आज से बदल गए SIM के नियम: नया कनेक्शन लेने से पहले होगी जांच; इन्हें नहीं मिलेगी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, नई दिल्ली।
मोबाइल SIM कार्ड लेने वालों के लिए 24 अगस्त 2026 से नियमों के पालन को लेकर निगरानी और सख्त हो गई है। हालांकि एक व्यक्ति के नाम पर अधिकतम 9 मोबाइल कनेक्शन की सीमा नई नहीं है, लेकिन अब दूरसंचार विभाग (DoT) ने टेलीकॉम कंपनियों को इस सीमा की जांच और लागू करने की प्रक्रिया और मजबूत करने के निर्देश दिए हैं।
अब नया SIM जारी करने से पहले टेलीकॉम कंपनियों को यह देखना होगा कि आवेदक के नाम पर पहले से कितने मोबाइल कनेक्शन सक्रिय हैं।
सभी कंपनियों के नंबर मिलाकर होगी गिनती
देश के ज्यादातर हिस्सों में एक व्यक्ति के नाम पर अधिकतम 9 मोबाइल कनेक्शन रखे जा सकते हैं। यह सीमा किसी एक कंपनी के SIM पर लागू नहीं होगी, बल्कि अलग-अलग कंपनियों के सभी नंबर मिलाकर देखे जाएंगे।
यानी किसी व्यक्ति के पास Jio, Airtel, Vodafone Idea या अन्य कंपनियों के SIM हैं तो सभी कनेक्शन उसकी कुल संख्या में शामिल होंगे। वहीं जम्मू-कश्मीर, असम और कुछ पूर्वोत्तर लाइसेंस सेवा क्षेत्रों में यह सीमा 6 मोबाइल कनेक्शन है।
10वां SIM लेने पहुंचे तो नया नंबर नहीं मिलेगा
अगर किसी व्यक्ति के नाम पर पहले से 9 मोबाइल नंबर सक्रिय हैं और वह 10वां SIM लेने जाता है, तो टेलीकॉम कंपनी को नया कनेक्शन जारी करने से पहले सीमा की जांच करनी होगी और पात्र न होने पर कनेक्शन नहीं दिया जाएगा।
इसके लिए टेलीकॉम कंपनियां DoT के Digital Intelligence Platform (DIP) का इस्तेमाल करेंगी। इस प्लेटफॉर्म के जरिए अलग-अलग टेलीकॉम कंपनियों से जुड़े मोबाइल कनेक्शनों की जानकारी के आधार पर ग्राहक के नाम पर मौजूद नंबरों की संख्या जांची जा सकेगी।
तय सीमा वाले ग्राहकों की पहचान के लिए फोटो का इस्तेमाल
DoT के निर्देशों के तहत जिन ग्राहकों के नाम पर तय सीमा तक मोबाइल कनेक्शन हैं, उनकी प्रतिनिधि तस्वीरें DIP पर उपलब्ध कराई जा रही हैं।
टेलीकॉम कंपनियां इस जानकारी का इस्तेमाल ऐसे ग्राहकों की पहचान करने के लिए करेंगी, जो पहले ही निर्धारित सीमा तक SIM रख चुके हैं और इसके बावजूद नया कनेक्शन लेने का प्रयास कर रहे हैं।
अभी पूरी तरह रियल टाइम नहीं होगी जांच
शुरुआत में यह पूरी प्रक्रिया पूरी तरह रियल टाइम नहीं होगी। टेलीकॉम कंपनियों को कुछ समय के लिए बाद में सत्यापन की व्यवस्था के तहत काम करने की अनुमति दी गई है।हालांकि 30 नवंबर 2026 तक इस प्रक्रिया को रियल टाइम एनरोलमेंट और एक्टिवेशन सिस्टम से जोड़ना होगा।
तकनीकी वजह से लिमिट से ज्यादा SIM एक्टिव हुआ तो?
अगर किसी तकनीकी समस्या के कारण निर्धारित सीमा से अधिक मोबाइल कनेक्शन सक्रिय हो जाता है, तो संबंधित कनेक्शन को मामले का समाधान होने तक सस्पेंड किया जा सकता है। इस बदलाव का मकसद एक व्यक्ति के नाम पर जरूरत से ज्यादा मोबाइल कनेक्शन जारी होने से रोकना और मोबाइल कनेक्शनों की पहचान प्रक्रिया को ज्यादा मजबूत बनाना है।
संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!