़ियों की भीड़ जुटी है। अनुमान है कि बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगाजल लेकर बाबा बैद्यनाथ धाम देवघर के लिए रवाना होंगे।
सावन के अंतिम सोमवार को देखते हुए बिहार और झारखंड के प्रमुख शिव मंदिरों में सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड पर है। श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने के कारण मंदिरों और कांवड़ मार्गों पर पुलिस बल की तैनाती भी बढ़ाई गई है।
प्रीति और आयुष्मान योग का संयोग
सोमवार को पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र के साथ प्रीति योग और आयुष्मान योग का संयोग बताया गया है। प्रीति योग सुबह 8.57 बजे तक रहने के बाद पूरे दिन आयुष्मान योग रहने की जानकारी दी गई है।
धार्मिक मान्यताओं के चलते सावन सोमवार पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु शिव मंदिरों में पहुंचकर जलाभिषेक और पूजा-अर्चना कर रहे हैं।
संबंधित समाचार

इंडिया-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:स्टेडियम में तैयारियां तेज; पिच से सुरक्षा तक इंतजाम शुरू, फैंस में भारी उत्साह

MP के युवाओं के लिए सुनहरा मौका:कांस्टेबल ड्राइवर के पदों पर निकली भर्ती; जानिए आवेदन की पूरी प्रोसेस

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी:जंतर-मंतर जाने को लेकर पुलिस से बहस; प्रियंका का सड़क पर लेटकर धरना

रिकॉर्ड में एक दुकान, मौके पर अवैध मल्टी खड़ी कर डकार गए एमओएस:जोन-13 में बिल्डर की धांधली- नक्शा बदलकर लाखों का राजस्व डुबाया

बाउंड ओवर नोटिस से नाराज 28 पार्षदों का सामूहिक इस्तीफा:आधी रात थाने पर धरना; इनके पहुंचने पर माने

MP में बढ़ा हुआ बस किराया कम करने की तैयारी:मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश

मंदिर से चोरी अष्टधातु प्रतिमाएं बरामद:पुलिस ने आरोपी को पकड़ा; चार साथियों के नाम का खुलासा

बैंक अधिकारी बनकर नगर निगम ठेकेदार से ठगी:खाते से उड़ाए हजारों रुपए; शिकायत के बाद केस दर्ज

परिवार ने कलेक्टर से लगाई गुहार:धमकी और मानसिक प्रताड़ना की शिकायत; सरकारी के बाद अब निजी जमीन पर कब्जे का आरोप

MP में पटवारियों पर कार्रवाई के बाद बढ़ा विवाद:4 सस्पेंड; 52 को सेवा समाप्ति का नोटिस, काम बंद करने की दी चेतावनी

3 साल से स्पीड ब्रेकर की मांग अधूरी, लोग नाराज:स्कूटी से गिरकर महिला हो चुकी है घायल

जनसुनवाई में अधिकारियों को सौंपा दूषित पानी का गिफ्ट:नगर निगम की नाकामी; 6 महीने से गंदा पानी पीने को मजबूर है जनता

देखिए वीडियो, पांच मंजिला इमारत ढही:इतने लोगों के दबे होने की आशंका; दो बच्चे सुरक्षित निकाले गए, रेस्क्यू जारी

सड़कों पर पसरी गंदगी, गलियों में न झाड़ू लगी, न पहुंची कचरा गाड़ियां:नंबर वन शहर की सफाई व्यवस्था बेपटरी

कांग्रेस पार्षद का निधन:अस्पताल में तोड़ा दम; मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि

आटा चक्की चलाते-चलाते प्रॉपर्टी लाइन का बड़ा ब्रोकर बन गया गुड्डा:बंटी नागर ने भी निभाया याराना; दोनों ने जमकर कूटा माल

फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग:करोड़ों रुपए का सामान जलकर हुआ राख; 7 फायर ब्रिगेड मौके पर

तू गलत कर रहा है हमें तो प्लॉट लग रहा है:विकास जरिया को धमकाने की रिकॉर्डिंग आई सामने

रावण दहन के विरोध में समाज:इतने आयोजकों को कानूनी नोटिस; कहा-‘प्रथा बंद करें, नहीं तो आंदोलन करेंगे’

40 साल से बसे 400 परिवार सरकारी रिकॉर्ड और मूलभूत सुविधाओं से बाहर:स्वामित्व योजना में राऊ की एक भी रजिस्ट्री नहीं
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!