कांवड़ यात्रियों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पुल से गिरी: 25 से ज्यादा श्रद्धालु थे सवार; मची चीख-पुकार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, धार।
निसरपुर ब्लॉक के कुक्षी-बड़वानी पुराने मार्ग पर सोमवार सुबह कांवड़ यात्रियों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसा कड़माल नाले के पुल पर हुआ, जहां अनियंत्रित ट्रैक्टर पुल की रिटर्निंग वॉल तोड़ते हुए करीब 20 से 25 फीट नीचे नाले में जा गिरा।
30 कांवड़ यात्री थे सवार
वहीं ट्रॉली पुल की रिटर्निंग वॉल पर ही अटक गई। हादसे के समय ट्रॉली में करीब 25 से 30 कांवड़ यात्री सवार थे। इनमें 5 से 7 यात्रियों के गंभीर रूप से घायल होने की जानकारी है। अन्य यात्रियों को भी चोटें आई हैं।
नर्मदा जल लेने जा रहा था पहला जत्था
जानकारी के मुताबिक निसरपुर ब्लॉक के पुनर्वास स्थल कड़माल से हर साल कांवड़ यात्रा निकाली जाती है। यात्रा के लिए समीपस्थ ग्राम चिखल्दा से नर्मदा जल लाया जाता है। इसी परंपरा के तहत सोमवार सुबह कांवड़ यात्रियों का पहला जत्था ट्रैक्टर-ट्रॉली से चिखल्दा के लिए रवाना हुआ था।
कड़माल नाले के पुल को पार करते समय अचानक ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया।
ट्रैक्टर नीचे गिरा, ट्रॉली पुल पर अटकी
हादसे में ट्रैक्टर पुल की दीवार तोड़कर नीचे जा गिरा। कुछ यात्री ट्रैक्टर के ऊपर जा गिरे, जबकि कुछ लोग जमीन पर गिरने से घायल हुए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल घायलों को बाहर निकालने का काम शुरू किया।
एंबुलेंस का इंतजार किए बिना ग्रामीणों ने पहुंचाया अस्पताल
ग्रामीणों ने एंबुलेंस सेवा को सूचना दी, लेकिन काफी देर तक एंबुलेंस मौके पर नहीं पहुंची। स्थिति गंभीर देखते हुए ग्रामीणों ने खुद राहत और बचाव की जिम्मेदारी संभाली। उन्होंने अपने 8 से 10 निजी चारपहिया वाहनों और मोटरसाइकिलों की मदद से घायलों को बड़वानी जिला अस्पताल पहुंचाया।
वहीं चार घायलों को पहले निसरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें भी बड़वानी जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
पुलिस ने शुरू की जांच
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। पुल पर जमा भीड़ को नियंत्रित करने के साथ पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने प्रत्यक्षदर्शियों से जानकारी जुटाई है और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
फिलहाल यह पता लगाया जा रहा है कि ट्रैक्टर किस वजह से अनियंत्रित हुआ और दुर्घटना के समय वाहन में कितने लोग सवार थे। हादसे में घायल श्रद्धालुओं का उपचार जारी है।
संबंधित समाचार

इंडिया-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:स्टेडियम में तैयारियां तेज; पिच से सुरक्षा तक इंतजाम शुरू, फैंस में भारी उत्साह

MP के युवाओं के लिए सुनहरा मौका:कांस्टेबल ड्राइवर के पदों पर निकली भर्ती; जानिए आवेदन की पूरी प्रोसेस

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी:जंतर-मंतर जाने को लेकर पुलिस से बहस; प्रियंका का सड़क पर लेटकर धरना

रिकॉर्ड में एक दुकान, मौके पर अवैध मल्टी खड़ी कर डकार गए एमओएस:जोन-13 में बिल्डर की धांधली- नक्शा बदलकर लाखों का राजस्व डुबाया

बाउंड ओवर नोटिस से नाराज 28 पार्षदों का सामूहिक इस्तीफा:आधी रात थाने पर धरना; इनके पहुंचने पर माने

MP में बढ़ा हुआ बस किराया कम करने की तैयारी:मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश

मंदिर से चोरी अष्टधातु प्रतिमाएं बरामद:पुलिस ने आरोपी को पकड़ा; चार साथियों के नाम का खुलासा

बैंक अधिकारी बनकर नगर निगम ठेकेदार से ठगी:खाते से उड़ाए हजारों रुपए; शिकायत के बाद केस दर्ज

परिवार ने कलेक्टर से लगाई गुहार:धमकी और मानसिक प्रताड़ना की शिकायत; सरकारी के बाद अब निजी जमीन पर कब्जे का आरोप

MP में पटवारियों पर कार्रवाई के बाद बढ़ा विवाद:4 सस्पेंड; 52 को सेवा समाप्ति का नोटिस, काम बंद करने की दी चेतावनी

3 साल से स्पीड ब्रेकर की मांग अधूरी, लोग नाराज:स्कूटी से गिरकर महिला हो चुकी है घायल

जनसुनवाई में अधिकारियों को सौंपा दूषित पानी का गिफ्ट:नगर निगम की नाकामी; 6 महीने से गंदा पानी पीने को मजबूर है जनता

देखिए वीडियो, पांच मंजिला इमारत ढही:इतने लोगों के दबे होने की आशंका; दो बच्चे सुरक्षित निकाले गए, रेस्क्यू जारी

सड़कों पर पसरी गंदगी, गलियों में न झाड़ू लगी, न पहुंची कचरा गाड़ियां:नंबर वन शहर की सफाई व्यवस्था बेपटरी

कांग्रेस पार्षद का निधन:अस्पताल में तोड़ा दम; मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि

आटा चक्की चलाते-चलाते प्रॉपर्टी लाइन का बड़ा ब्रोकर बन गया गुड्डा:बंटी नागर ने भी निभाया याराना; दोनों ने जमकर कूटा माल

फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग:करोड़ों रुपए का सामान जलकर हुआ राख; 7 फायर ब्रिगेड मौके पर

तू गलत कर रहा है हमें तो प्लॉट लग रहा है:विकास जरिया को धमकाने की रिकॉर्डिंग आई सामने

रावण दहन के विरोध में समाज:इतने आयोजकों को कानूनी नोटिस; कहा-‘प्रथा बंद करें, नहीं तो आंदोलन करेंगे’

40 साल से बसे 400 परिवार सरकारी रिकॉर्ड और मूलभूत सुविधाओं से बाहर:स्वामित्व योजना में राऊ की एक भी रजिस्ट्री नहीं
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!