ट्रेन में चूहों का आतंक: सो रहे रिटायर्ड अधिकारी की नाक कुतरी; खून निकलने पर खुली नींद, सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
ट्रेन में सफर कर रहे एक 78 वर्षीय रिटायर्ड अधिकारी को चूहे द्वारा काटने का मामला सामने आया है, जिसने रेलवे की सफाई व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
चूहे ने रिटायर्ड अधिकारी की नाक काट ली
जानकारी के मुताबिक, चंडीगढ़ से इंदौर आ रहे एचपी करण रात में अपनी सीट पर सो रहे थे, तभी कथित तौर पर एक चूहे ने उनकी नाक काट ली। अचानक तेज दर्द और खून निकलने से उनकी नींद खुली तो वह घबरा गए।
सोते वक्त हुआ अचानक हमला
परिजनों के मुताबिक घटना रात करीब 10:30 बजे की है। एचपी करण ट्रेन के कोच में सो रहे थे। इसी दौरान उन्हें नाक में तेज दर्द महसूस हुआ। जब उनकी नींद खुली तो नाक से खून निकल रहा था। आसपास देखने पर परिजनों को कोच में चूहा दिखाई दिया।
उनका आरोप है कि इसी चूहे ने बुजुर्ग की नाक को काटा। घटना के बाद परिवार ने तत्काल उनकी चोट देखी और ट्रेन स्टाफ को इसकी जानकारी दी।
शिकायत के बाद भी चूहों से नहीं मिला छुटकारा
परिजनों का दावा है कि कोच में पहले से गंदगी और चूहों की समस्या थी। इसको लेकर रेलवे कर्मचारियों से शिकायत भी की गई थी। शिकायत के बाद कर्मचारियों ने कोच की गंदगी साफ कर दी, लेकिन चूहों को नियंत्रित करने या पेस्ट कंट्रोल जैसी प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई।
परिजनों का कहना है कि कुछ समय बाद ही चूहे ने सो रहे बुजुर्ग पर हमला कर दिया। घटना के बाद यात्रियों में भी चिंता का माहौल बन गया।
इंदौर पहुंचते ही अस्पताल ले गए
ट्रेन के इंदौर पहुंचने के बाद परिजन घायल बुजुर्ग को तत्काल कोकिलाबेन अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने उनकी नाक की चोट की जांच की और संक्रमण से बचाव के लिए उपचार शुरू किया। परिजनों के अनुसार डॉक्टरों ने रेबीज से बचाव के लिए पहला इंजेक्शन भी लगाया है। फिलहाल बुजुर्ग का उपचार जारी है।
रेलवे की सफाई व्यवस्था पर फिर सवाल
इस घटना ने ट्रेन के कोच में साफ-सफाई और चूहों की रोकथाम को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। यात्रियों का कहना है कि अगर शिकायत मिलने के बाद चूहों के खिलाफ भी प्रभावी कार्रवाई की जाती, तो बुजुर्ग के साथ हुई इस घटना को रोका जा सकता था।
एयरपोर्ट पर भी सामने आ चुकी है ऐसी घटना
चूहों से जुड़ी यह पहली घटना नहीं है। कुछ समय पहले इंदौर एयरपोर्ट पर भी एक यात्री को चूहे द्वारा काटे जाने की शिकायत सामने आई थी। अब ट्रेन में बुजुर्ग यात्री की नाक पर चूहे के हमले की घटना ने सार्वजनिक परिवहन स्थलों पर स्वच्छता और पेस्ट कंट्रोल की व्यवस्था को लेकर फिर चर्चा छेड़ दी है।
संबंधित समाचार

इंडिया-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:स्टेडियम में तैयारियां तेज; पिच से सुरक्षा तक इंतजाम शुरू, फैंस में भारी उत्साह

MP के युवाओं के लिए सुनहरा मौका:कांस्टेबल ड्राइवर के पदों पर निकली भर्ती; जानिए आवेदन की पूरी प्रोसेस

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी:जंतर-मंतर जाने को लेकर पुलिस से बहस; प्रियंका का सड़क पर लेटकर धरना

रिकॉर्ड में एक दुकान, मौके पर अवैध मल्टी खड़ी कर डकार गए एमओएस:जोन-13 में बिल्डर की धांधली- नक्शा बदलकर लाखों का राजस्व डुबाया

बाउंड ओवर नोटिस से नाराज 28 पार्षदों का सामूहिक इस्तीफा:आधी रात थाने पर धरना; इनके पहुंचने पर माने

MP में बढ़ा हुआ बस किराया कम करने की तैयारी:मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश

मंदिर से चोरी अष्टधातु प्रतिमाएं बरामद:पुलिस ने आरोपी को पकड़ा; चार साथियों के नाम का खुलासा

बैंक अधिकारी बनकर नगर निगम ठेकेदार से ठगी:खाते से उड़ाए हजारों रुपए; शिकायत के बाद केस दर्ज

परिवार ने कलेक्टर से लगाई गुहार:धमकी और मानसिक प्रताड़ना की शिकायत; सरकारी के बाद अब निजी जमीन पर कब्जे का आरोप

MP में पटवारियों पर कार्रवाई के बाद बढ़ा विवाद:4 सस्पेंड; 52 को सेवा समाप्ति का नोटिस, काम बंद करने की दी चेतावनी

3 साल से स्पीड ब्रेकर की मांग अधूरी, लोग नाराज:स्कूटी से गिरकर महिला हो चुकी है घायल

जनसुनवाई में अधिकारियों को सौंपा दूषित पानी का गिफ्ट:नगर निगम की नाकामी; 6 महीने से गंदा पानी पीने को मजबूर है जनता

देखिए वीडियो, पांच मंजिला इमारत ढही:इतने लोगों के दबे होने की आशंका; दो बच्चे सुरक्षित निकाले गए, रेस्क्यू जारी

सड़कों पर पसरी गंदगी, गलियों में न झाड़ू लगी, न पहुंची कचरा गाड़ियां:नंबर वन शहर की सफाई व्यवस्था बेपटरी

कांग्रेस पार्षद का निधन:अस्पताल में तोड़ा दम; मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि

आटा चक्की चलाते-चलाते प्रॉपर्टी लाइन का बड़ा ब्रोकर बन गया गुड्डा:बंटी नागर ने भी निभाया याराना; दोनों ने जमकर कूटा माल

फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग:करोड़ों रुपए का सामान जलकर हुआ राख; 7 फायर ब्रिगेड मौके पर

तू गलत कर रहा है हमें तो प्लॉट लग रहा है:विकास जरिया को धमकाने की रिकॉर्डिंग आई सामने

रावण दहन के विरोध में समाज:इतने आयोजकों को कानूनी नोटिस; कहा-‘प्रथा बंद करें, नहीं तो आंदोलन करेंगे’

40 साल से बसे 400 परिवार सरकारी रिकॉर्ड और मूलभूत सुविधाओं से बाहर:स्वामित्व योजना में राऊ की एक भी रजिस्ट्री नहीं
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!