खबर
Top News

20 टंकियों से नहीं मिलेगा पानी: जल सप्लाई होगी प्रभावित; कई इलाकों में एक दिन पहले जल सहेजकर रखने की अपील

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

24 अगस्त 2026, 1:16 pm
शेयर करें:
20 टंकियों से नहीं मिलेगा पानी

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में नर्मदा जलप्रदाय से जुड़े जरूरी रखरखाव कार्यों के चलते 26 अगस्त को कई इलाकों में पानी की सप्लाई प्रभावित रहेगी। नगर निगम जलप्रदाय विभाग की ओर से 25 अगस्त को 24 घंटे का शटडाउन लिया जाएगा।

इस दौरान महू नाका क्षेत्र में 1200 एमएम की पाइपलाइन का वाल्व बदलने और बिलावली घाटी में 1200 एमएम लाइन के लीकेज को सुधारने समेत कई काम किए जाएंगे।

शटडाउन के कारण 26 अगस्त को शहर की करीब 20 पानी की टंकियों से जलप्रदाय प्रभावित रहेगा। इसका असर अन्नपूर्णा, सुदामा नगर, नवलखा, राजमोहल्ला सहित कई क्षेत्रों में पड़ सकता है।

महू नाका में बदला जाएगा 1200 एमएम लाइन का वाल्व
निगम अधिकारियों के मुताबिक, शटडाउन के दौरान महू नाका क्षेत्र में 1200 एमएम नर्मदा लाइन के खराब वाल्व को बदला जाएगा। यह काम लंबे समय से लंबित था। वाल्व बदलने के दौरान जोन क्रमांक-12 की डायरेक्ट जलप्रदाय व्यवस्था भी प्रभावित रहेगी।

बिलावली घाटी में पाइपलाइन लीकेज की मरम्मत

इसके साथ ही बिलावली घाटी क्षेत्र में 1200 एमएम पाइपलाइन में लीकेज सुधार का काम किया जाएगा। राजेंद्र नगर के नीचे पुरानी लाइन में लीकेज सुधार, लीकेज कनेक्शन और जरूरत वाले स्थानों पर वाल्व लगाने का काम भी इसी शटडाउन के दौरान किया जाएगा।

निगम का कहना है कि अलग-अलग कार्यों को एक साथ पूरा करने के लिए 24 घंटे का शटडाउन लिया गया है, ताकि भविष्य में लाइन संबंधी दिक्कतों और लीकेज की समस्या को कम किया जा सके।

20 टंकियों से प्रभावित रहेगा जलप्रदाय
शटडाउन के चलते 26 अगस्त को शहर की करीब 20 टंकियों से पानी का वितरण प्रभावित रहेगा। इसके कारण कई क्षेत्रों में लोगों को पानी की परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

त्योहार के दौरान पानी की आवश्यकता को देखते हुए निगम ने प्रभावित क्षेत्रों में जरूरत के अनुसार वैकल्पिक जल व्यवस्था और टैंकरों से पानी पहुंचाने की योजना बनाई है। हालांकि पहले किराए पर लिए गए टैंकर बंद किए जा चुके हैं, इसलिए उपलब्ध संसाधनों के आधार पर व्यवस्था की जाएगी।

इन इलाकों में पड़ सकता है असर
जलप्रदाय प्रभावित होने वाले क्षेत्रों में अन्नपूर्णा, सुदामा नगर, छत्रीबाग, राजमोहल्ला, द्रविड़ नगर, लोकमान्य नगर, महाराणा प्रताप नगर, नवलखा, अगरबत्ती कॉम्प्लेक्स, कुशवाह मोहल्ला, तिगरी, बद्रीनाथ, सुभाष चौक, सदर बाजार, जिंसी हाट मैदान, गांधी हॉल, भक्त प्रहलाद नगर, एमओजी लाइन, जयहिंद नगर सहित आसपास के अन्य क्षेत्र शामिल हैं।

निगम की पानी सहेजने की अपील
24 घंटे के शटडाउन के कारण 26 अगस्त को प्रभावित क्षेत्रों में पानी की उपलब्धता कम रह सकती है। इसे देखते हुए नगर निगम ने नागरिकों से 25 अगस्त को शटडाउन से पहले आवश्यक मात्रा में पानी सहेजकर रखने की अपील की है। निगम के अनुसार, रखरखाव के काम पूरे होने के बाद जलप्रदाय व्यवस्था सामान्य करने का प्रयास किया जाएगा।

संबंधित समाचार

चंदर की मौत का गुस्सा
Top News

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

2 minutes ago
तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा
Top News

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी

10 minutes ago
पटाखा बाजार में आवंटन से पहले निर्माण
Top News

पटाखा बाजार में आवंटन से पहले निर्माण:नियम अनुमति और प्रशासनिक कार्रवाई पर सवाल

17 minutes ago
मुस्लिमों ने घर में घुसकर ऑटो चालक की बल्ली से की पिटाई
Indore

मुस्लिमों ने घर में घुसकर ऑटो चालक की बल्ली से की पिटाई:पंडाल में माताजी का बैनर लगाने को लेकर बवाल

25 minutes ago
किराना दुकानदार पर  छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप
Top News

किराना दुकानदार पर छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप:‘आई लव यू’ लिखा पेन देने के बाद हाथ दबाने की शिकायत

32 minutes ago
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप
Top News

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप:इंस्टाग्राम पर हुई थी दोस्ती; पुलिस ने केस दर्ज किया

39 minutes ago
करोड़ों का कोई दावेदार नहीं
Top News

करोड़ों का कोई दावेदार नहीं:इतने लाख खातों की राशि अब भी अनक्लेम्ड

about 1 hour ago
बॉयफ्रेंड से विवाद के बाद छात्रा की मौत
Top News

बॉयफ्रेंड से विवाद के बाद छात्रा की मौत:हत्या की आशंका

about 1 hour ago
कौन बोले- गरबा में मुस्लिम युवाओं का जाना हराम
Top News

कौन बोले- गरबा में मुस्लिम युवाओं का जाना हराम:अपनी धार्मिक पहचान और परंपराओं के प्रति जागरूक रहें

about 1 hour ago
35 साल से न्याय का इंतजार
Top News

35 साल से न्याय का इंतजार:अब आईडीए दफ्तर में डेरा डालेंगे प्लॉट धारक

about 1 hour ago
कहीं हड़ताल करते तो कहीं सफाई करते दिखाई दिए सफाईकर्मी
Top News

कहीं हड़ताल करते तो कहीं सफाई करते दिखाई दिए सफाईकर्मी:आंदोलनकारी सफाई मित्रों को कांग्रेस का मिला साथ

about 1 hour ago
‘रेंट ए गरबा पार्टनर’ ट्रेंड पर विवाद
Top News

‘रेंट ए गरबा पार्टनर’ ट्रेंड पर विवाद:पुलिस ने ऑनलाइन ठगी से बचने की दी चेतावनी; संत समाज और हिंदू संगठनों ने जताई नाराजगी

about 1 hour ago
कम बारिश से जलसंकट की चिंता
Top News

कम बारिश से जलसंकट की चिंता:इस नदी के सहारे यशवंत सागर भरने की तैयारी; नए बोरिंग पर लग सकता है प्रतिबंध

about 1 hour ago
बच्चों के पसंदीदा चॉकलेट-चिप्स पर निगरानी कितनी पुख्ता
Top News

बच्चों के पसंदीदा चॉकलेट-चिप्स पर निगरानी कितनी पुख्ता:कन्फेक्शनरी फैक्ट्रियों में बार-बार मिल रही खामियां

about 1 hour ago
सुप्रसिद्ध अभिनेता के निधन पर सीएम डॉ. मोहन यादव ने जताया शोक
Top News

सुप्रसिद्ध अभिनेता के निधन पर सीएम डॉ. मोहन यादव ने जताया शोक:बोले; कला जगत के लिए अपूरणीय क्षति

about 2 hours ago
पैक्ड घी के इतने सैंपल फेल
Top News

पैक्ड घी के इतने सैंपल फेल:इतने में तय सीमा से इतने गुना ज्यादा सीसा; हजारों लीटर माल बाजार पहुंचने का अनुमान

about 2 hours ago
पीजी डॉक्टर प्रताड़ना मामला
Top News

पीजी डॉक्टर प्रताड़ना मामला:इतनी सीनियर छात्राएं इतने दिन के लिए निलंबित

about 2 hours ago
छीपा बाखल में कचरे के ढेर में मिली एक्सपायर्ड दवाइयां
Top News

छीपा बाखल में कचरे के ढेर में मिली एक्सपायर्ड दवाइयां:कुपोषण मिटाने और दस्तक अभियान की सिरप सड़कों पर फेंकी; स्वास्थ्य विभाग ने पंचनामा बनाकर शुरू की जांच

about 2 hours ago
बस ने बाइक सवारों को कुचला
Top News

बस ने बाइक सवारों को कुचला:इतने लोगों की मौत; एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल

about 2 hours ago
आवाज, आक्रोश और जमीनी संवेदना का अवसान
Top News

आवाज, आक्रोश और जमीनी संवेदना का अवसान:नाना पाटेकर

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!