नौकरी का झांसा देकर युवती से ठगी: रोजगार संस्था का कर्मचारी बनकर किया संपर्क; लगातार रुपए मांगने पर हुआ शक
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के मल्हारगंज इलाके में नौकरी की तलाश कर रही एक युवती साइबर ठगी का शिकार हो गई। आरोपियों ने खुद को भारतीय रोजगार संस्था का कर्मचारी बताकर बैंक में नौकरी दिलाने का झांसा दिया और अलग-अलग शुल्क के नाम पर युवती के खाते से 87 हजार रुपए से ज्यादा ट्रांसफर करा लिए।
हेल्पलाइन पर की शिकायत
ठगी का एहसास होने के बाद युवती ने साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत की। इसके आधार पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों और संबंधित बैंक खाताधारकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
नौकरी के लिए ऑनलाइन फॉर्म भरने के बाद आया कॉल
पुलिस के मुताबिक मल्हारगंज निवासी सानिया गुप्ता डाटा एनालिसिस की इंटर्नशिप कर रही हैं। नौकरी की तलाश में उन्होंने ऑनलाइन भारतीय रोजगार संस्था की वेबसाइट सर्च की थी। इसके बाद बैंक में नौकरी के लिए ऑनलाइन फॉर्म भरा।
रोजगार संस्था का कर्मचारी बताया
11 अगस्त की दोपहर उन्हें एक महिला का फोन आया। महिला ने खुद को भारतीय रोजगार संस्था का कर्मचारी बताते हुए पोस्ट ऑफिस, रेलवे और बैंक में वैकेंसी होने की जानकारी दी। महिला ने सानिया से पूछा कि उन्होंने किस विभाग के लिए आवेदन किया है।
बैंक की नौकरी के लिए आवेदन करने की जानकारी मिलने के बाद उसने एक सीनियर कर्मचारी का फोन आने की बात कही।
तीन दिन बाद फिर आया फोन
13 अगस्त को सानिया के पास दोबारा फोन आया। कॉल करने वाले ने खुद को संस्था का सीनियर कर्मचारी बताया। इसके बाद 17 अगस्त को फिर कॉल कर आरोपी ने सानिया से कुछ जानकारियां लीं और नौकरी की प्रक्रिया आसान बनाने का भरोसा दिया। बातचीत के बाद आरोपियों ने WhatsApp पर सानिया को कुछ QR कोड भेजे।
अलग-अलग भुगतान के नाम पर मांगे पैसे
आरोपियों ने सानिया से अलग-अलग भुगतान के नाम पर 1 हजार, 100 रुपए और 17 हजार रुपए सहित कई रकम मांगी। इसके अलावा दो बार मनी ट्रांसफर करने के लिए भी कहा गया। लगातार पैसों की मांग होने पर सानिया को शक हुआ। उन्होंने आरोपियों से अपने पैसे वापस करने को कहा। इसके बाद कथित ठगों ने बातचीत बंद कर दी।
नंबर बंद मिले, तब हुआ ठगी का एहसास
सानिया ने आरोपियों से संपर्क करने के लिए दिए गए मोबाइल नंबरों पर कॉल किया, लेकिन सभी नंबर बंद मिले। इसके बाद उन्होंने साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत की। पुलिस की जांच में सामने आया कि युवती के खाते से 87 हजार रुपए से अधिक की रकम अलग-अलग ट्रांजैक्शन के जरिए ट्रांसफर हुई है।
बैंक खातों की जांच में जुटी पुलिस
अब पुलिस उन बैंक खातों की जानकारी जुटा रही है, जिनमें ठगी की रकम ट्रांसफर हुई। साथ ही आरोपियों द्वारा इस्तेमाल किए गए मोबाइल नंबर और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की भी जांच की जा रही है।
पुलिस का कहना है कि नौकरी दिलाने के नाम पर ऑनलाइन भुगतान मांगने वाले लोगों से सावधान रहने की जरूरत है। किसी भी भर्ती प्रक्रिया में पैसा जमा करने से पहले संबंधित संस्था और नौकरी की आधिकारिक जानकारी की पुष्टि करना जरूरी है।
संबंधित समाचार

सोशल मीडिया पर दोस्ती करना पड़ा भारी:50 से ज्यादा महिलाओं के बनाए आपत्तिजनक वीडियो; ASI-डॉक्टर और साध्वी भी हुई शिकार

सोनोग्राफी का संदिग्ध खेल या घोर लापरवाही:श्रीकृष्ण डायग्नोस्टिक सेंटर पर सील ठोंकने की मांग

CEC ज्ञानेश कुमार को सुप्रीम कोर्ट से राहत:निलंबन की मांग खारिज; चुनाव आयोग से मांगा जवाब

ड्रग्स के खिलाफ बजा बिगुल:पक्का इंदौरी अखबार ‘खुलासा फर्स्ट’ को ड्रग्स के खिलाफ लड़ाई में मिला देश के गृहमंत्री का साथ

अज्ञात वायरस से लैब कर्मचारी की मौत:200 लोग क्वारंटीन; सैंपल वाली टेस्ट ट्यूब टूटने से फैली दहशत, जानिए कितना है खतरनाक

राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र:की ये मांग; आंदोलन और भूख हड़ताल का भी किया जिक्र

नगर निगम पर सफाई कर्मचारियों का प्रदर्शन:इन मांगों को लेकर धरने पर बैठे; काम बंद करने की दी चेतावनी

सीएम का दिखा मजाकिया अंदाज:कहा- मुख्यमंत्री बनते ही पता चला इतनी भारी मार पड़ती है; लाड़ली बहना ही बहुत महंगी पड़ गई

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का राहुल गांधी पर निशाना:बोले- चुनाव हारने का रिकॉर्ड; जनता में भ्रम पैदा कर रही कांग्रेस

सरकारी लोन दिलाने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:रिटायर्ड एसआई को ठगा; प्रोसेसिंग के नाम पर ऐंठे रुपए

पहली बार आधुनिक रोलर से तैयार होगी पिच:मैच से पहले रोलर स्टेडियम पहुंचे; जानिए क्या होगा बदलाव

तीन अलग-अलग घटनाओं में 3 लोगों की मौत:मेट्रो डिवाइडर से टकराकर व्यापारी की गई जान; प्रॉपर्टी ब्रोकर का शव रेलवे ट्रैक के पास मिला, अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर

भाजपा पार्षद के घर पुलिस की दबिश:बाथरूम से मिली बड़ी मात्रा में अवैध शराब; देवर और साथी गिरफ्तार, पति फरार

फिर लड़कों से आगे बेटियां:महिला स्पर्धाओं में 10 गोल्ड; पुरुषों में 8, हॉकी ने दिलाया ओलिंपिक टिकट

चकमा देकर हथकड़ी समेत भागने के चक्कर में आरोपी के हाथ और पैर टूटे:पुलिसकर्मियों पर स्कॉर्पियो चढ़ाने वाले की करतूत

अनजान लिंक पर क्लिक करना पड़ा भारी:लगा लाखों रुपए का चूना; मोबाइल पर गेम खेल रहे थे बच्चे

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा- 2029 तक मध्य प्रदेश को नशामुक्त करेंगे:नक्सली खत्म, अब बारी है नशे की: अमित शाह

16 हजार का लोन:बदनामी से डरकर गंवाए 3.07 लाख

टीईटी के विरोध में जुटे शिक्षक:बोले-किसी भी हाल में परीक्षा नहीं देंगे; ‘सांसद-विधायक पेंशन ले रहे तो हम क्यों नहीं?’

MP में सार्वजनिक परिवहन का होगा बड़ा विस्तार:2031 तक इतनी बसों का लक्ष्य; मुख्यमंत्री का बड़ा अपडेट
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!