खबर
Top News

देशभर में बारिश का कहर: यूपी के 19 जिलों में बाढ़; एमपी में 22 जिलों में रेड अलर्ट, छत्तीसगढ़ में 3 बच्चे नदी में बहे

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

24 अगस्त 2026, 1:16 pm
शेयर करें:
देशभर में बारिश का कहर

खुलासा फर्स्ट, नई दिल्ली।
देश के कई राज्यों में मानसून ने रविवार को जमकर तबाही मचाई। उत्तर प्रदेश में लगातार बारिश के कारण नदियां उफान पर हैं और 19 जिलों में बाढ़ की स्थिति बन गई है। मध्य प्रदेश के 22 जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है।

यूपी में 26 गांव बने टापू
वहीं छत्तीसगढ़, बिहार, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और त्रिपुरा में भी बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ है। उत्तर प्रदेश में नदियों का जलस्तर लगातार बढ़ने से 92 गांवों में फसलों को नुकसान हुआ है, जबकि 26 गांवों का संपर्क प्रभावित होकर वे टापू जैसे हालात में पहुंच गए हैं।

वाराणसी में गंगा का पानी बढ़ने से दशाश्वमेध घाट की पुलिस चौकी भी जलमग्न हो गई। प्रयागराज के दारागंज घाट स्थित श्मशान घाट में पानी भर जाने के कारण अंतिम संस्कार के लिए लोगों को सड़कों का सहारा लेना पड़ रहा है।

ललितपुर में पुल पर पानी का तेज बहाव एक युवक की बाइक को बहा ले गया। घटना का वीडियो भी सामने आया है।

एमपी में 22 जिलों में रेड अलर्ट
मध्य प्रदेश के जबलपुर, चंबल और नर्मदापुरम संभागों में रविवार को भारी बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने प्रदेश के 22 जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। लगातार बारिश के कारण नदियों और जलाशयों का जलस्तर बढ़ने से प्रशासन को भी सतर्क किया गया है।

छत्तीसगढ़ में बिजली गिरने और नदी में बहने की घटनाएं
मुंगेली जिले में पैदल जा रही एक महिला पर बिजली गिर गई। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बिलासपुर में स्कूल से घर लौट रहे तीन बच्चे घोंघा नदी में बह गए। वहीं बलरामपुर में कन्हर नदी पार करने के दौरान एक युवक तेज बहाव में बह गया। उसकी तलाश जारी है।

बिहार में गंगा उफान पर
बिहार में बक्सर से भागलपुर तक गंगा नदी का जलस्तर बढ़ा हुआ है। नदी के आसपास के इलाकों में बाढ़ का खतरा बना हुआ है और प्रशासन स्थिति पर नजर रख रहा है।

उत्तराखंड में नदी में फंसा मजदूर, SDRF ने बचाया
उत्तरकाशी में यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने के बीच एक मजदूर नदी में फंस गया। सूचना मिलने पर SDRF की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया। पौड़ी जिले में भी भारी बारिश के बीच बीरोंखाल ब्लॉक के मैठाणाघाट-ग्वीन-रसियादेव रोड पर लैंडस्लाइड हो गई।

सड़क का बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त होने के बाद वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है।

त्रिपुरा में बाढ़, NDRF ने 25 लोगों को बचाया
त्रिपुरा की राजधानी अगरतला में भारी बारिश के बाद कई इलाकों में पानी भर गया। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव के लिए NDRF की 30 सदस्यीय टीम उतारी गई।

टीम ने अभियान चलाकर कम से कम 25 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला, जिनमें एक गर्भवती महिला भी शामिल थी। बारिश के कारण पेड़ गिरने से बंद हुए हाईवे को भी टीम ने साफ करने का काम शुरू किया।

कई राज्यों में राहत-बचाव टीमें अलर्ट
लगातार बारिश और बाढ़ के हालात को देखते हुए प्रशासन, पुलिस, NDRF और SDRF की टीमें कई प्रभावित इलाकों में तैनात हैं। नदियों के बढ़ते जलस्तर, लैंडस्लाइड और जलभराव वाले क्षेत्रों में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है।

देश के कई हिस्सों में अगले कुछ घंटों के दौरान भी भारी बारिश की संभावना के चलते प्रशासन ने संवेदनशील इलाकों पर निगरानी बढ़ा दी है।

संबंधित समाचार

इंडिया-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला
Top News

इंडिया-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:स्टेडियम में तैयारियां तेज; पिच से सुरक्षा तक इंतजाम शुरू, फैंस में भारी उत्साह

about 16 hours ago
MP के युवाओं के लिए सुनहरा मौका
Top News

MP के युवाओं के लिए सुनहरा मौका:कांस्टेबल ड्राइवर के पदों पर निकली भर्ती; जानिए आवेदन की पूरी प्रोसेस

about 17 hours ago
मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी
Top News

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी:जंतर-मंतर जाने को लेकर पुलिस से बहस; प्रियंका का सड़क पर लेटकर धरना

about 17 hours ago
रिकॉर्ड में एक दुकान, मौके पर अवैध मल्टी खड़ी कर डकार गए एमओएस
Top News

रिकॉर्ड में एक दुकान, मौके पर अवैध मल्टी खड़ी कर डकार गए एमओएस:जोन-13 में बिल्डर की धांधली- नक्शा बदलकर लाखों का राजस्व डुबाया

about 17 hours ago
बाउंड ओवर नोटिस से नाराज 28 पार्षदों का सामूहिक इस्तीफा
Top News

बाउंड ओवर नोटिस से नाराज 28 पार्षदों का सामूहिक इस्तीफा:आधी रात थाने पर धरना; इनके पहुंचने पर माने

about 17 hours ago
MP में बढ़ा हुआ बस किराया कम करने की तैयारी
Top News

MP में बढ़ा हुआ बस किराया कम करने की तैयारी:मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश

about 17 hours ago
मंदिर से चोरी अष्टधातु प्रतिमाएं बरामद
Top News

मंदिर से चोरी अष्टधातु प्रतिमाएं बरामद:पुलिस ने आरोपी को पकड़ा; चार साथियों के नाम का खुलासा

about 17 hours ago
बैंक अधिकारी बनकर नगर निगम ठेकेदार से ठगी
Top News

बैंक अधिकारी बनकर नगर निगम ठेकेदार से ठगी:खाते से उड़ाए हजारों रुपए; शिकायत के बाद केस दर्ज

about 18 hours ago
परिवार ने कलेक्टर से लगाई गुहार
Top News

परिवार ने कलेक्टर से लगाई गुहार:धमकी और मानसिक प्रताड़ना की शिकायत; सरकारी के बाद अब निजी जमीन पर कब्जे का आरोप

about 18 hours ago
MP में पटवारियों पर कार्रवाई के बाद बढ़ा विवाद
Top News

MP में पटवारियों पर कार्रवाई के बाद बढ़ा विवाद:4 सस्पेंड; 52 को सेवा समाप्ति का नोटिस, काम बंद करने की दी चेतावनी

about 18 hours ago
3 साल से स्पीड ब्रेकर की मांग अधूरी, लोग नाराज
Top News

3 साल से स्पीड ब्रेकर की मांग अधूरी, लोग नाराज:स्कूटी से गिरकर महिला हो चुकी है घायल

about 18 hours ago
जनसुनवाई में अधिकारियों को सौंपा दूषित पानी का गिफ्ट
Top News

जनसुनवाई में अधिकारियों को सौंपा दूषित पानी का गिफ्ट:नगर निगम की नाकामी; 6 महीने से गंदा पानी पीने को मजबूर है जनता

about 18 hours ago
देखिए वीडियो, पांच मंजिला इमारत ढही
Top News

देखिए वीडियो, पांच मंजिला इमारत ढही:इतने लोगों के दबे होने की आशंका; दो बच्चे सुरक्षित निकाले गए, रेस्क्यू जारी

about 18 hours ago
सड़कों पर पसरी गंदगी, गलियों में न झाड़ू लगी, न पहुंची कचरा गाड़ियां
Top News

सड़कों पर पसरी गंदगी, गलियों में न झाड़ू लगी, न पहुंची कचरा गाड़ियां:नंबर वन शहर की सफाई व्यवस्था बेपटरी

about 18 hours ago
कांग्रेस पार्षद  का निधन
Top News

कांग्रेस पार्षद का निधन:अस्पताल में तोड़ा दम; मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि

about 18 hours ago
आटा चक्की चलाते-चलाते प्रॉपर्टी लाइन का बड़ा ब्रोकर बन गया गुड्डा
Top News

आटा चक्की चलाते-चलाते प्रॉपर्टी लाइन का बड़ा ब्रोकर बन गया गुड्डा:बंटी नागर ने भी निभाया याराना; दोनों ने जमकर कूटा माल

about 18 hours ago
फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग
Top News

फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग:करोड़ों रुपए का सामान जलकर हुआ राख; 7 फायर ब्रिगेड मौके पर

about 18 hours ago
तू गलत कर रहा है हमें तो प्लॉट लग रहा है
Top News

तू गलत कर रहा है हमें तो प्लॉट लग रहा है:विकास जरिया को धमकाने की रिकॉर्डिंग आई सामने

about 18 hours ago
रावण दहन के विरोध में समाज
Top News

रावण दहन के विरोध में समाज:इतने आयोजकों को कानूनी नोटिस; कहा-‘प्रथा बंद करें, नहीं तो आंदोलन करेंगे’

about 18 hours ago
40 साल से बसे 400 परिवार सरकारी रिकॉर्ड और मूलभूत सुविधाओं से बाहर
Top News

40 साल से बसे 400 परिवार सरकारी रिकॉर्ड और मूलभूत सुविधाओं से बाहर:स्वामित्व योजना में राऊ की एक भी रजिस्ट्री नहीं

about 18 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!