देखिए वीडियो: : आखिरी सावन सोमवार पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब; महाकाल में चांदी के त्रिशूल-मुकुट से शृंगार,काशी में 1 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, ओंकारेश्वर में निकलेगी सवारी
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
सावन के चौथे और आखिरी सोमवार पर देशभर के प्रमुख शिव मंदिरों में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। काशी विश्वनाथ, बाबा बैद्यनाथ, महाकालेश्वर और ओंकारेश्वर समेत बड़े शिवालयों में रात से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं।
बड़ी संख्या में कावड़िए भी गंगाजल और अन्य पवित्र नदियों का जल लेकर भगवान शिव का जलाभिषेक करने पहुंचे। सावन के अंतिम सोमवार को देखते हुए मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना और शृंगार किया गया। प्रशासन ने भीड़ को देखते हुए सुरक्षा और दर्शन व्यवस्था के लिए अतिरिक्त इंतजाम किए हैं।
देवघर में 4 किलोमीटर लंबी कतार
झारखंड के देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। मंदिर के कपाट सुबह 3.15 बजे खोले गए। पूजा-अर्चना के बाद सुबह 4.10 बजे आम श्रद्धालुओं के लिए दर्शन शुरू हुए।
श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने के साथ मंदिर के बाहर करीब 4 किलोमीटर लंबी कतार लग गई। कांवड़िए भी बड़ी संख्या में बाबा बैद्यनाथ का जलाभिषेक करने पहुंचे। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन और पुलिस की टीमें तैनात हैं।
काशी में सुबह 7 बजे तक 1.05 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
वाराणसी के श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में भी सुबह से श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगी रही। मंदिर के कपाट सुबह 4 बजे मंगला आरती के बाद आम श्रद्धालुओं के लिए खोले गए।
श्रद्धालुओं को मंदिर में प्रवेश के लिए छह द्वारों से व्यवस्था की गई है। भीड़ और आसपास की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए ड्रोन से निगरानी की जा रही है। मंदिर प्रशासन के मुताबिक, सुबह 7 बजे तक करीब 1.05 लाख श्रद्धालु दर्शन कर चुके थे।
महाकाल में चांदी के त्रिशूल-मुकुट से शृंगार
उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर में आखिरी सावन सोमवार पर विशेष पूजा और शृंगार किया गया। सुबह 2.30 बजे भस्म आरती के लिए मंदिर के कपाट खोले गए।
बाबा महाकाल का चांदी के त्रिशूल, मुकुट और अन्य आभूषणों से विशेष शृंगार किया गया। इसके साथ भांग, चंदन और ड्रायफ्रूट से भी बाबा का शृंगार किया गया और भस्म अर्पित की गई।भस्म आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल के दिव्य स्वरूप के दर्शन किए।
ओंकारेश्वर में सवारी, हेलिकॉप्टर से होगी पुष्पवर्षा
खंडवा जिले के ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग में भी सावन के अंतिम सोमवार को श्रद्धालुओं की बड़ी भीड़ है। यहां शाम को भगवान ओंकारेश्वर की पारंपरिक सवारी निकाली जाएगी।
सवारी के दौरान हेलिकॉप्टर से पुष्पवर्षा किए जाने की तैयारी है। मंदिर और सवारी मार्ग पर सुरक्षा के साथ श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रशासन ने विशेष व्यवस्थाएं की हैं।
भोजेश्वर मंदिर में 6 क्विंटल फूलों से शृंगार
भोपाल के पास स्थित ऐतिहासिक भोजेश्वर मंदिर में भी सावन के अंतिम सोमवार को विशेष आयोजन किया गया। यहां भगवान शिव का करीब 6 क्विंटल फूलों से विशेष शृंगार किया गया। सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक और पूजा-अर्चना कर रहे हैं।
देशभर में ‘हर-हर महादेव’ के जयकारे
सावन के अंतिम सोमवार पर देशभर के शिव मंदिरों में सुबह से ही ‘हर-हर महादेव’ और ‘बम-बम भोले’ के जयकारे गूंज रहे हैं। कांवड़िए और श्रद्धालु भगवान शिव को जल अर्पित कर पूजा-अर्चना कर रहे हैं।
श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए प्रमुख मंदिरों में पुलिस बल, बैरिकेडिंग, निगरानी और कतार प्रबंधन के विशेष इंतजाम किए गए हैं।
संबंधित समाचार

इंडिया-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:स्टेडियम में तैयारियां तेज; पिच से सुरक्षा तक इंतजाम शुरू, फैंस में भारी उत्साह

MP के युवाओं के लिए सुनहरा मौका:कांस्टेबल ड्राइवर के पदों पर निकली भर्ती; जानिए आवेदन की पूरी प्रोसेस

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी:जंतर-मंतर जाने को लेकर पुलिस से बहस; प्रियंका का सड़क पर लेटकर धरना

रिकॉर्ड में एक दुकान, मौके पर अवैध मल्टी खड़ी कर डकार गए एमओएस:जोन-13 में बिल्डर की धांधली- नक्शा बदलकर लाखों का राजस्व डुबाया

बाउंड ओवर नोटिस से नाराज 28 पार्षदों का सामूहिक इस्तीफा:आधी रात थाने पर धरना; इनके पहुंचने पर माने

MP में बढ़ा हुआ बस किराया कम करने की तैयारी:मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश

मंदिर से चोरी अष्टधातु प्रतिमाएं बरामद:पुलिस ने आरोपी को पकड़ा; चार साथियों के नाम का खुलासा

बैंक अधिकारी बनकर नगर निगम ठेकेदार से ठगी:खाते से उड़ाए हजारों रुपए; शिकायत के बाद केस दर्ज

परिवार ने कलेक्टर से लगाई गुहार:धमकी और मानसिक प्रताड़ना की शिकायत; सरकारी के बाद अब निजी जमीन पर कब्जे का आरोप

MP में पटवारियों पर कार्रवाई के बाद बढ़ा विवाद:4 सस्पेंड; 52 को सेवा समाप्ति का नोटिस, काम बंद करने की दी चेतावनी

3 साल से स्पीड ब्रेकर की मांग अधूरी, लोग नाराज:स्कूटी से गिरकर महिला हो चुकी है घायल

जनसुनवाई में अधिकारियों को सौंपा दूषित पानी का गिफ्ट:नगर निगम की नाकामी; 6 महीने से गंदा पानी पीने को मजबूर है जनता

देखिए वीडियो, पांच मंजिला इमारत ढही:इतने लोगों के दबे होने की आशंका; दो बच्चे सुरक्षित निकाले गए, रेस्क्यू जारी

सड़कों पर पसरी गंदगी, गलियों में न झाड़ू लगी, न पहुंची कचरा गाड़ियां:नंबर वन शहर की सफाई व्यवस्था बेपटरी

कांग्रेस पार्षद का निधन:अस्पताल में तोड़ा दम; मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि

आटा चक्की चलाते-चलाते प्रॉपर्टी लाइन का बड़ा ब्रोकर बन गया गुड्डा:बंटी नागर ने भी निभाया याराना; दोनों ने जमकर कूटा माल

फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग:करोड़ों रुपए का सामान जलकर हुआ राख; 7 फायर ब्रिगेड मौके पर

तू गलत कर रहा है हमें तो प्लॉट लग रहा है:विकास जरिया को धमकाने की रिकॉर्डिंग आई सामने

रावण दहन के विरोध में समाज:इतने आयोजकों को कानूनी नोटिस; कहा-‘प्रथा बंद करें, नहीं तो आंदोलन करेंगे’

40 साल से बसे 400 परिवार सरकारी रिकॉर्ड और मूलभूत सुविधाओं से बाहर:स्वामित्व योजना में राऊ की एक भी रजिस्ट्री नहीं
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!