खबर
Top News

बिजली कंपनी के ऑफिस में जन्मदिन का जश्न: हाथी पर सवार होकर पहुंचे सहायक यंत्री; ढोल-नगाड़ों के बीच काटा केक, मिला नोटिस

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

24 अगस्त 2026, 1:45 pm
शेयर करें:
बिजली कंपनी के ऑफिस में जन्मदिन का जश्न

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के उज्जैन स्थित वल्लभ नगर जोन कार्यालय में सहायक यंत्री के जन्मदिन समारोह का वीडियो सामने आने के बाद मामला चर्चा में है।

वायरल वीडियो में सहायक यंत्री रविकांत मालवीय हाथी पर सवार होकर कार्यालय परिसर में पहुंचते दिखाई दे रहे हैं। इसके बाद ढोल-नगाड़ों के बीच कर्मचारियों के साथ जन्मदिन का जश्न मनाया गया और कार्यालय परिसर में केक काटा गया।

वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद सरकारी कार्यालय में इस तरह के आयोजन को लेकर सवाल उठने लगे। मामले को गंभीरता से लेते हुए विभाग ने सहायक यंत्री को नोटिस जारी करने की बात कही है।

हाथी पर सवार होकर पहुंचे, ढोल पर नाचे कर्मचारी
वायरल वीडियो में रविकांत मालवीय हाथी पर सवार होकर कार्यालय परिसर में प्रवेश करते नजर आ रहे हैं। उनके स्वागत में ढोल-नगाड़े बजते दिखाई देते हैं। इसके बाद कुछ कर्मचारी ढोल की थाप पर नाचते हुए नजर आते हैं।

इसी दौरान कार्यालय परिसर में केक काटकर जन्मदिन मनाया गया। समारोह के फोटो और वीडियो सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विभागीय स्तर पर इसकी जानकारी सामने आई।

अधीक्षण यंत्री बोले- विभाग की गरिमा के अनुरूप नहीं
मामला सामने आने के बाद अधीक्षण यंत्री विनोद कुमार मालवीय ने कहा कि सरकारी कार्यालय में इस तरह से जन्मदिन समारोह आयोजित करना विभाग की गरिमा के अनुरूप नहीं है।

उन्होंने बताया कि सहायक यंत्री रविकांत मालवीय को इस संबंध में नोटिस जारी किया जाएगा। साथ ही सभी कर्मचारियों को निर्देश दिए जाएंगे कि भविष्य में कार्यालय परिसर में इस तरह के आयोजन दोबारा न हों।

सहायक यंत्री बोले- कॉलोनी परिसर में मनाया था जन्मदिन
वहीं सहायक यंत्री रविकांत मालवीय ने बताया कि उनका जन्मदिन रविवार को कार्यालय की कॉलोनी परिसर में मनाया गया था।

उनका कहना है कि कार्यालय 24 घंटे संचालित रहता है, इसलिए इसे अलग से कार्यालय खुलवाकर आयोजित नहीं किया गया था। उन्होंने समारोह को कार्यालय की कॉलोनी परिसर में आयोजित किए जाने की बात कही है।

वीडियो वायरल होने के बाद विभाग ने लिया संज्ञान
फिलहाल जन्मदिन समारोह का वीडियो सामने आने के बाद विभाग ने मामले का संज्ञान लिया है। अब नोटिस के जरिए सहायक यंत्री से आयोजन को लेकर स्पष्टीकरण मांगा जाएगा। इसके बाद विभागीय स्तर पर आगे की कार्रवाई तय होगी।

संबंधित समाचार

इंडिया-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला
Top News

इंडिया-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:स्टेडियम में तैयारियां तेज; पिच से सुरक्षा तक इंतजाम शुरू, फैंस में भारी उत्साह

about 15 hours ago
MP के युवाओं के लिए सुनहरा मौका
Top News

MP के युवाओं के लिए सुनहरा मौका:कांस्टेबल ड्राइवर के पदों पर निकली भर्ती; जानिए आवेदन की पूरी प्रोसेस

about 16 hours ago
मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी
Top News

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी:जंतर-मंतर जाने को लेकर पुलिस से बहस; प्रियंका का सड़क पर लेटकर धरना

about 16 hours ago
रिकॉर्ड में एक दुकान, मौके पर अवैध मल्टी खड़ी कर डकार गए एमओएस
Top News

रिकॉर्ड में एक दुकान, मौके पर अवैध मल्टी खड़ी कर डकार गए एमओएस:जोन-13 में बिल्डर की धांधली- नक्शा बदलकर लाखों का राजस्व डुबाया

about 16 hours ago
बाउंड ओवर नोटिस से नाराज 28 पार्षदों का सामूहिक इस्तीफा
Top News

बाउंड ओवर नोटिस से नाराज 28 पार्षदों का सामूहिक इस्तीफा:आधी रात थाने पर धरना; इनके पहुंचने पर माने

about 16 hours ago
MP में बढ़ा हुआ बस किराया कम करने की तैयारी
Top News

MP में बढ़ा हुआ बस किराया कम करने की तैयारी:मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश

about 17 hours ago
मंदिर से चोरी अष्टधातु प्रतिमाएं बरामद
Top News

मंदिर से चोरी अष्टधातु प्रतिमाएं बरामद:पुलिस ने आरोपी को पकड़ा; चार साथियों के नाम का खुलासा

about 17 hours ago
बैंक अधिकारी बनकर नगर निगम ठेकेदार से ठगी
Top News

बैंक अधिकारी बनकर नगर निगम ठेकेदार से ठगी:खाते से उड़ाए हजारों रुपए; शिकायत के बाद केस दर्ज

about 17 hours ago
परिवार ने कलेक्टर से लगाई गुहार
Top News

परिवार ने कलेक्टर से लगाई गुहार:धमकी और मानसिक प्रताड़ना की शिकायत; सरकारी के बाद अब निजी जमीन पर कब्जे का आरोप

about 17 hours ago
MP में पटवारियों पर कार्रवाई के बाद बढ़ा विवाद
Top News

MP में पटवारियों पर कार्रवाई के बाद बढ़ा विवाद:4 सस्पेंड; 52 को सेवा समाप्ति का नोटिस, काम बंद करने की दी चेतावनी

about 17 hours ago
3 साल से स्पीड ब्रेकर की मांग अधूरी, लोग नाराज
Top News

3 साल से स्पीड ब्रेकर की मांग अधूरी, लोग नाराज:स्कूटी से गिरकर महिला हो चुकी है घायल

about 17 hours ago
जनसुनवाई में अधिकारियों को सौंपा दूषित पानी का गिफ्ट
Top News

जनसुनवाई में अधिकारियों को सौंपा दूषित पानी का गिफ्ट:नगर निगम की नाकामी; 6 महीने से गंदा पानी पीने को मजबूर है जनता

about 17 hours ago
देखिए वीडियो, पांच मंजिला इमारत ढही
Top News

देखिए वीडियो, पांच मंजिला इमारत ढही:इतने लोगों के दबे होने की आशंका; दो बच्चे सुरक्षित निकाले गए, रेस्क्यू जारी

about 17 hours ago
सड़कों पर पसरी गंदगी, गलियों में न झाड़ू लगी, न पहुंची कचरा गाड़ियां
Top News

सड़कों पर पसरी गंदगी, गलियों में न झाड़ू लगी, न पहुंची कचरा गाड़ियां:नंबर वन शहर की सफाई व्यवस्था बेपटरी

about 17 hours ago
कांग्रेस पार्षद  का निधन
Top News

कांग्रेस पार्षद का निधन:अस्पताल में तोड़ा दम; मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि

about 17 hours ago
आटा चक्की चलाते-चलाते प्रॉपर्टी लाइन का बड़ा ब्रोकर बन गया गुड्डा
Top News

आटा चक्की चलाते-चलाते प्रॉपर्टी लाइन का बड़ा ब्रोकर बन गया गुड्डा:बंटी नागर ने भी निभाया याराना; दोनों ने जमकर कूटा माल

about 17 hours ago
फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग
Top News

फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग:करोड़ों रुपए का सामान जलकर हुआ राख; 7 फायर ब्रिगेड मौके पर

about 17 hours ago
तू गलत कर रहा है हमें तो प्लॉट लग रहा है
Top News

तू गलत कर रहा है हमें तो प्लॉट लग रहा है:विकास जरिया को धमकाने की रिकॉर्डिंग आई सामने

about 17 hours ago
रावण दहन के विरोध में समाज
Top News

रावण दहन के विरोध में समाज:इतने आयोजकों को कानूनी नोटिस; कहा-‘प्रथा बंद करें, नहीं तो आंदोलन करेंगे’

about 17 hours ago
40 साल से बसे 400 परिवार सरकारी रिकॉर्ड और मूलभूत सुविधाओं से बाहर
Top News

40 साल से बसे 400 परिवार सरकारी रिकॉर्ड और मूलभूत सुविधाओं से बाहर:स्वामित्व योजना में राऊ की एक भी रजिस्ट्री नहीं

about 18 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!