अमेरिका में गूंजी अहिल्याबाई की गौरवगाथा: एमपी की झांकी को मिला ‘मोस्ट ब्यूटीफुल फ्लोट अवॉर्ड; इंडिया डे परेड में रही आकर्षण का केंद्र
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की गौरवगाथा अब अमेरिका की सिलिकॉन वैली तक पहुंच गई है। कैलिफोर्निया के फ्रेमोंट शहर में आयोजित इंडिया डे परेड एंड फेयर-2026 में मध्यप्रदेश की झांकी को ‘मोस्ट ब्यूटीफुल फ्लोट अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया।
‘एमपी-द इनोवेशन हब’ थीम पर तैयार इस झांकी में लोकमाता अहिल्याबाई होलकर के सुशासन, जनकल्याण, राष्ट्रनिर्माण और भारतीय सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण में योगदान को प्रदर्शित किया गया।
भारत की स्वतंत्रता के 80वें और अमेरिका की स्वतंत्रता के 250वें वर्ष से जुड़े आयोजनों की श्रृंखला के तहत हुए इस कार्यक्रम में भारतीय संस्कृति, परंपरा व मध्यप्रदेश की उपलब्धियों को अमेरिकी धरती पर प्रस्तुत किया गया।
झांकी में दिखी अहिल्याबाई की गौरवगाथा
मप्र की झांकी में लोकमाता अहिल्याबाई होलकर के जीवन और कार्यों को प्रमुखता से दर्शाया गया। झांकी के जरिए उनके सुशासन, जनकल्याण व धार्मिक-सांस्कृतिक स्थलों के संरक्षण में योगदान को प्रदर्शित किया गया।
देश के विभिन्न हिस्सों में मंदिरों के जीर्णोद्धार और निर्माण में अहिल्याबाई होलकर की भूमिका को भी झांकी का हिस्सा बनाया गया। परेड के दौरान झांकी ने दर्शकों का ध्यान खींचा। इसके बाद निर्णायकों ने इसे ‘मोस्ट ब्यूटीफुल फ्लोट अवॉर्ड’ के लिए चुना।
इंदौर और मध्यप्रदेश के लोगों ने लिया हिस्सा
फेस्टिवल ऑफ ग्लोब के चेयरमैन डॉ. रमेश जापरा के आतिथ्य में आयोजित कार्यक्रम में इंदौर और मध्यप्रदेश से जुड़े कई लोगों ने हिस्सा लिया।
झांकी की ओर से केपी माहेश्वरी, रितु माहेश्वरी और अमेरिकंस फॉर हिंदू के प्रेसिडेंट प्रमित माकोड़े ने पुरस्कार प्राप्त किया। कार्यक्रम में काउंसिल जनरल ऑफ इंडिया, सैन फ्रांसिस्को के डॉ. के. श्रीकर रेड्डी भी मौजूद रहे।
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दिखाई MP की पहचान
इंडिया डे परेड के दौरान टीम मध्यप्रदेश के सदस्यों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दीं। दीपाली साकल्ले, शीतल गुप्ता, पूजा तिवारी, सोनाली शर्मा, पल्लवी विश्वकर्मा, रैना मराठे, राधिका ठाकुर, राखी चौहान, स्वाति निगम और वंदना गोहिल ने कार्यक्रम में सहभागिता की। टीम ने भारतीय संस्कृति के साथ मध्यप्रदेश की परंपराओं और सांस्कृतिक विविधता को भी प्रस्तुत किया।
अंतरराष्ट्रीय मंच पर MP की सांस्कृतिक पहचान
अमेरिका में आयोजित इंडिया डे परेड में मध्यप्रदेश की झांकी को मिला यह सम्मान प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है।
खासतौर पर लोकमाता अहिल्याबाई होलकर के योगदान को अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रदर्शित किए जाने से उनकी विरासत और कार्यों को वैश्विक स्तर पर पहचान मिली है।
झांकी ने एक ओर मध्यप्रदेश की सांस्कृतिक पहचान को प्रस्तुत किया, वहीं दूसरी ओर अहिल्याबाई होलकर के सुशासन और जनकल्याण के कार्यों को नई पीढ़ी और अंतरराष्ट्रीय दर्शकों तक पहुंचाने का काम किया।
संबंधित समाचार

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी

पटाखा बाजार में आवंटन से पहले निर्माण:नियम अनुमति और प्रशासनिक कार्रवाई पर सवाल

मुस्लिमों ने घर में घुसकर ऑटो चालक की बल्ली से की पिटाई:पंडाल में माताजी का बैनर लगाने को लेकर बवाल

किराना दुकानदार पर छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप:‘आई लव यू’ लिखा पेन देने के बाद हाथ दबाने की शिकायत

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप:इंस्टाग्राम पर हुई थी दोस्ती; पुलिस ने केस दर्ज किया

करोड़ों का कोई दावेदार नहीं:इतने लाख खातों की राशि अब भी अनक्लेम्ड
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!