खबर
Top News

जेल से छूटा, तो फिर तान दिए टीनशेड: प्लॉटों पर कब्जा कर शुरू कर दी वसूली; राधिका कुंज कॉलोनी का मामला, कब्जा छोड़ने के बदले लाखों मांगने वाला गुंडा मुख्तियार गिरफ्तार

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

24 अगस्त 2026, 2:23 pm
शेयर करें:
जेल से छूटा, तो फिर तान दिए टीनशेड

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
राधिका कुंज कॉलोनी में जमीन कब्जाने और दबंगई का पुराना नाम एक बार फिर पुलिस की गिरफ्त में है। सालों पहले नाबालिग को कमोड में मुंह डलवाकर उसे पीटने वाले इस दुस्साहसी गुंडे मुख्तियार शेख ने जेल से छूटने के बाद फिर अपने फन फैलाना शुरू कर दिया था। प्लॉटों पर कब्जा, टीनशेड और दुकानें खड़ी कर व्यावसायिक इस्तेमाल करने तथा कब्जा छोड़ने के बदले प्लॉट मालिकों से लाखों रुपए मांग रहा था। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद आखिरकार क्राइम ब्रांच ने एमआईजी थाने के इस सूचीबद्ध बदमाश को गिरफ्तार कर लिया।

डीसीपी क्राइम राजेश कुमार त्रिपाठी के अनुसार राधिका कुंज कॉलोनी के कुछ प्लॉट मालिकों और व्यापारियों ने पुलिस कमिश्नर से शिकायत की थी। आरोप था कि उनके प्लॉटों पर मुख्तियार शेख ने अवैध तरीके से कब्जा कर निर्माण कर लिया। कहीं टीनशेड तो कहीं दुकानें बनाकर व्यावसायिक गतिविधियां शुरू कर दी हैं। जब जमीन मालिकों ने कब्जा हटाने की बात कही तो आरोपी ने प्लॉट खाली करने के एवज में लाखों रुपए की मांग की। रकम देने से इनकार करने पर धमकियां दीं। जांच में अवैध कब्जे और धमकाने की पुष्टि होने पर क्राइम ब्रांच थाने में केस दर्ज कर मुख्तियार को गिरफ्तार किया है।

35 से ज्यादा केस, फिर भी लौट आया पुराने ठिकाने पर... मुख्तियार खान एमआईजी थाने का सूचीबद्ध बदमाश है और उसके खिलाफ अवैध कब्जे, मारपीट, धमकी सहित 35 से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस का कहना है कि वह एलआईजी लिंक रोड पर फर्नीचर की दुकान की आड़ में लंबे समय से सक्रिय रहा है।

जेल से बाहर आने के बाद उसने पुराने साथियों को दोबारा सक्रिय किया और राधिका कुंज कॉलोनी में उन जमीनों पर फिर से कब्जे जमाने शुरू कर दिए, जिन्हें पहले पुलिस-प्रशासन की कार्रवाई में मुक्त कराया था।

2018 में नाबालिग से बर्बरता का वीडियो हुआ था वायरल
मुख्तियार का नाम साल 2018-19 में भी राधिका कुंज के कब्जे के विवाद में सुर्खियों में आया था। पुलिस के मुताबिक उस दौरान एक नाबालिग को बंधक बनाकर उसके साथ बेरहमी से मारपीट करने और टॉयलेट कमोड में मुंह डालकर धमकाने का वीडियो सामने आया था।

वीडियो वायरल होने के बाद विजय नगर पुलिस ने गंभीर धाराओं में कार्रवाई कर मुख्तियार और उसके भाई के खिलाफ केस दर्ज किया था। तब तत्कालीन टीआई तहजीब काजी ने मुख्तियार को जमकर सबक सिखाया था। इसके बाद पुलिस-प्रशासन ने उसके मकान और कथित अवैध कब्जों पर कार्रवाई करते हुए जमीन खाली कराई थी।

एक लाख वर्गफीट जमीन पर कब्जे का आरोप
पुलिस के मुताबिक वर्ष 2022 में जेल से बाहर आने के बाद मुख्तियार ने फिर राधिका कुंज कॉलोनी का रुख किया। उस पर करीब एक लाख वर्गफीट जमीन पर दोबारा कब्जा करने का आरोप लगा था। उस समय भी पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया और अवैध निर्माण हटाए गए थे। अब एक बार फिर उसी इलाके से उसके खिलाफ अवैध कब्जे और रंगदारी मांगने की शिकायतें सामने आई हैं।

थाना बदलते ही कमजोर पड़ा निगरानी सिस्टम
मामले में पुलिस की निगरानी व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं। पुलिस कमिश्नरेट के परिसीमन के बाद राधिका कुंज कॉलोनी का थाना क्षेत्र बदलकर एमआईजी में आ गया। आरोप है कि क्षेत्र बदलने के बाद पुराने थाने की निगरानी व्यवस्था कमजोर हुई और नए थाना क्षेत्र में भी सूचीबद्ध बदमाश की गतिविधियों पर अपेक्षित नजर नहीं रखी गई।

इसी बीच आरोपी फिर से इलाके में सक्रिय होकर प्लॉट मालिकों और व्यापारियों को निशाना बनाना शुरू कर दिया। अब क्राइम ब्रांच की कार्रवाई के बाद पुलिस उसके पुराने आपराधिक नेटवर्क और कब्जों से जुड़े मामलों की भी पड़ताल कर रही है।

क्राइम ब्रांच अब यह पता लगाने में जुटी है कि राधिका कुंज में कितने प्लॉटों पर कब्जा किया गया, कितने स्थानों पर टीनशेड या दुकानें बनाई गईं और कथित तौर पर कितने लोगों से रकम की मांग की गई। साथ ही आरोपी से जुड़े पुराने साथियों और संपत्ति संबंधी दस्तावेजों की भी जांच की जा रही है। मामले में पुलिस उसके साथी प्रफुल्ल पाटिल की भूमिका को लेकर भी जांच आगे बढ़ा रही है।

संबंधित समाचार

इंडिया-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला
Top News

इंडिया-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:स्टेडियम में तैयारियां तेज; पिच से सुरक्षा तक इंतजाम शुरू, फैंस में भारी उत्साह

about 8 hours ago
MP के युवाओं के लिए सुनहरा मौका
Top News

MP के युवाओं के लिए सुनहरा मौका:कांस्टेबल ड्राइवर के पदों पर निकली भर्ती; जानिए आवेदन की पूरी प्रोसेस

about 8 hours ago
मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी
Top News

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी:जंतर-मंतर जाने को लेकर पुलिस से बहस; प्रियंका का सड़क पर लेटकर धरना

about 9 hours ago
रिकॉर्ड में एक दुकान, मौके पर अवैध मल्टी खड़ी कर डकार गए एमओएस
Top News

रिकॉर्ड में एक दुकान, मौके पर अवैध मल्टी खड़ी कर डकार गए एमओएस:जोन-13 में बिल्डर की धांधली- नक्शा बदलकर लाखों का राजस्व डुबाया

about 9 hours ago
बाउंड ओवर नोटिस से नाराज 28 पार्षदों का सामूहिक इस्तीफा
Top News

बाउंड ओवर नोटिस से नाराज 28 पार्षदों का सामूहिक इस्तीफा:आधी रात थाने पर धरना; इनके पहुंचने पर माने

about 9 hours ago
MP में बढ़ा हुआ बस किराया कम करने की तैयारी
Top News

MP में बढ़ा हुआ बस किराया कम करने की तैयारी:मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश

about 9 hours ago
मंदिर से चोरी अष्टधातु प्रतिमाएं बरामद
Top News

मंदिर से चोरी अष्टधातु प्रतिमाएं बरामद:पुलिस ने आरोपी को पकड़ा; चार साथियों के नाम का खुलासा

about 9 hours ago
बैंक अधिकारी बनकर नगर निगम ठेकेदार से ठगी
Top News

बैंक अधिकारी बनकर नगर निगम ठेकेदार से ठगी:खाते से उड़ाए हजारों रुपए; शिकायत के बाद केस दर्ज

about 9 hours ago
परिवार ने कलेक्टर से लगाई गुहार
Top News

परिवार ने कलेक्टर से लगाई गुहार:धमकी और मानसिक प्रताड़ना की शिकायत; सरकारी के बाद अब निजी जमीन पर कब्जे का आरोप

about 9 hours ago
MP में पटवारियों पर कार्रवाई के बाद बढ़ा विवाद
Top News

MP में पटवारियों पर कार्रवाई के बाद बढ़ा विवाद:4 सस्पेंड; 52 को सेवा समाप्ति का नोटिस, काम बंद करने की दी चेतावनी

about 9 hours ago
3 साल से स्पीड ब्रेकर की मांग अधूरी, लोग नाराज
Top News

3 साल से स्पीड ब्रेकर की मांग अधूरी, लोग नाराज:स्कूटी से गिरकर महिला हो चुकी है घायल

about 10 hours ago
जनसुनवाई में अधिकारियों को सौंपा दूषित पानी का गिफ्ट
Top News

जनसुनवाई में अधिकारियों को सौंपा दूषित पानी का गिफ्ट:नगर निगम की नाकामी; 6 महीने से गंदा पानी पीने को मजबूर है जनता

about 10 hours ago
देखिए वीडियो, पांच मंजिला इमारत ढही
Top News

देखिए वीडियो, पांच मंजिला इमारत ढही:इतने लोगों के दबे होने की आशंका; दो बच्चे सुरक्षित निकाले गए, रेस्क्यू जारी

about 10 hours ago
सड़कों पर पसरी गंदगी, गलियों में न झाड़ू लगी, न पहुंची कचरा गाड़ियां
Top News

सड़कों पर पसरी गंदगी, गलियों में न झाड़ू लगी, न पहुंची कचरा गाड़ियां:नंबर वन शहर की सफाई व्यवस्था बेपटरी

about 10 hours ago
कांग्रेस पार्षद  का निधन
Top News

कांग्रेस पार्षद का निधन:अस्पताल में तोड़ा दम; मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि

about 10 hours ago
आटा चक्की चलाते-चलाते प्रॉपर्टी लाइन का बड़ा ब्रोकर बन गया गुड्डा
Top News

आटा चक्की चलाते-चलाते प्रॉपर्टी लाइन का बड़ा ब्रोकर बन गया गुड्डा:बंटी नागर ने भी निभाया याराना; दोनों ने जमकर कूटा माल

about 10 hours ago
फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग
Top News

फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग:करोड़ों रुपए का सामान जलकर हुआ राख; 7 फायर ब्रिगेड मौके पर

about 10 hours ago
तू गलत कर रहा है हमें तो प्लॉट लग रहा है
Top News

तू गलत कर रहा है हमें तो प्लॉट लग रहा है:विकास जरिया को धमकाने की रिकॉर्डिंग आई सामने

about 10 hours ago
रावण दहन के विरोध में समाज
Top News

रावण दहन के विरोध में समाज:इतने आयोजकों को कानूनी नोटिस; कहा-‘प्रथा बंद करें, नहीं तो आंदोलन करेंगे’

about 10 hours ago
40 साल से बसे 400 परिवार सरकारी रिकॉर्ड और मूलभूत सुविधाओं से बाहर
Top News

40 साल से बसे 400 परिवार सरकारी रिकॉर्ड और मूलभूत सुविधाओं से बाहर:स्वामित्व योजना में राऊ की एक भी रजिस्ट्री नहीं

about 10 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!