पुलिस की गाड़ी देखते ही भागा छात्र: बैग से निकली 1 लाख की एमडी ड्रग्स
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
एमआर-4 पोलोग्राउंड से लेकर पावर हाउस के पीछे तक पीछा करने के बाद क्राइम ब्रांच ने बीए अंतिम वर्ष के छात्र को एक लाख की एमडी ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी पुलिस को देख भागने लगा था। उसके बैग से 10.01 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद हुई, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब एक लाख रुपए आंकी गई है।
आरोपी रविंद्र सिंह चौहान मंदसौर जिले के नारायणगढ़ का है। सूचना मिली थी कि पावर हाउस के पीछे माल गोदाम के पास एक युवक मादक पदार्थ लेकर खड़ा है। पुलिस वाहन देखकर आरोपी भागने लगा, लेकिन टीम ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया।
राहगीरों की मौजूदगी में तलाशी लेने पर आरोपी के काले रंग के पिट्ठू बैग की आगे वाली चेन से पारदर्शी पॉलिथीन में रखी एमडी ड्रग्स मिली। इसका वजन 10.01 ग्राम निकला। क्राइम ब्रांच ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा में अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ड्रग्स सप्लाई नेटवर्क और इससे जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है।
इस साल 59 केस, 124 आरोपी गिरफ्तार... क्राइम ब्रांच के आंकड़ों के मुताबिक, 1 जनवरी 2026 से अब तक एनडीपीएस एक्ट के 59 मामलों में 124 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
इन कार्रवाइयों में 2.827 किलो एमडी ड्रग्स, 28.338 किलो गांजा, 500 किलो भांग, 268.58 ग्राम ब्राउन शुगर और 10 ग्राम कोकीन समेत करीब 3.43 करोड़ रुपए कीमत के मादक पदार्थ और वाहन जब्त किए गए हैं।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!