इंटरनेशनल स्विमिंग कोच के साथ धोखा: दस्तावेजों के दुरुपयोग का लगाया आरोप; क्राइम ब्रांच तक पहुंची शिकायत
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
इंदौर डेवलपमेंट अथॉरिटी (IDA) के स्विमिंग पूल संचालन से जुड़े टेंडर को लेकर दस्तावेजों के दुरुपयोग का मामला सामने आया है। दिल्ली के रिटायर्ड इंटरनेशनल स्विमिंग कोच मुकुंद मोहन शर्मा ने आरोप लगाया है। उनके शैक्षणिक और पेशेवर प्रमाण-पत्रों का इस्तेमाल उनकी अनुमति के बिना IDA का टेंडर हासिल करने में किया गया।
टेंडर हासिल करने में किया गया इस्तेमाल
शर्मा ने इंदौर पहुंचकर पुलिस कमिश्नर से शिकायत की है। मामला अब क्राइम ब्रांच तक पहुंच गया है और पुलिस जल्द FIR दर्ज करने की तैयारी में है। शिकायतकर्ता ने टेंडर निरस्त करने, संबंधित संस्था को ब्लैकलिस्ट करने और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
2023 में दिल्ली के टेंडर के लिए दिए थे दस्तावेज
मुकुंद मोहन शर्मा के मुताबिक वे 2022 में अपने छात्र संदीप तोकस के माध्यम से देवा स्विमिंग इंस्टीट्यूट से जुड़े थे। 21 फरवरी 2023 को उन्होंने संस्थान के डायरेक्टर देवेंद्र लांबा और उनकी पत्नी मधुलिका को अपनी शैक्षणिक योग्यता और पेशे से जुड़े दस्तावेज दिए थे।
उनका दावा है कि ये दस्तावेज केवल नई दिल्ली के तालकटोरा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के स्विमिंग पूल टेंडर में भाग लेने के लिए दिए गए थे। बाद में वह टेंडर निरस्त हो गया। शर्मा का कहना है कि इसके बाद उन्होंने अपने दस्तावेज किसी अन्य टेंडर में इस्तेमाल करने की अनुमति नहीं दी।
IDA टेंडर में दस्तावेज लगाए जाने का आरोप
शर्मा का आरोप है कि बाद में उन्हीं दस्तावेजों का इस्तेमाल इंदौर के IDA स्विमिंग पूल संचालन का टेंडर हासिल करने के लिए किया गया। उनके अनुसार 8 सितंबर 2023 को IDA का अनुबंध हासिल किया गया। शिकायतकर्ता का कहना है कि इस प्रक्रिया में उनसे कोई अनुमति या लिखित सहमति नहीं ली गई।
उन्होंने टेंडर में लगाए गए कुछ छात्रों के दस्तावेजों पर भी सवाल उठाते हुए दावा किया कि संबंधित छात्र कभी देवा स्विमिंग इंस्टीट्यूट से जुड़े नहीं थे।
करीब तीन साल बाद सामने आया मामला
शर्मा के अनुसार उन्हें जनवरी 2026 में एक परिचित के जरिए जानकारी मिली कि उनके दस्तावेज इंदौर के IDA टेंडर में इस्तेमाल किए गए हैं। इसके बाद उन्होंने IDA के CEO को ई-मेल के माध्यम से शिकायत की। 25 फरवरी को शिकायत भेजने के बाद 7 मार्च को रिमाइंडर भी दिया गया।
बाद में उन्होंने लिखित शिकायत के साथ शपथपत्र भी सौंपा। उनका कहना है कि लंबे समय तक स्पष्ट कार्रवाई की जानकारी नहीं मिलने के बाद उन्होंने पुलिस का रुख किया।
दूसरे शहरों के टेंडर की भी जांच की मांग
शिकायतकर्ता ने आशंका जताई है कि उनके शैक्षणिक और पेशेवर दस्तावेजों का इस्तेमाल अन्य शहरों में स्विमिंग पूल के टेंडर, लाइसेंस या परमिट हासिल करने में भी किया गया हो सकता है। उन्होंने लखनऊ स्थित स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया के रीजनल सेंटर के स्विमिंग पूल से जुड़े दस्तावेजों की भी जांच कराने की मांग की है।
संस्था ने आरोपों को बताया निराधार
देवा स्विमिंग इंस्टीट्यूट के संचालक देवेंद्र लांबा ने शर्मा के आरोपों को पूरी तरह गलत और निराधार बताया है। उनका कहना है कि वे इस मामले में क्राइम ब्रांच को अपना जवाब दे चुके हैं और जांच के दौरान संबंधित दस्तावेज व अंडरटेकिंग भी उपलब्ध कराए जाएंगे।
दस्तावेज संस्था के रिकॉर्ड में मौजूद थे
लांबा के मुताबिक शर्मा पहले उनके संस्थान से जुड़े हुए थे और उनकी शैक्षणिक योग्यता तथा उपलब्धियों से जुड़े दस्तावेज संस्था के रिकॉर्ड में मौजूद थे। उन्होंने कहा कि किसी कोच या कर्मचारी के संस्थान से जुड़ने के दौरान उसकी योग्यता से संबंधित दस्तावेज रिकॉर्ड में रखना सामान्य प्रक्रिया है।
उन्होंने यह भी बताया कि देवा स्विमिंग इंस्टीट्यूट का हेड ऑफिस गुरुग्राम में है और देश के अलग-अलग शहरों में उसके सेंटर हैं। उनके अनुसार टेंडर प्रक्रिया स्थानीय स्तर के बजाय हेड ऑफिस से संचालित होती है।
IDA बोला- शिकायत की जांच जारी
IDA CEO डॉ. परीक्षित झाडे ने बताया कि मुकुंद मोहन शर्मा की ओर से शिकायत प्राप्त हुई है और विभागीय स्तर पर इसकी जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि जांच में किसी तरह की गड़बड़ी सामने आने पर संबंधित लोगों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
फिलहाल इस मामले में पुलिस जांच और IDA की जांच के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि शिकायत में लगाए गए आरोप सही हैं या नहीं।
संबंधित समाचार

तीन साल से स्पीड ब्रेकर का इंतजार कर रहे रहवासी:स्कूटी से गिरकर महिला घायल; कई बार शिकायत के बाद भी पूरी नहीं हुई मांग

3 फिटनेस क्लबों पर CGST विभाग की बड़ी कार्रवाई:1 करोड़ की टैक्स चोरी का खुलासा

दो साल से फरार आरोपी गिरफ्तार:100 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप; ऐसे लगाया लोगों को चूना

तेज रफ्तार एंबुलेंस ने दो कारों को मारी टक्कर:मची अफरा-तफरी; हादसे के बाद चालक फरार

‘महाकाल का जयकारा’ लगाकर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी

व्यापारिक जहाज पर हमला:इतने भारतीय घायल; 19 क्रू मेंबर थे सवार, हमले तुरंत रोकने की मांग

अब नपती के बाद फिर जमीन आवंटन की प्रक्रिया पर उठे सवाल:पटाखा बाजार पर 1 करोड़ से ज्यादा की राशि बकाया

बाधा हटाने पर विवाद 9 गिरफ्तार:मीडियाकर्मियों को कवरेज से रोका

देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर रातभर डटे युवा:हाथों में संविधान और महात्मा गांधी की तस्वीरें; भूख हड़ताल की तैयारी

तेज रफ्तार यात्री बस खेत में घुसी:एक की मौत; चार यात्री गंभीर घायल

क्रेडिट कार्ड पॉइंट्स के नाम पर लाखों की ठगी:बैंक अधिकारी बनकर महिला ने भेजा फर्जी ऐप; दो कार्ड से किए 3 ट्रांजेक्शन

गंदे पानी की बोतल लेकर जनसुनवाई में पहुंचे पार्षद:बोले- 6 महीने से परेशान हैं रहवासी; नेता प्रतिपक्ष बोलीं- भागीरथपुरा 2.0 नहीं होने देंगे

शेरेटन होटल के पीछे फैला गंदगी का साम्राज्य:ढाई लाख का जुर्माना ठोंका

बॉम्बे अस्पताल के बाहर ‘नकली साहबों' का राज ठोंक रहे लॉक:वैगन-आर का पहिया लॉक कर वसूले 500 रुपए

देखिए वीडियो, सीएम यूथ कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री के सामने पहुंचा रोबोट:हाथ मिलाया; फिर करने लगा कदमताल

दवा से ज्यादा साहब के दस्तखत की कीमत:लालफीताशाही में फंसी बीमित श्रमिकों की जिंदगी

विदेशी नंबर चलाता था बंटी नागर:आखिर कहां गया तीसरा मोबाइल

अनंत चतुर्दशी में उत्कृष्ट ड्यूटी करने वाले 19 पुलिसकर्मी सम्मानित:कमिश्नर ने प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार देकर बढ़ाया हौसला

डांसिंग कॉप पर लगाए गंभीर आरोप:मनचला बताकर चैटिंग का दावा; पत्नी बोली- पति कर रहे बदनाम

डीजे पर रोक लगाने के लिए कलेक्टर को दिया गया ज्ञापन:पूर्व अनुमति और साउंड मीटर से निगरानी हो
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!